Alibaba Founder Jack Ma Biography in Hindi ! जैक मा का जीवन परिचय - MY THINKING

Alibaba Founder Jack Ma Biography in Hindi ! जैक मा का जीवन परिचय


Jack Ma- चीन का नाम आते ही हम भारतीयों के मन में चाइनीज़ सामान आने लगता हैं जैसे चाइनीज़ मोबाइल खिलोने इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि | और अगर इंसानों की बात करें तो जैकी चैन ब्रूस ली या मार्शल आर्ट्स की कल्पना करने लगते हैं  जैसे की सिर्फ इन्ही की वजह से चीन प्रसिद्ध हैं | लेकिन दोस्तों चीन में एक नाम ऐसा भी हैं जिसने अपनी मेहनत और लगन के बल पर दुनियाभर में अपने देश का नाम रोशन किया हैं और दोस्तों उस शख्स का नाम हैं Jack Ma ! जैक मा एक चीनी बिज़नेस मैग्नेट, निवेशक और परोपकारी व्यक्ति हैं | वह एक बहुराष्ट्रीय प्रोधोगिकी समूह  Alibaba Groups के सह-संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष हैं | अगर देखा जाए तो बहुत सारे लोग रोज़ नौकरी से निकले जाते हैं या नौकरी पाने के लिये कंपनियों के दरवाज़े खटखटाते हैं | उनमें से कुछ को तो नौकरी मिल जाती हैं और कुछ को नहीं मिलती हैं | लेकिन दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो नौकरी ना मिलने से खुद की कंपनी खोलने के बारे में सोचते हैं | इन्ही में से एक साहसी, जुनूनी, लगनशील तथा जिसमे काम करने के प्रति पागलपन हैं ऐसे व्यक्ति का नाम Jack Ma हैं ! जो चीन के ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं | और दुनिया के अमीर व्यक्तियों में इनकी गिनती की जाती हैं इन्होंने चीन की सबसे बड़ी e-commerce site Alibaba (Alibaba.com) का निर्माण किया हैं  | एक बार KFC में नौकरी के लिए जब KFC पहली बार जैक मा के शहर में आया था | इस नौकरी के लिए 24 लोगो ने आवेदन किया था जिसमे 23 लोगो का चयन हो गया था एकमात्र जैक मा ही ऐसे थे जिनका चयन नहीं हुआ था आज आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं की उन्होंने जीवन में कितनी ठोकरे खाई हैं | और आज 2019 तक वह 39.1 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ चीन के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं | तो आज जानते हैं जैक मा के फर्श से अर्श तक जाने की कहानी !
Jack Ma Biography in Hindi, Alibaba Founder Jack Ma Career
Jack Ma Biography in Hindi 

Alibaba Founder Jack Ma Biography in Hindi ! जैक मा का जीवन परिचय

जैक मा का जन्म 10 सितंबर 1964 को चीन के ज़ेजिआंग प्रान्त के ह्न्हाजु गाँव में हुआ था | जैक मा के माता पिता पारम्परिक नाटक और कहानियाँ सुनाने का काम किया करते थे | जैक मा के पिता का नाम Ma Laifa और माता का नाम Cui Wencai हैं,  गाना बजाना से ही इनकी जीवनशैली चला करती थी | जैक मा को बचपन से ही अंग्रेज़ी सिखने का बहुत शौक था | अंग्रेज़ी सिखने के लिए उन्होंने किसी शिक्षक का सहारा नहीं लिया | वह प्रतिदिन साइकिल से घर के पास की होटल पर जाते थे | जहां पर अक्सर विदेशी टूरिस्ट आकर ठहरा करते थे | जैक मा शुरुआत में उनसे अपनी टूटीफूटी अंग्रेज़ी मे बात किया करते थे | क्यूंकि चीन की मुख्य भाषा चीनी हैं और वहा अंग्रेज़ी को ज़्यादा महत्व नहीं दिया जाता हैं | और अंग्रेज़ी सीखना ज़रूरी नहीं समझा जाता हैं |  अब वह अपने खाली समय में अंग्रेज़ी सिखने के लिए फ्री में ही विदेशी लोगो को शहर का गाइड किया करते थे | जिसमे उनकी प्रैक्टिस भी हो जाती थी और उनकी अंग्रेज़ी में भी सुधार होता गया | उन्होंने 9 साल तक टूरिस्ट गाइड का काम किया | एक इंटरव्यू में जैक मा ने कहा था की उन्होंने न केवल अंग्रेज़ी सीखी बल्कि पश्चिमी लोगो के तकनीक और स्टाइल को भी सीखा | इन विदेशियों को गाइड करते करते एक विदेशी मित्र से इनकी गहरी मित्रता हो गयी | जो जाने के बाद उन्हें पत्र लिखा करता था और उसी विदेशी मित्र ने इन्हें Jack नाम दिया था | क्यूंकि चीनी में उनका नाम लिखना और बोलना बड़ा कठिन था ! तब से उनको Jack के नाम से जाना जाता हैं ! जैक मा पढ़ाई में बिलकुल भी अच्छे नहीं थे | वह पांचवी कक्षा में ही दो बार फेल हो गए थे  और आठवीं कक्षा में तीन बार फेल हो गए थे | बाद में बड़े होने पर जब उन्होंने विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा दी तो तीन बार इस परीक्षा में फेल हो गए | प्रसिद्ध हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी ने उन्हें 10 बार रिजेक्ट किया ! उसके बाद जैक मा ने  हंजाऊ टीचर्स इंस्टिट्यूट में दाखिला लिया | जहां से उन्होंने 1988 में अंग्रेज़ी से स्नातक की शिक्षा उत्तीर्ण की | स्कूल के दौरान जैक को को विधार्थी परिषद का अध्यक्ष चुना गया |  स्नातक के बाद वह हंजाऊ यूनिवर्सिटी में अंग्रेज़ी और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लेक्चरर बन गए !

Jack Ma Career | जैक मा का करियर 

जैक मा के करियर की शुरूआती काफी कठिन और चुनौतीपूर्ण रही | जैक मा ने नौकरी के लिए 30 अलग अलग जगह पर आवेदन किये लेकिन हर जगह उन्हें निराशा ही हाथ लगी | जैक मा ने सबसे पहले पुलिस की नौकरी के लिए आवेदन किया था मगर ढीला ढाला देखकर उन्हें मना कर दिया गया | इसके बाद उन्हें KFC ने भी रिजेक्ट कर दिया | जैक इंटरनेट की दुनिया में बिज़नेस करने से पहले एक ट्रांसलेशन कंपनी चलाया करते थे | 1994 में जैक मा ने पहली बार इंटरनेट का नाम सुना | जिसके बाद वह अमेरिका गए और वहा उन्होंने इंटरनेट देखा और उन्होंने सबसे पहला शब्द इंटरनेट पर Beer (भालू ) टाइप किया उनके सामने कई देशो के बीयर ऑप्शन दिखे लेकिन चाइनीज़ बीयर नहीं दिखा | अगली बार उन्होंने चीन के बारे में सामान्य जानकारी ढूंढने की कोशिश की लेकिन फिर भी वह चौंक गए कि चीन की कोई भी जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं थी | अपने देश की कोई भी जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध ना देखकर जैक मा बहुत दुखी हुए | क्योंकि इसमें उन्हें लगा था की चीन तकनीकी क्षेत्र में अन्य देशो से बहुत पीछे हैं ! इसी वजह से उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर चीन की जानकारी देने वाली पहली website (ugly) बनाई | इस वेबसाइट के बनाने के महज़ 5 घंटो के अंदर उन्हें   कुछ चीनी लोगो  के ईमेल आये जो जैक के बारे में जानना चाहते थे ! तब जैक मा को अहसास हुआ की इंटरनेट से बहुत कुछ किया जा सकता हैं | 1995 जैक मा, उसकी पत्नी और कुछ दोस्तों ने मिलकर 20,000 डॉलर इकट्ठे किये | और एक कंपनी की शुरुआत की | इस कंपनी का मुख्य काम था दूसरी कंपनियों के लिए वेबसाइट बनाना | वेबसाइट बनाने का काम वह अपने विदेशी मित्रो की सहायता से करते थे | उन्होंने अपनी कंपनी का नाम China Yellow Pages रखा था | इस कंपनी को शुरू करने के लिए जैक ने अपनी बहन से पैसे उधर लिए थे | इस कंपनी ने लगभग 8 लाख डॉलर कमा लिए थे  लेकिन बाद में  यह कंपनी फेल हो गयी | आपको बतादे जैक मा ने अपना पहला कंप्यूटर तब लिया था जब वह 33 साल के थे | इसके बाद 1999 में उन्होंने चीन की कॉमर्स मिनिस्ट्री में काम किया जिसमे वह अध्यक्ष पद पर थे | कुछ दिनों बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी | जिसके बाद वह अपने घर ह्न्हाजु चले गए और जहां उन्होंने अपने 17 दोस्तों के साथ मिलकर Alibaba की शुरुआत की | अलीबाबा कंपनी की शुरुआत का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता हैं की इस कंपनी ने अपने आईपीओ 4080 रूपए (68 डॉलर ) पर पेश किया था | और मार्केट ख़त्म होने पर इसकी कीमत 5711 रूपए हो गयी थी | इसे अमेरिका का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बताया जा रहा हैं | उनकी निजी संपत्ति की कीमत करीब 130800 करोड़ रूपए हैं | Global e-commerce system को सुधारने के लिए 2003 में जैक मा ने Taobao Marketplace की स्थापना की | जिसके बढ़ते प्रभाव को देखते हुए eBay ने इसे खरीदने का ऑफर दिया | लेकिन जैक मा ने eBay का प्रस्ताव ठुकरा दिया और इसकी बजाय उसने Yahoo के co-founder जेरी से 1 बिलियन डॉलर की सहायता ली | चीन के सबसे अमीर इस व्यक्ति ने एक वक़्त ऐसा भी देखा था जब उन्हें KFC ने नौकरी देने से मना कर दिया था | अभी भी हकीकत यह हैं की Alibaba.com के नाम से मशहूर यह कंपनी दुनियाभर की 190 कंपनियों से जुड़ी हुई हैं यह alibaba.com के अलावा taobao.com  चलाती हैं | जो चीन की सबसे बड़ी शॉपिंग वेबसाइट हैं इसके अलावा चीन की बड़ी जनसंख्या को इनकी वेबसाइट  Tmall.com ब्रांडेड चीज़े मुहैया कराती हैं | यही नहीं चीन में Twitter  जैसी social media Sina Weibo में भी इस कंपनी की बड़ी हिस्सेदारी हैं इसके साथ ही Youtube जैसी वीडियो शेयरिंग website Youku Tudou में भी इसकी अहम हिस्सेदारी हैं | ये कंपनिया मार्केट क्लाउड कंप्यूटिंग  और लॉजिस्ट सेवाए देती हैं ! अलीबाबा कंपनी के शुरुआत के दिनों में 18 लोग काम करते थे और अभी करीब 20 हज़ार लोग काम करते हैं !

