Amazing facts about india in hindi | भारत के बारे में आश्चर्यजनक तथ्य - MY THINKING

Amazing facts about india in hindi | भारत के बारे में आश्चर्यजनक तथ्य


Amazing facts about india in hindi |  भारत के बारे में आश्चर्यजनक तथ्य

भारत का इतिहास बहुत पुराना है | भारत का इतिहास बहुत सारी विविधताओं और आश्चर्यजनक तथ्यों से भरा हुआ है | भारत एकलौता ऐसा देश है जिसमे सभी धर्मो के लोग एकसाथ मिलजुलकर रहते है |  भाषाओ रीती-रिवाजो, परम्पराओ और कई अन्य चीज़ो मे इसकी विविधता है |  यहां अनेक तरहा की भाषा बोली जाती है | भारत एक विशाल देश है और दुनिया के शीर्ष विकासशील देशो में से है | भारत चीन के बाद दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है | तो चलिए आज हम आपको  बताते है Amazing facts about india in hindi में भारत से जुड़ी कुछ रोचक बाते जिन्हें जानकर आपको अपने देश पर गर्व होगा !
Amazing facts about india in hindi, interesting facts about india
Amazing facts about india 

Amazing facts about india in hindi |  भारत के बारे में आश्चर्यजनक तथ्य

  1. भारत दुनिया का सबसे प्राचीन और विकसित सभ्यताओं वाला देश है |
  2. 'भारत' नाम सिंधु नदी से लिया गया है यह एक घाटी है जिसके आसपास लोग पुराने समय में बस गए थे |
  3. भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में से एक है |
  4. 17वी शताब्दी में भारत दुनिया का सबसे अमीर देश था |
  5. चाइना और USA के बाद भारत के पास सबसे मज़बूत आर्मी दल है |
  6. भारत ने ही "0" की खोज की है | और इसका अविष्कार एक गणितज्ञ आर्यभट ने किया था |
  7. भारतीय रेलवे तक़रीबन 3 लाख लोगो को रोज़गार दे रहा है | जो किसी भी एक देश की जनसंख्या से कई ज़्यादा है | 
  8. इंजीनियरों और वैज्ञानिको का दूसरा सबसे बड़ा पुल भारत में ही है |
  9. भारत में 3 लाख से ज़्यादा मस्जिदे है | यह दुनिया के किसी भी अन्य देश से ज़्यादा है | यहां तक की किसी मुस्लिम देश में भी इतनी मस्जिदे नहीं है |
  10. विश्व में सबसे ज़्यादा अंग्रेज़ी बोलने वाले लोग भारत में ही है |
  11. भारत दुनिया का सबसे बड़ा फ़िल्म उद्योग वाला देश माना जाता है | 
  12. भारत में 4700 से अधिक दैनिक समाचार पत्रों का उत्पादन किया जाता है | 
  13. दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादन करने वाला देश भारत है |
  14. भारत दुनिया के सबसे बड़े परिवार का घर है | 39 पत्नियां 94 बच्चे और 33 पोते | यह परिवार भारतीय राज्य मिजोरम में बकत्वांग गाँव की पहाड़ियों के बीच एक 100 कमरे और 4 मंज़िला मकान में रहता है |
  15. भारत देश में सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न है |
  16. भारत का राष्ट्रीय फूल कमल है |
  17. शतरंज का अविष्कार भारत में ही हुआ |
  18. इंदिरा गाँधी भारत की पहली और अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री है |
  19. मर्डर के मामले में भारत शीर्ष पर है ( 32719 मर्डर प्रतिवर्ष ) इसके बाद रशिया का नंबर आता है (28904 मर्डर प्रतिवर्ष )
  20. भारत बौद्ध धर्म और जैन धर्म की उत्पत्ति का स्थान है |
  21. दुनियाभर के 90 देश भारत से सॉफ्टवेयर खरीदते है |
  22. भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार वाला देश है | परन्तु अपने पुरे इतिहास में भारत ने किसी दूसरे देश पर कभी आक्रमण नहीं किया |
  23. दुनिया का सबसे ऊँचा युद्धक्षेत्र (सियाचिन) भारत द्वारा नियंत्रित किया जाता है | 
  24. शाकाहारियों की सबसे बड़ी आबादी भारत में ही है |
  25. योग भारत से उत्पन्न हुआ और 5000 बर्षो से अभी तक अस्तित्व में है |
  26. भारत का पहला राकेट साइकिल पर और पहली  सेटेलाइट बैलगाड़ी पर लायी गयी थी |
  27. विश्व में वाराणसी सबसे प्राचीन और सबसे विकसित सिटी के रूप में जानी जाती है |
  28. मुस्लिम जनसंख्या के हिसाब से भारत तीसरे नंबर पर है |
  29. तक्षशिला को दुनिया की पहली यूनिवर्सिटी माना जाता है | जिसे 700 BC में शुरू किया गया था |
  30. आज विधार्थियो की संख्या को देखते हुए लखनऊ की द सिटी मोंटेसरी स्कूल दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल है | इस स्कूल में तक़रीबन 45000 बच्चे पढ़ते है |
  31. भारत के शनि शिंगनापुर में लोग बिना दरवाज़े के अपने घर में रहते है | क्योंकि उनका ऐसा मानना है कि जो भी शनि शिंगनापुर में चोरी करता है उसे शनि भगवान बड़ी से बड़ी सज़ा देते है | यहां तक शनि शिंगनापुर में कोई पुलिस स्टेशन भी नहीं है |
  32. भारत में लद्दाख के लेह के पास स्थित एक चुम्बकीय पहाड़ी एक गुरुत्वाकर्षण पहाड़ी के सामान है | वह पहाड़ी आसानी से कारो को अपनी तरफ खींचती है और ऊपर चढ़ाने में सहायता करती है |
  33. भारत में ही शैम्पू की खोज हुई है |
  34. हमारे शर्ट के बटन की खोज भी भारत में ही हुई है |
  35. चन्द्रमा पर पानी की खोज भी सबसे पहले भारत ने ही की है | 
  36. 1986 तक सरकारी तौर पर सिर्फ और सिर्फ भारत में ही हीरा पाया गया है |
  37. हीरा खनन की शुरुआत भी भारत में ही हुई |
  38. भारत में डॉलफिन को बैन किया हुआ था यह कह कर की वह इंसानों जैसी नहीं है |
  39. कर्मनासा नदी को भारत की शापित नदी कहा जाता है  और ऐसा कहा जाता है उसके पानी को छूने से आपका विनाश हो सकता है | इस नदी के आस पास रहने वाले लोग सिर्फ सूखे फल खाते है | क्योंकि खाना बनाने के लिये पानी की आवश्यकता होती है |
  40. अमेरिका में 38 प्रतिशत डॉक्टर भारतीय है | 
  41. भारत विश्व में सबसे अधिक डाकघरों वाला देश है | इतने डाकघर दुनिया के किसी भी और देश में नहीं है |
  42. जैसलमेर का किला दुनिया का एकमात्र ऐसा अनोखा  किला है जिसमे शहर की लगभग 25 प्रतिशत आबादी ने अपना घर बना लिया है |
  43. अमेरिका में 12 प्रतिशत वैज्ञानिक भारतीय है और नासा में 36 प्रतिशत वैज्ञानिक भारतीय है |
  44. भारत में बंदरों की गिनती 5 करोड़ है |
  45. इस्लाम भारत का और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है |
  46. हिमाचल प्रदेश की क्रिकेट पिच दुनिया की सबसे ऊँची पिच है | यह समुद्री सतह से 2444 मीटर उपर बनाई गयी है | 
  47. सुपर कंप्यूटर बनाने वाले तीन देशो में से एक भारत भी है | दूसरे दो US और जापान है | 
  48. भारत में हर साल 1.2 मिलियन टन आम की पैदावार होती है | और यह वज़न 80000 ब्लू व्हेल के समान है 
  49. भारतीय बजट शक्तिशाली न होने के बावजूद भी भारतीय स्पेस प्रोग्राम दुनिया के top 5 स्पेस प्रोग्राम में शामिल है |
  50. भारत में हर 12 साल में एक बार कुम्भ मेले का आयोजन किया जाता है | जहां सभी धर्मो के लोग एकत्रित होते है इस वजह से यह दुनिया का सबसे बड़ा मेला कहलाया जाता है |
  51. कुम्भ मेले में आने वाले सभी धर्मो के लोगो की संख्या इतनी अधिक होती है की उन्हें अंतरिक्ष से देखा जा सकता है |
  52. भारत के महाराष्ट्र में स्थित लोनर सरोवर भारत में खारे पानी का सबसे बड़ा सरोवर है |
  53. प्लास्टिक सर्जरी की खोज भी भारत में ही हुई है |
  54. मेघालय राज्य पृथ्वी के सबसे आंद्र भाग में बसने वाला राज्य है |
  55. दुनिया का सबसे बड़ा रोड नेटवर्क भारत का है | तक़रीबन 119 मिलियन मिल रोड भारत में है | 
  56. पिज़्ज़ा हट ने अपना पहला शाकाहारी रेस्टोरेंट भारत में ही खोला था | 
  57. कॉन्ट्रैक्ट सर्जरी की खोज करने वाला देश भी भारत ही है |
  58. तीन अलग अलग प्रारूपों में विश्व चैंपियनशिप जीतने वाले विश्वनाथन  आनंद दुनिया के पहले खिलाड़ी है | उन्होंने  नॉकऑउट टूर्नामेंट और मैच में यह उपलब्धि हासिल की है |
  59.  दूसरे देशो में रहने वाले भारतीय 1 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर हर साल कमाते है | जिसमे 30 हज़ार करोड़ बचाकर वे भारत भेज देते है | 
  60. भारत के सबीर भाटिया ने हॉटमेल बनाई | हॉटमेल दुनिया का no. 1 ईमेल प्रोग्राम है |
  61. श्रीलंका और दक्षिण भारत के कुछ भागो में दीपावली का उत्सव उत्तर भारत से एक दिन पहले मनाया जाता है | 
  62. विश्व का प्रथम ग्रेनाइट मंदिर तमिलनाडु के तंजौर में बृहदेश्वर मंदिर है | इस मंदिर के शिखर ग्रेनाइट के 80 टन के टुकड़ो से बने है | यह भव्य मंदिर राजाराज चोल के राज्य के दौरान केवल 5 वर्ष की अवधि में 1004 से 1009 ईसवी  के दौरान बनवाया गया था | 
  63. भारत विश्व का सबसे बड़ा चाय उत्पादक और उपभोक्ता है |यहां विश्व की 30% चाय उत्पादित होती है | जिसमे से 25% यही उपयोग की जाती है |
  64. चाय भारत का राष्ट्रीय पेय है |
  65. 2014 के चुनाव में तक़रीबन 54 करोड़ लोगो ने वोटिंग की थी | जो USA,  UKI ऑस्ट्रेलिया और जापान की सांघिक जनसंख्या से भी ज़्यादा है |
  66. 2004 में 200 महिलाओ ने कानून को अपने हाथो में लेकर,  सब्ज़ी काटने का चाकू और लालमिर्च लेकर कोर्ट आई थी | और एक सीरियल रेपिस्ट का मर्डर भी किया था | जिसका नाम अक्कू यादव था | उस समय हर एक महिला को मर्डर का जिम्मेदार ठहराया गया था |
  67. विश्व में 22 हज़ार टन पुदीने के तेल का उत्पादन होता है |जिसमे से 19 हज़ार टन तेल  अकेले भारत में ही निकाला जाता है |
  68. जयपुर में सवाई राजा जयसिंह द्वारा 1724 में बनाई गई जंतर मंतर संसार की सबसे बड़ी पत्थर निर्मित वेधशाल है |
  69. बीजगणित,  त्रिकोणमिति और कलन जैसी गणित की अलग-अलग शाखाओ का जन्म भारत में ही हुआ है |
  70. KFC ने सिर्फ भारत के लिये ही शाकाहारी खाने को अपने मेनू में शामिल किया है |



Note: -  Amazing facts about india in hindi के बारे में जानकर कैसा लगा आप सबको प्लीज हमें कमेंट करके जरूर बताएं और हमारे द्वारा लिखे गए  आर्टिकल में आपको कोई भी कमी नजर आती है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं हम उसमें सुधार करके अपडेट कर देंगे | अगर आपको हमारे आर्टिकल पसंद आए तो इसे Facebook,  WhatsApp और अपने दोस्तों में जरूर शेयर करें !



Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads