Slogans
Slogans on save water in Hindi | जल संरक्षण पर नारे
Slogans
on Save Water- पानी हमारी ज़िन्दगी में
कितना ज़रूरी होता है | ये हमें तब अहसास होता है जब पानी की किल्लत होने लगती है |
ये बात तो सब ही जानते है कि जल ही जीवन है और यक़ीनन ऐसा ही जीवन में अगर जल नहीं
होगा तो इंसान जीवित कैसे रह पायेगा इसलिए हम सब को जल का संरक्षण करना चाहिए और
जल को सिर्फ ज़रूरत अनुसार ही उपयोग में लाना चाहिए | पूरी दुनिया में लोगों को जल
संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल पूरे विश्व में world water day मनाया जाता है ताकि लोग पानी की अहमियत को समझे और इसे व्यर्थ न करें | आज जल
की कमी पूरी दुनिया में हो रही है और खासकर हमारे भारत में पानी की बहुत ज़्यादा
कमी हो रही है, जिसका कारण है जल संरक्षण नहीं करना | आज हम इस पोस्ट में लोगों को
जागरूक करने के लिए Slogans on save water in Hindi पर कुछ अच्छे बेहतरीन स्लोगन पढेंगे जिसे आप अपने दोस्तों रिश्तेदारों में
शेयर करके उन्हें जल संरक्षण के प्रति जागरूक कर सकते हैं | दोस्तों हम सब जानते
हैं पानी बहुत ही अमूल्य चीज़ है जिसके बिना हम जीवन जीने की कल्पना भी नहीं कर
सकतें हैं पानी जैसी अमूल्य चीज़ को बचाने के लिए हम सबको आगे आना चाहिए | आज भी
हमारे भारत देश ऐसे कई इलाके हैं जहाँ पानी की बहुत ज़्यादा किल्लत है इतनी किल्लत
है कि वहां पीने योग्य पानी नहीं है यह बहुत बड़ी समस्या है हम सबका कर्तव्य बनता
है कि हम लोगों को जागरूक करें | और उन्हें पानी बचाओ के नारे के दुआरा
पानी कीमत को बता सकते हैं | पानी लगातार हो रही कमी एक गंभीर चिंता का विषय बन
चुकी है भारत के बहुत सारे गांवों और कई शहरों में लोग पानी के लिए तरस रहे है
जिसके लिए उन्हें पैसे देकर पानी खरीदना पड़ता है | जिसकी वजह से पानी के दाम लगातार
बढ़ रहें हैं | अगर समय चलते इसके लिए सही कदम नहीं उठाए गए तो यह समस्या आगे चलकर
एक भयंकर समस्या बन जाएगी | और इसका असर सभी के जीवन पर पड़ेगा | पानी केवल मनुष्य
के जीवन के लिए नहीं है यह पेड़ पौधे, जीव-जन्तु और वनस्पति सभी के लिए आवश्यक है |
प्राक्रतिक संसाधनों के उपयोग से वायुमंडल बुरी तरह प्रभावित हो रहा है | हम सबको
आगे बढ़कर जल संरक्षण की मुहिम को छेड़ना होगा तभी पानी की समस्या निजात
मिलेगी और सभी को पानी बचाओ की मुहिम के लिए जागरूक करना होगा दोस्तों पानी का कोई
अन्य विकल्प नहीं है | जहाँ भी आपको लगे लोग पानी का गलत इस्तेमाल कर रहें हैं
उन्हें समझाए और पानी जैसी अमूल्य चीज़ की अहमियत को बताए | तभी हमारा देश पानी
जैसी गंभीर समस्या से निपट पायेगा !
Slogans on save water in Hindi | जल संरक्षण पर नारे
1. जल है तो जीवन है
2. पानी बचाने का करो जतन, क्योंकि पानी है बहुमूल्य रतन
3. आओ हाथ से हाथ मिलाए, और सभी मिलकर पानी को बचाए
4. पानी की रक्षा, देश की सुरक्षा
5. जल बचाइए, जीवन बचाइए
6. पानी को हम बचाएंगे, देश में खुशहाली लाएंगे
7. जल ही जीवन है, इसके बिना सब निर्जन है
8. आओ आओ पानी बचाए, जीवन की डोर बचाए
9. आज जल बचाएंगे, कल दुःख नहीं पाएंगे
10. जल की जो होगी बर्बादी, तो नहीं होगी कोई आबादी
11. आज यह नियम बनाना है, सुबह शाम पानी बचाना है
12. आज जल बचाओगे, तो कल समझदार कहलाओगे
13. जल है जीवन के लिए अनमोल, इसका नहीं है कोई मोल
14. आज एक कदम और बढ़ाओ, जल बचाने की परंपरा बनाओ
15. पानी को तुम बचाओगे, तो पानी तुम्हें बचाएगा
16. जीवन जल पर निर्भर है, और जल संरक्षण आप पर
17. पानी बचाओगे, तो दुनिया बचेगी
18. पानी बचाने का नियम बनाओ, बच्चे बूढ़े सबको बतलाओ
19. जल को ऐसे ही व्यर्थ गवाओगे, तो आने वाले कल में अपनी प्यास कैसे बुझाओगे
20. पानी को व्यर्थ नहीं गवाना है, पानी बचाकर जीवन बचाना है
21. पानी को अब बचाना है, विश्व को खुशहाल बनाना है
22. जल संरक्षण है मेरा सपना, ताकि खुशहाल बने भारत अपना
23. आज जल बचाइए, कल के लिए भारत खुशहाल बनाइये
24. जन-जन ने ठाना है, जल को अब बचाना है
25. जल संरक्षण को अपना कर्तव्य बनाओ, देश की तरक्की में अपनी भूमिका निभाओ
26. जल है तो जीवन है, जीवन है तो ये पर्यावरण है, पर्यावरण से ये धरती है और इस
धरती से हम सब हैं
27. ज़रूरत अनुसार पानी का कीजिये उपयोग, जल बचाओ में आपका
होगा सहयोग
28. आओ हम सब मिलकर यह अभियान चलाए, जीवन जीने हेतु जल को बचाए
29. जल ही जीवन का आधार है
30. जल है, तभी हम सब का आने वाला कल है
31. दूषित नहीं करना जल, नहीं तो नष्ट हो जाएगा हमारा आने वाला कल
32. हर बच्चा, बूढ़ा और जवान, पानी को बचाकर बने महान
33. जल है जीवन का सोना, इसे तुम कभी न खोना
34. आओ हम सब मिलकर कसमें खाए, पानी को व्यर्थ होने से बचाए
35. हर घर में पानी को बचाना है, हर घर में खुशहाली लाना है
36. खुशहाली का बस एक ही प्रतिक, जल संरक्षण
37. बूंद-बूंद से बन जाता है सागर, जल से जीवन का होता है उजागर
38. स्वस्थ रहने के लिए योग करना, और पानी का भी सदुपयोग
करना
39. जल बचाइए, जीवन सँवारिये
40. देश को अगर बचाना है, पानी को आपको बचाना है
41. आज पानी नहीं बचाओगे, तो कल अन्न कहाँ से लाओगे
42. जहाँ होगी जल की बर्बादी, वहां नहीं होगी खुशहाली
43. जल है जीवन का अमृत, इसे व्यर्थ न बहाओ
44. पानी है गुणों की खान, पानी है धरती की शान
45. जल है तो कल है
46. पानी की बर्बादी को रोकिये, पानी बिना क्या होगा ज़रा सोचिये
47. जल संरक्षण, धरती का रक्षण
48. पानी सबकी प्यास बुझाता है, किसान इससे फसल उगाता है
49. बिना पानी जीवन बदहाली, पानी से होती हरियाली
50. जब तक जल रहेगा, तब तक आने वाला कल सुरक्षित रहेगा
51. जो तुम पानी बचाओगे, सबका जीवन बचाओगे
52. क्या गरीब क्या अमीर, सबको जीने के लिए चाहिए नीर
53. भविष्य को जो सुरक्षित बनाना है, आज से जल बचाना है
54. जल है जीवन का आधार, आओ मिलकर बचाए इस प्रकृति का
उपहार
55. पानी पृथ्वी का खून है, इसे यूँ बर्बाद न करें
56. पानी नहीं बचाएंगे, तो सब प्यासे मर जाएंगे
57. पानी का हमेशा करना मान, तभी होगा देश महान
58. पानी बचाकर रखिये, जीने का सलीका सीखिए
59. मन में कर लो यह निश्चय, जल का करना है संचय
60. जल की बर्बादी की न करना भूल, जल ही बनाता जीवन को
पृथ्वी पर अनुकूल
61. जीवन को तबाह न होने दें, जल का आभाव न होने दें
62. पानी के लिए तरसे ज़माना, हमारा कर्तव्य हर बूंद को बचाना
63. अगर जल यूँ ही बर्बाद होगा, तो मनुष्य कैसे आबाद होगा
64. जल का नहीं है कोई मोल, इसका हर एक कतरा है अनमोल
65. जल है जीवन का सार, भूल कर भी इसे न करो बेकार
66. जल हमें देता जीवन का अधिकार, आओ इसकी सुरक्षा हेतु करें विचार
67. जल में आश्रित दुनिया सारी, इसे बचाना ज़िम्मेदारी हमारी
68. जल को नहीं बचाओगे, तो अनाज कैसे उगाओगे
69. जल बिना हो जायेगा मानव जीवन नष्ट, इसे बचाने का करो कष्ट
70. अगर आज पानी नहीं बचाओगे, तो कल पीने योग्य पानी कहाँ से लाओगे
71. गिलास को केवल उतना ही भरें, जितना आप पी सकें
72. जब आप बचाते हैं पानी, तब बचाते है आप जिंदगानी
73. जिसे अब तक न समझे वो कहानी हूँ मैं, मुझे न बर्बाद करो पानी हूँ मैं
74. पानी यूँ व्यर्थ न बहाए, हमारी ज़िन्दगी खतरे में है
75. पानी को बचाए, क्योंकि वो पेड़ पर नहीं उगता
76. अबकी बार, पानी को बचाने पर दो ध्यान
77. जल है जीवन की चाबी, इसे कभी न खोना
78. पानी बचाए, पर्यावरण बढ़ाए
79. पानी बिना ज़िन्दगी न जी पाओगे पूरी, पानी की कमी से हालत है बुरी
80. भविष्य के लिए पानी बचाने के लिए, बारिश के पानी को संरक्षित करें
81. पानी की हर बूंद मायने रखती है, क्योंकि हर बूंद में जीवन है
82. पानी का संरक्षण करें, जीवन का संरक्षण करें
83. जो आज यूँ व्यर्थ बहेगा जल, तो तुम न देख पाओगे कल
84. हम सब की है यही पुकार, पानी नहीं बहाएंगे बेकार
85. पानी है जीवन की आस, इसे बचाने का करो प्रयास
86. अनमोल है हर एक बूंद जल की, इसे बचाओ ये ज़रूरत है कल की
87. जब जल न बचेगा, तो जीवन कहाँ बचेगा
88. तुम मुझे जल दो, मैं तुम्हें जीवन दूंगा
89. वही देश बनता है महान, जहाँ होता है पानी का सम्मान
90. अच्छी सेहत पाना है, जल को दूषित होने से बचाना है
91. जो पानी को बचाते हैं, वही देश के सच्चे नागरिक कहलाते हैं
92. खुशहाल देश की यही पहचान, हर व्यक्ति का पानी बचाने
पर ध्यान
93. जल के दुरुपयोग को जो रोका नहीं जायेगा, तो यह चारों ओर बर्बादी लायेगा
94. वही लोग समझदार कहलाते हैं, जो पानी को व्यर्थ न बहाते हैं
95. बिना पानी जीवन बदहाली, पानी से ही होती हरियाली
96. पानी बचाने का करो जतन, पानी है अनमोल रतन
97. जल संरक्षण ज़रूरत भी है, और कर्तव्य भी है
98. साफ सुथरा पानी, अच्छे स्वास्थ्य की निशानी
99. जो करते हैं पानी का सम्मान, वही कहलाते हैं इंसान महान
100. मानो तुम मेरा कहना, पानी बचाने से
तुम दूर न रहना
Note:- Slogans on Save Water in Hindi की पोस्ट कैसी लगी आपको प्लीज आप कमेंट करके ज़रूर बताए अगर हमारे दुआरा शेयर किये गए आर्टिकल में आपको कोई भी कमी नज़र आती है तो कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताए हम उसमे सुधार करके अपडेट करते रहेंगे | हमारी पोस्ट आपको अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों रिश्तेदारों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट Facebook, Whatsapp, Instagram और Twitter पर ज़रूर शेयर करे !
Email Subscription ज़रूर करें और पाए New and more आर्टिकल आपकी मेल पर सबसे पहले !
Previous article
Next article
Leave Comments
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.