Slogans on Education in Hindi | शिक्षा पर 70 नारे हिंदी में - MY THINKING

Slogans on Education in Hindi | शिक्षा पर 70 नारे हिंदी में

Slogans on education- शिक्षा हम सभी के जीवन में बहुत ही महत्त्व रखती है | आज समाज को शिक्षा के लिए जागरूक करना हम सबका कर्त्तव्य है | क्योंकि शिक्षा ही है जो समाज से अन्धविश्वास और अंधकार को दूर करती है और समाज से बुराई को ख़त्म करती है | एक शिक्षित व्यक्ति ही शिक्षित समाज का निर्माण करता है और शिक्षित समाज ही शिक्षित देश का निर्माण करता है जो देश शिक्षित हैं वही देश दुनिया में सबसे आगे बढ़ते हैं | किसी भी व्यक्ति के कामयाब होने में शिक्षा का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान होता है | शिक्षा से ही मनुष्य के व्यक्तित्व का निर्माण होता है | शिक्षा से ही मनुष्य के जीवन में सकरात्मक विचार जन्म लेते हैं जो समाज को उन्नति कि ओर ले जाते हैं | 21वी सदी होने के बावजूद आज भी हमारा भारत देश में ऐसे पिछड़े वर्ग के लोग हैं जो शिक्षा को बिलकुल भी महत्व नही देते हैं | आज भी हमारे देश में कई ऐसे पिछड़े वर्ग के लोग रहते हैं जहाँ लड़कियों को पढाया ही नही जाता है | ये हम सब का कर्तव्य है हम ऐसे लोगो में शिक्षा के महत्व की भावना को जगाए जिससे हमारे देश का विकास हो | आज हम शिक्षा पर कुछ बेहतरीन Slogans on education in hindi लेकर आये हैं | जिसकी सहायता से हम लोगो को शिक्षा के लिए जागरूक कर सकतें हैं | शिक्षा से ही मनुष्य ज्ञान कि ओर अग्रसर होता है, वैचारिक और बौद्धिक क्षमता की वृध्दि करता है | शिक्षा के बिना एक अच्छे जीवन की कल्पना भी नही की जा सकती है शिक्षा के बिना हमारा जीवन ही अधूरा है | आज के इस दौर चाहे लड़का हो या लड़की सभी को शिक्षा मिलनी चाहिए | ऐसे पिछड़े इलाके जहाँ लड़कियां को आज भी शिक्षा से वंचित रखा जाता है इसी को ध्यान में रखते हुए भारत में शिक्षा अभियान चलाया गया है | आज हम इस आर्टिकल में शिक्षा पर नारे शेयर कर रहें हैं | शिक्षा जीवन की सफलता का मूल आधार है | शिक्षा ही मनुष्य के अन्दर चीजों को समझने, सीखने और जानने की क्षमता विकसित करती है | इसलिए हर किसी को शिक्षा के महत्व को समझना चाहिए और शिक्षा का प्रचार प्रसार करना चाहिए जिससे ज़्यादा से ज़्यादा लोग शिक्षा के महत्व को समझे और अपने बच्चो को शिक्षा हासिल करवाने के लिए आगे बढ़ सकें | क्योंकि जब पढ़ेगा इंडिया तभी तो आगे बढेगा इंडिया |

Slogans on Education in Hindi | शिक्षा पर नारे हिंदी में 


1.     अब देश ने दिया शिक्षा पर ज़ोर, हर बालक में पढ़ने की होड़
Slogans on education in hindi
Slogans on education 

2.     पाएं नैतिक मूल्यों का ज्ञान, शिक्षा अधिकार सबको सामान

3.     शिक्षित व्यक्ति की यही पहचान, समाज मिले सम्मान

4.     बने शिक्षित और ज्ञानवान, बढ़ेगी हमारे भारत की शान

5.     देश को आगे बढ़ाना है, सबको शिक्षित बनाना है

6.     निरक्षरता एक अभिशाप है और साक्षरता वरदान है

7.     शिक्षा का जीवन में महत्वपूर्ण योगदान, प्राप्त हो जीवन में उचित स्थान

8.     उच्च शिक्षा ग्रहण करें, जिज्ञासा का समाधान करें

9.     शिक्षा नही है कोई मोल, है जीवन की भाँती अनमोल

10. चलो स्कूल चले, देश के विकास में भागीदार हम भी बने
Slogans on Education in Hindi
Slogans on Education 
11. शिक्षित परिवार, सुखी परिवार

12. उन्नत राष्ट्र की कल्पना, साक्षरता को घर-घर पहुँचाना

13. ज्ञान हमें जगाता है, सबसे बेहतर बनाता है

14. जब पढ़ा लिखा होगा हर इंसान, तभी होगा राष्ट्र महान

15. जीवन में जो खुशहाली लानी है, तो बच्चो को पढ़ाई ज़रूर करानी है

16. शिक्षा का धन है सबसे प्यारा, कभी न होता इसका बंटवारा

17. शिक्षा है अमूल्य गहना, तुम इससे न पीछे रहना

18. हम सब का बस एक ही नारा, पढ़ना लिखना लक्ष्य हमारा
Slogans on Education in Hindi
Slogans on Education

19. शिक्षा है एक अनमोल रतन, इसको पाने का हमेशा करो जतन

20. शिक्षा है अमूल्य, शिक्षित परिवार देवतुल्य

21. सब पढ़े सब बढ़े, कठिनाइयों से मिलकर लड़ें

22. विकसित राष्ट्र की कल्पना, शिक्षित पूरे देश को करना

23. पढ़ने से छूट न जाए कोई बच्चा, आपका यह सहयोग देश के लिए होगा सच्चा

24. अज्ञानता का अंधकार, शिक्षा से होगा सुधर

25. शिक्षित, उन्नत, समझदार, शिक्षा है सुख का आधार

26. बचपन से है मेरा सपना, पढ़ना लिखना और पढ़ाना

27. स्वयं पढ़े, औरों को भी पढ़ाए

28. मानो तुम मेरा कहना, शिक्षा से तुम दूर न रहना

29. होगा कल ये तुम्हारा गहना, अगर तुम शिक्षित होती हो बहना
Slogans on Education in Hindi
Slogans on Education

30. सबकी चाह रोटी, कपडा और मकान, शिक्षा से ही बनता इंसान महान

31. हर शिक्षित यह नारा है, अशिक्षित को साक्षर बनाना है

32. शिक्षा का नही है कोई मोल, जहाँ मिले ले लो इसे ये है अनमोल

33. हर ह्रदय में साक्षरता का वास, तभी तो होगा देश का विकास

34. बच्ची हो या बूढ़ी हो, शिक्षा सबकी पूरी हो

35. शिक्षित हो देश हमारा, ज्ञान के प्रकाश से हो उजियारा

36. बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, अपने सपनो को सजाओ

37. शिक्षिता माता, बच्चे की भाग्यविधाता

38. हर चेहरे पर मुस्कान लाना है, घर में सभी को पढ़ाना है
Slogans on Education in Hindi
Slogans on Education 

39. शिक्षा से होते सब जागरूक, इससे बदलें विकास का रुख

40. जो पाता है जीवन में शिक्षा, पूरी होती उसकी हर इच्छा

41. शिक्षा है जीवन का आधार, इसके बिना जीवन बेकार

42. आओ मिलकर सब समझदारी वाला कदम उठाए, हर घर में शिक्षा पहुंचाए

43. लड़की लड़का एक समान, सबको शिक्षा सबको ज्ञान

44. कदम से कदम बढ़ाए जा, शिक्षा का प्रकाश जलाए जा

45. आओ मिलकर ये कसम खाएं, जीवन का पहला कदम शिक्षा की ओर बढ़ाए

46. बुराई और गरीबी को जो भगाना है, तो शिक्षा को अपनाना है

Slogans on Education in Hindi
Slogans on Education 

47. एक वक़्त का खाना न खाएंगे, पर बच्चो को ज़रूर पढाएंगे

48. देश में नया सवेरा लाएंगे, हर घर में शिक्षा का दीपक जलाएंगे

49. शिक्षा हमारे लिए सफलता की सीढ़ी तैयार करती है

50. शिक्षा हमे सफलता की ऊँचाइयों तक ले जाती है

51. शिक्षा हमारे खाली दिमाग को महान चीजों से भर देती है

52. शिक्षा बेहतर भविष्य के लिए पासपोर्ट की तरह है

53. शिक्षा वास्तविक स्वतंत्रता का मार्ग है

54. शिक्षा में लोगो के दिमाग को सकारात्मक रूप से बदलने की शक्ति है

55. शिक्षा अंधकार से प्रकाश की ओर एक अच्छी यात्रा है

56. शिक्षा व्यक्ति का भविष्य निर्धारित करती है

57. शिक्षा पूरे जीवन के लिए ज्ञान को सीखने की प्रक्रिया है
Slogans on Education in Hindi
Slogans on Education

58. जो अनपढ़ रह जाता है, एक दिन वो पछताता है

59. किताबों से प्यार करो, जीवन अपना साकार करो

60. लड़कियों को भी पढ़ाना है, आगे इन्हें बढ़ाना है

61. जाग उठे अब नर और नारी, शिक्षित होना सबकी तैयारी

62. बहुत हुआ अब चूल्हा-चौका, लड़कियों को दो पढ़ने का मौका

63. किताबों को अपना हथियार बनाओ, ज्ञान लगातार पाते जाओ

64. घर का मान बढ़ाएंगे, स्कूल में जब शिक्षा पाएंगे
Slogans on Education in Hindi
Slogans on Education

65. पिताजी सुन लो विनती हमारी, पढ़ने की है यह उम्र हमारी

66. बापू जी का था ये कहना, अनपढ़ तुम कभी न रहना

67. शिक्षा को अपनाना है, जीवन के अंधकार को भगाना है

68. इस ज़माने में न करना ये भूल, बच्चों को भेजो स्कूल
Slogans on education in hindi
Slogans on education 

69. माता-पिता का मान बढ़ाना है, अब हमें स्कूल जाना है

70. ज्ञान हमें जगाता है, शोषण से बचाता है

Note:- Slogans on education in Hindi की पोस्ट कैसी लगी आपको प्लीज आप कमेंट करके ज़रूर बताए अगर हमारे दुआरा शेयर किये गए आर्टिकल में आपको कोई भी कमी नज़र आती है तो कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताए हम उसमे सुधार करके अपडेट करते रहेंगे हमारी पोस्ट आपको अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों रिश्तेदारों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट Facebook, Whatsapp, Instagram और  Twitter पर ज़रूर शेयर करे !


Email Subscription ज़रूर करें और पाए New and more आर्टिकल आपकी मेल पर सबसे पहले !


Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads