Amazing facts about cricket in hindi | क्रिकेट के बारे में आश्चर्यजनक तथ्य - MY THINKING

Amazing facts about cricket in hindi | क्रिकेट के बारे में आश्चर्यजनक तथ्य

Amazing facts about cricket in hindi |क्रिकेट के बारे में आश्चर्यजनक तथ्य
क्रिकेट दुनिया का बहुत लोकप्रिय खेल है | इस खेल को दुनियाभर में पसंद किया जाता है | हर व्यक्ति क्रिकेट को अपने बचपन में ज़रूर खेलता है क्योंकि यह सभी पसंदीदा खेल है | क्रिकेट महज़ एक खेल ही नहीं है | इस खेल से लोगो को भावनाएं जुड़ी होती है | क्रिकेट दुनिया के  सभी खेलो में काफी रेस्पेक्टफुल्ली खेल है |इसलिये इसे जेंटलमैन का खेल कहा जाता है |क्रिकेट फुटबॉल के बाद दुनिया में सबसे ज़्यादा खेला जाने वाला खेल है |आज सभी को क्रिकेट से लगाव है किसी को खेलना पसंद है तो किसी को देखना पसंद है |क्रिकेट का जन्मदाता इंग्लैंड देश है आज हम आपको Amazing facts about cricket in hindi में क्रिकेट से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारिया बताएंगे जो शायद अपने पहले कभी न सुनी हो !
Amazing facts about cricket in hindi, interesting facts about cricket
Amazing facts about cricket in hindi

Amazing facts about cricket in hindi |क्रिकेट के बारे में आश्चर्यजनक तथ्य

  1. पहला टेस्ट मैच 1877 मे मेलबोर्न में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया था जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 45 रन से जीत लिया था 
  2. इंग्लैंड मे पहला टेस्ट मैच 1880 को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया जिसे इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीत लिया था 
  3. दक्षिण अफ्रीका ने अपना पहला टेस्ट मैच 1889 को खेला था  !
  4. 1990 मे मैदान के उपर से गेंद पार करने के लिए पहली बार 6 रन देना शुरू हुआ |
  5. पहली बार त्रिकोणीय श्रृंखला 1912 मे इंग्लैंड मे खेली गयी | जिसमे इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साऊथ अफ्रीका ने भाग लिया |
  6. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का पहला एकदिवसीय मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 1971 मे खेला गया |
  7. वेस्ट इंडीज़ ने अपना पहला टेस्ट मैच 1928 मे खेला |
  8. न्यूजीलैंड ने अपना पहला टेस्ट मैच 1930 मे खेला |
  9. भारत ने अपना पहला टेस्ट मैच 1932 मे खेला |
  10. 1948 मे 5 दिवसीय टेस्ट इंग्लैंड मे खेला गया |
  11. पाकिस्तान ने अपना पहला टेस्ट मैच 1952 मे खेला |
  12. 1960 मे पहला मैच रद्द हुआ जो ब्रिस्बेन मे ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज़ के बीच खेला जा रहा था |
  13. पहला एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच 1971 मे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबोर्न मे खेला गया |
  14. पहला वर्ल्ड कप फाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज़ के बीच 1975 मे खेला गया जिसे वेस्ट इंडीज ने जीता था |
  15. पहला महिला मैच 1976 मे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स मे खेला गया |
  16. श्रीलंका ने अपना पहला टेस्ट मैच 1982 मे खेला |
  17. ज़िम्बाब्वे ने अपना पहला टेस्ट मैच 1992 मे खेला |
  18. सन 2000 मे साउथ अफ्रीका के कप्तान हंसी क्रोने को बुकीस ने मैच फिक्स करने के लिए रिश्वत लेने के अपराध मे मैच खेलने पर पूरी ज़िन्दगी के लिए प्रतिबंध लगाया |
  19. सर डोनाल्ड ब्रेडमेन की मृत्यु 2001 मे 92 वर्ष की उम्र मे हुई ये क्रिकेट दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों मे से एक थे |
  20. पहला T20 इवनिंग टूर्नामेंट 2003 मे इंग्लैंड मे आयोजित किया गया |
  21. ब्रायन लारा क्रिकेट की दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने टेस्ट मैच की एक पारी मे 400 रन बनाए है | यह कारनामा उन्होंने 2004 इंग्लैंड के खिलाफ किया यह एक विश्व रिकॉर्ड है |
  22. एकदिवसीय मैच मे पॉवरप्ले का इस्तेमाल ICC ने 2005 से करना शुरू किया |
  23. Chris Martin और S Chandrashekhar विश्व के दो ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने अपने पुरे टेस्ट मैच करियर मे रनो से ज़्यादा विकेट है Martin 71 टेस्ट -123 रन 233 विकेट  चंद्रशेखर - 167 रन- 242 विकेट 
  24. वेस्ट इंडीज और ऑस्ट्रेलिया ने 1996 के वर्ल्ड कप मे श्रीलंका के साथ खेलने से मना कर दिया था  जिसके साथ श्रीलंका को उन दो मैचों मे बिना खेले विजेता घोषित कर दिया गया था |
  25. वर्ल्ड कप मे भारत के खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने सर्वाधिक 2278 रन बनाए है |
  26. युवराज सिंह 2011 के वर्ल्ड कप मे 4 बार मैन ऑफ़ द मैच बने थे |
  27. 2009 मे श्रीलंका के टीम पर हुए हमले के कारण ICC ने पाकिस्तान से 2011 के वर्ल्ड कप की मेजबानी छीन ली थी |
  28. 1996 के एक मैच मे वेस्ट इंडीज की टीम केन्या से बुरी तरहा हार गयी थी | केन्या की इस जीत ने पुरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था | क्योंकि इस जीत से पहले केन्या की दुनिया मे कोई पहचान नहीं थी |
  29. 1996 वर्ल्ड कप शुरू होने से ब्रायन लारा से केन्या के एक क्रिकेटर ने ऑटोग्राफ माँगा तो उन्होंने उसे ऑटोग्राफ देने से मना कर दिया था |
  30. भारत 1987 और 1999 के वर्ल्ड कप एक मैच ऑस्ट्रेलिया से मात्र एक रन से हार गया था |
  31. 2007 वर्ल्ड कप मे साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज हर्षल गिब्स ने holland के एक गेंदबाज के खिलाफ लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के मारे थे |
  32. भारत के सचिन तेंदुलकर ने वर्ल्ड कप मे सबसे ज़्यादा 8 बार मैन ऑफ़ द मैच का ख़िताब जीता है |
  33. Lasith Malinga ने 2007 वर्ल्ड कप मे एक ही ओवर की  लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट लिए थे 
  34. बारिश के कारण 2007 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 38 ओवर का कर दिया गया था |
  35. ऑस्ट्रेलिया 2003 और 2007 वर्ल्ड कप मे किसी भी टीम से कोई मैच नहीं हारी |
  36. भारत और पाकिस्तान को 2007 के वर्ल्ड कप मे शुरूआती दौर मे ही बाहर कर दिया गया था |
  37. 1983 का वर्ल्ड कप फाइनल जीत कर भारत ने वेस्ट इंडीज का लगातार वर्ल्ड कप जीतने का रिकॉर्ड तोड़ दिया था |
  38. 1987 का वर्ल्ड कप पहले इंग्लैंड मे होना था | लेकिन बाद मे इसे भारत मे कराया गया |
  39. वर्ल्ड कप मे सबसे अधिक ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी रिक्की पोंटिंग ने 46 मैच खेले है |
  40. 2003 के वर्ल्ड कप मे 14 टीमों ने 43 दिनों तक 54 मैच खेले थे |
  41. वर्ल्ड कप का पहला मैच तब अधूरा छूटा था जब 1996 मे भारत और श्रीलंका के बीच कोलकाता मे हुए मैच मे भारत को हारते हुए देख दर्शकों ने मैदान पर बोतले फेकना शुरू कर दिया था |
  42. 1992 मे खिलाड़ियों के कपड़ो को उनके नाम सहित रंगीन बनाया गया |
  43. विश्व मे ऑस्ट्रेलिया सबसे ज़्यादा वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया अब तक 5 वर्ल्ड कप जीत चुकी है |
  44. साउथ अफ्रीका के डर्बन 1992 मे तीसरे अंपायर द्वारा निर्णय देने की शुरुआत हुई |
  45. 1992 के वर्ल्ड कप मे ज़िम्बाब्वे ने इंग्लैंड को हराते हुए बड़ा उलटफेर कर दिया था | पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ज़िम्बाब्वे की टीम ने 134 रन बनाए और इंग्लैंड का काम आसान कर दिया | लेकिन ऐसा हुआ नहीं इंग्लैंड की टीम 125 रन पर ही आल आउट हो गयी |
  46. रिचर्ड स्टोक्स अकेले ऐसे व्यक्ति है जिन्होंने पहले जिम लेकर और फिर अनिल कुंबले को मैदान पर एक पारी 10 विकेट लेते हुए देखा है | जहां जिम लेकर ने यह रिकॉर्ड 1956 मे बनाया था | तो वही 43 साल बाद अनिल कुंबले ने 1999 मे पाकिस्तान के खिलाफ यह कारनामा किया था |
  47. क्या आप जानते है 1996 मे पाकिस्तान के सबसे ख़तरनाक बल्लेबाज़ शाहिद अफरीदी ने जिस बैट से सबसे तेज़ एकदिवसीय सेंचुरी मारी थी | वह बैट सचिन तेंदुलकर का था |  जो उनके लकी साबित हुआ था | उस बैट को अफरीदी ने आज भी संभाल कर रखा है | इस पारी उन्होंने मात्र 37 गेंदों का सामना करा था |
  48. क्रिस गेल विश्व के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने टेस्ट मैच की पहली गेंद पर छक्का मारा है |
  49. भारत की तरफ से खेलने वाले अब्बास अली बेग एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है | जिनको मैच के दौरान फैन ने किस किया | यह मामला 1960 का है जब ऑस्ट्रेलिया के ब्रेबोर्न मे अली की हाफ सेंचुरी होते ही एक लड़की ने मैदान पर आकर उनके गाल को चूम लिया था |
  50. रवि शास्त्री और ऍम एल जयसिम्हा ही ऐसे भारतीय क्रिकेटर है | जिन्होंने टेस्ट मैच मे पांचो दिन बल्लेबाज़ी की है |
  51. भारत के बेहतरीन हरफनमौला रहे इरफ़ान पठान विश्व के एकमात्र ऐसे गेंदबाज़ है | जिन्होने टेस्ट मैच के पहले ही ओवर मे हैट ट्रिक ली है | यह कारनामा उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ किया था | 
  52. भारत ने पहला वर्ल्ड कप 1983 मे जीता था और ठीक तीन साल बाद  1986 मे पहली बार लॉर्ड्स के मैदान पर जीत दर्ज की थी | यह कारनामा फिर से दोहराया गया जब भारत ने 2011 मे वर्ल्ड कप जीता और 2014 मे फिर से लॉर्ड्स मे टेस्ट मैच जीता |
  53. भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसने 60 ओवर 50 ओवर और 20 ओवर तीनो फॉर्मेट का वर्ल्ड कप जीता है |
  54. इंग्लैंड के फॉर्मर क्रिकेटर एलेस स्टीवर्ट का जन्म 8/4/63 को हुआ और सबसे दिलचस्ब बात यह है कि स्टीवर्ट ने टेस्ट मैच मे कुल 8463 रन बनाए है |
  55.  1984-85 मे पाकिस्तान और भारत के बीच सिआलकोट मे क्रिकेट मैच खेला जा रहा था | और भारत का स्कोर 210/3 था दीलीप वेंगसरकर  94* पर खेल रहे थे | इसी बीच मैदान मे खबर पहुंची कि भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की किसीने गोली मार कर हत्या कर दी है | इस खबर के बाद मैच को रद्द कर दिया गया | 
  56. वर्ल्ड कप मे गेंद का रंग लाल होता है | जबकि 1992 मे गेंद का रंग सफ़ेद कर दिया गया था |
  57. सौरव गांगुली विश्व मे एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है | जिन्हें 4 बार लगातार मैन ऑफ़ द मैच मिला है | 
  58. एकदिवसीय क्रिकेट मे श्रीलंका के हरफनमौला खिलाड़ी सनथ जयसूर्या ने ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज़ shane warne से ज़्यादा विकेट लिए है |
  59. भारत के गेंदबाज़ ईशांत शर्मा के साथ एक amazing fact जुड़ा है | 21वी सदी मे भारत के खिलाफ जिन तीन बल्लेबाज़ों ने सबसे ज़्यादा रन बनाए है | उन तीनो की कैच उस मैच मे ईशांत शर्मा ने ही छोड़ी थी | ये तीन खिलाड़ी है - Alastair cook score 294,  Micheal Clarke score 329 and Brendon McCullum score 302
  60. वीरेंद्र सहवाग का T20, ODI और Test मे highest score 119 (IPL), 219 and 319 है |
  61. सैफ अली खान के दादा इफ्तिहार अली खान पाटोदी एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने टेस्ट मैच दो देशो के लिए खेला है | उन्होंने भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों की तरफ से टेस्ट मैच खेला है | 
  62. सचिन तेंदुलकर दुनिया के पहले खिलाड़ी है | जो पहली बार थर्ड अंपायर द्वारा आउट दिये गए |
  63. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का पहला रन ऑस्ट्रेलिया टीम के बल्लेबाज़ चार्ल्स बैनरमैन ने बनाया था |
  64. ऑस्ट्रेलिया टीम के बल्लेबाज़ चार्ल्स बैनरमैन विश्व के पहले बल्लेबाज़ थे | जिन्होने टेस्ट मैच मे शतक लगाया | इन्होने 1877 मे टेस्ट क्रिकेट का शतक लगाया |
  65.  साउथ अफ्रीका तथा विश्व के सबसे ख़तरनाक बल्लेबाज़ Ab de villiers एकमात्र ऐसे बल्लेबाज़ है जिन्होंने एकदिवसीय मैचों मे 25 सेंचुरी बनाई है | लेकिन इन्होंने किसी भी सेंचुरी को पूरा करने मे 100 गेंदे नहीं खेली है | 
  66. 2019 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच विश्व का एकमात्र ऐसा फाइनल रहा है जिसका फैसला विकेट और रन के आधार पर नहीं बल्कि बॉउंड्री के आधार पर हुआ है यह मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था मैच टाई हो गया था | फिर सुपर ओवर हुआ उसमें भी  टाई रहा इस प्रकार इस मैच का फैसला बॉउंड्री के आधार पर हुआ इंग्लैंड की बॉउंड्री ज़्यादा थी इस तरहा इंग्लैंड पहली बार विश्व विजेता बना |
  67. भारतीय क्रिकेटर लाला अमरनाथ एकमात्र ऐसे गेंदबाज़ है | जिन्होने टेस्ट मैच डॉन ब्रैडमैन को हिट विकेट किया है |
  68. भारत के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा का एकदिवसीय मैच मे सर्वाधिक स्कोर 264 रन है | यह कारनामा उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ किया था जो की एक विश्व रिकॉर्ड है |
  69. रोहित शर्मा एकदिवसीय मैच मे 3 दोहरे शतक लगा चुके है | जो की एक विश्व रिकॉर्ड है |
  70. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मे सभी फॉर्मेट मे सबसे ज़्यादा मैच खेलने तथा सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के नाम है 


Note: -  Amazing facts about cricket in hindi के बारे में जानकर कैसा लगा आप सबको प्लीज हमें कमेंट करके जरूर बताएं और हमारे द्वारा लिखे गए  आर्टिकल में आपको कोई भी कमी नजर आती है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं हम उसमें सुधार करके अपडेट कर देंगे | अगर आपको हमारे आर्टिकल पसंद आए तो इसे Facebook,  WhatsApp और अपने दोस्तों में जरूर शेयर करें !

                                                                                                                                    Previous article
                                                                                                                                    Next article

                                                                                                                                    Leave Comments

                                                                                                                                    Post a Comment

                                                                                                                                    Please do not enter any spam link in the comment box.

                                                                                                                                    Articles Ads

                                                                                                                                    Articles Ads 1

                                                                                                                                    Articles Ads 2

                                                                                                                                    Advertisement Ads