Jack Ma Personal Life | जैक मा का निजी जीवन 

Jack Ma ने Zhang Ying से शादी की थी | और इनका एक बेटा और बेटी हैं | जैक मा अपनी पत्नी से पहली बार तब मिले थे जब वह Hangzhou Normal University में पढ़ रहे थे | स्नातक होने के बाद दोनी ने तुरंत 1980 के दशक में शादी करली | और दोनों ने ही अध्यापक का काम शुरू कर दिया था ! जैक मा के बारे में उनकी पत्नी Zhang Ying का मानना हैं कि Jack हैंडसम नहीं हैं  लेकिन मुझे उनसे इसलिये प्यार हो गया क्योंकि वे ऐसे कई काम कर सकते हैं जो हैंडसम पुरुष भी नहीं कर सकते !

Jack Ma's Honors and Awards | जैक मा के सम्मान और पुरस्कार 

‌2004 में जैक मा को China Central Television द्वारा Top 10 Business Leaders of The Year चुना गया !
‌2005 में जैक मा को world economic forum द्वारा Young Global Leader चुना गया और फार्च्यून पत्रिका में 25 most powerful business people in asia चुना गया !
‌2007 में business week पर उन्हें businessperson of the year चुना गया !
‌2008 में जैक मा को world best ceo की 30 लोगो की लिस्ट में चुना गया !
‌2009 में टाइम मैगज़ीन द्वारा जैक को विश्व के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में रखा गया और इसी साल उन्हें फ़ोर्ब्स चीन की तरफ से Top 10 Most  Respected Entrepreneurs in China चुना गया !
‌2010 में जैक मा को फ़ोर्ब्स एशिया द्वारा प्राकृतिक आपदा प्रबंधन और गरीबी उन्मूलन कार्यों के लिए Asia's Heroes of Philanthrophy में से एक चुना गया !
‌2013 में जैक मा को Hong Kong University of Science and Technology द्वारा डॉक्टरेट  की उपाधि दी गयी !
‌2014 में फ़ोर्ब्स द्वारा विश्व के शक्तिशाली व्यक्तियों की सूची में 30वा स्थान दिया गया !
‌2015 में जैक मा को The Asia Awards में Entrepreneur of The Year से नवाज़ा गया !




Note: -  Jack Ma Biography in hindi कैसी लगी आप सबको प्लीज कमेंट करके जरूर बताएं और हमारे द्वारा लिखे गए  आर्टिकल में आपको कोई भी कमी नजर आती है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं हम उसमें सुधार करके अपडेट कर देंगे | अगर आपको हमारे आर्टिकल पसंद आए तो इसे Facebook,  WhatsApp और अपने दोस्तों में जरूर शेयर करें !

Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads