Biography Of Ranveer Singh in Hindi | रणवीर सिंह का जीवन परिचय - MY THINKING

Biography Of Ranveer Singh in Hindi | रणवीर सिंह का जीवन परिचय

Biography of Ranveer singh in Hindi |  रणवीर सिंह का जीवन परिचय

Ranveer singh wife
रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को एक सिंधी परिवार में हुआ था इसलिए उनका नाम सिंधी परंपरा के ऊपर रखा गया रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भावनानी है
रणवीर सिंह  एक ऐसे एक्टर है जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है रणवीर सिंह काफी मजाकिया किस्म के इंसान हैं रणवीर सिंह को आज कौन नहीं जानता रणवीर सिंह बॉलीवुड फिल्म industry में सबसे स्टाइलिश हीरो माने जाते हैं लोगों को इनका दाढ़ी मूछ वाला स्टाइल बहुत पसंद आया इनके फैन इनके स्टाइलिश लुक से काफी इंस्पायरर होते हैं बॉलीवुड में इन्हें सबसे ज्यादा energy वाला एक्टर माना जाता है रणवीर सिंह जब भी सिल्वर स्क्रीन पर आते हैं तो दर्शक उन्हें देखते ही झूमने लगते हैं उन्होंने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है रणवीर सिंह का बचपन मुंबई नहीं बीता है इन्होंने मुंबई के H. R.  College of commerce & economics पढ़ाई की इसके साथ ही उन्होंने creative writing सीखी और उसमें part time work करने लगे फिर आगे की पढ़ाई करने के लिए USA चले गए  और Indiana University में  एडमिशन लिया बैचलर ऑफ आर्ट की डिग्री हासिल की साथ ही वह एक्टिंग भी सीखने लगे एक्टिंग मैन को बचपन से ही रुचि थी लेकिन उन्हें कुछ लोगों  ने  यह  बताया कि बॉलीवुड में वही लोग success हो सकते हैं जिनका परिवारिक इतिहास बॉलीवुड से जुड़ा हो लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और एक्टिंग सीखते रहे

रणवीर सिंह फिल्मी करियर :-

पढ़ाई पूरी करने के बाद वह 2007 में मुंबई वापस आ गए और कुछ सालों तक कुछ एजेंसी के लिए एडवरटाइजमेंट का काम करने लगे इसके बाद इन्होंने assistant director के तौर पर काम करना शुरू किया साथ ही साथ  फिल्मों में  काम करने के लिए  लगातार काम ढूंढते रहे थे फिल्मों के लिए वह लगातार ऑडिशन दे रहे थे लेकिन फिर भी इन्हें सफलता नहीं मिल रही थी और फिल्मों में छोटे-छोटे रोल ही मिल रहे थे फिर इनकी मुलाकात हुुई मनीष शर्मा से उसी समय यशराज बैनर अपनी फिल्म बैंड बाजा  बारात  के लिए  नए लड़के  तलाश  कर रहे थे  और रणबीर  सिंह  ने भी उसके लिए ऑडिशन दिया था और उसमेंं रणबीर सिंह का सिलेक्शन हो गया इसकी खबर जब रणवीर सिंह को मिली तो उनकी आंखों से आंसूू बहने लगे क्योंकि रणवीर सिंह के करियर के लिए उनके पापा ने अपनी कार तक बेच दी थी और रणवीर सिंह की हर जरूरत को पूरा करते थे रणवीर सिंह ने 2010 अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म बैंड बाजा बारात से   Bollywood मैं डेब्यू किया और उनकी यह पहली फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित हुई फिल्म बैंड बाजा बारात के बेस्ट मेल अवार्ड मिला इसके बाद रणवीर सिंह ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और बहुत सारी हिट फिल्में दी फिल्म बाजीराव मस्तानीी में लोगों ने रणवीर सिंह की एक्टिंग को बहुत पसंद किया जिसके लिए इन्हें बेस्ट एक्टर अवॉर्ड भी मिला

रणबीर सिंह लव : -

रणवीर सिंह की जोड़ी दीपिका पादुकोण के साथ फिल्मों में भी और रियल लाइफ में भी काफी हिट साबित होती है यह दोनों जिस फिल्म में साथ आते हैं वह फिल्म हिट हो जाती है रणवीर सिंह की लव स्टोरी दीपिका पादुकोण के साथ काफी हिट रही और दोनों ने 14 November 2018 को शादी कर ली

प्रसिद्ध फिल्में : -

बैंड बाजा बारात, गुंडे, रामलीला, बाजीराव मस्तानी, किल दिल, लूटेरा, दिल धड़कने दो, 

दोस्तों यह थी बाजीराव की सफलता की कहानी इंसान को कभी भी हार नहीं माननी चाहिए लगातार कोशिश करते रहना चाहिए क्योंकि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती आज रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले एक्टर है
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads