Mahatma Gandhi Quotes in Hindi | Mahatma Gandhi Thoughts in Hindi | गाँधी जी के अनमोल विचार - MY THINKING

Mahatma Gandhi Quotes in Hindi | Mahatma Gandhi Thoughts in Hindi | गाँधी जी के अनमोल विचार

Mahatma Gandhi- महात्मा गाँधी एक ऐसा नाम जिसे पूरी दुनिया में कोई ही ऐसा शख्स हो जो नहीं जानता हो | महात्मा गाँधी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेताओं में से एक हैं | इन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर 200 वर्षों से चल रहे ब्रिटिश शासन से भारत देश को आज़ादी दिलाई | गाँधी जी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे इन्होंने बिना कोई शस्त्र उठाए अंग्रेजों को झुका दिया और भारत देश को अंग्रेजों की गुलामी से आज़ादी दिला दी | गाँधी जी को विश्व भर में अहिंसा के प्रतीक के तौर पर जाना जाता है | गाँधी जी ने देश की आज़ादी के लिए जो किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता | महात्मा गाँधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के एक छोटे से शहर पोरबंदर में हुआ था, इनका पूरा नाम मोहनदास करमचन्द गाँधी है | 2 अक्टूबर को पूरे भारत में गाँधी जयंती मनाई जाती है | गाँधी जी को लोग प्यार से बापू और राष्ट्रपिता के नाम से भी पुकारते हैं | महात्मा गाँधी एक अच्छे राजनेता और महान देशभक्त होने के साथ-साथ एक अच्छे समाजसेवी भी थे | इन्होंने भारत देश को एक आदर्श देश बनाने के लिए भारतीय समाज में फैली छुआछुत, बाल विवाह, जातिवाद जैसे सामाजिक कुरोतियों को दूर करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा समाज के सभी वर्गों के लोगों को बराबरी का हक दिलवाने के प्रयास किये | तो चलिए Mahatma Gandhi Quotes in Hindi और Mahatma Gandhi Thoughts in Hindi में दुनिया के महानतम लोगों में गिने जाने वाले इस महापुरुष के अनमोल विचारों को पढ़ते हैं | महात्मा गाँधी जी का मानना है कि मनुष्य ही सोच को जन्म देता है और जो वो सोचता है वही बनता है, इसलिए मनुष्य को हमेशा अच्छा सोचना चाहिए तभी वह एक सफल और सभी व्यक्ति बन सकता है | तो चलिए गाँधी जी के विचारों से आज कुछ सीख लेते हैं !

Mahatma Gandhi Quotes in Hindi | Mahatma Gandhi Thoughts in Hindi | गाँधी जी के अनमोल विचार

Mahatma Gandhi Quotes in Hindi, Mahatma Gandhi Thoughts in Hindi
Mahatma Gandhi Quotes in Hindi

1.     विश्वास को हमेशा तर्क से तोलना चाहिए
जब विश्वास अँधा हो जाता है तो मर जाता है !!

2.     आँख के बदले में आँख, पूरे विश्व को अँधा बना देगी !

3.     शांति का कोई रास्ता नहीं है, केवल शांति है !

4.     विश्वास करना एक गुण है, अविश्वास दुर्बलता की जननी है !

5.     जो समय बचाते हैं वो धन बचाते हैं,
और बचाया हुआ धन, कमाएं हुए धन की बराबर है !!

6.     केवल प्रसन्नता ही एकमात्र इत्र है,
जिसे आप दूसरों पर छिड़कते हो तो उसकी कुछ बूँदें आप पर भी ज़रूर पड़ती हैं !!

7.     पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हँसेंगे,
फिर वो आप से लड़ेंगे और तब आप जीत जायेंगे !!

8.     व्यक्ति की पहचान उसके कपड़ों से  नहीं,
अपितु उसके चरित्र से आंकी जाती है !!

9.     ख़ुशी तब मिलेगी जब आप जो सोचते हैं,
जो कहते हैं और जो करते हैं, सामंजस्य में हो !!

10. मौन सबसे सशक्त भाषण है,
धीरे-धीरे दुनिया आपको सुनेगी !!

11. सत्य एक विशाल वृक्ष है, उसकी ज्यों-ज्यों सेवा की जाती है,
त्यों-त्यों उसमें अनेक फल आते हुए नज़र आते है उनका अंत ही नहीं होता !!

12. दुनिया के सभी धर्म भले ही और चीजों में अंतर रखते हो,
लेकिन सभी इस बात पर एकमत है कि दुनिया में कुछ नहीं बस सत्य जीवित रहता है !!

13. क्रोध और असहिष्णुता सही समझ के दुश्मन है !

14. पूंजी अपने आप में बुरी नहीं है, उसके गलत उपयोग में बुराई है,
किसी न किसी रूप में पूंजी की आवश्यकता हमेशा रहेगी !!

15. अपनी गलती को स्वीकारना झाड़ू लगाने के सामान है,
जो धरातल की सतह को चमकदार और साफ़ कर देती है !!

16. जो भी चाहे अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुन सकता है, वह सबके भीतर है !

17. गर्व लक्ष्य को पाने के लिए किये गए प्रयत्न में निहित है, ना कि उसे पाने में !

18. मैं मरने के लिए तैयार हूँ, पर ऐसी कोई वजह नहीं है जिसके लिए मैं मारने को तैयार हूँ !!

19. मैं सभी की समानता में विश्वास रखता हूँ,
 सिवाय पत्रकारों और फोटोग्राफरों के !!

20. दुनिया में ऐसे कई लोग है जो इतने भूखे हैं कि
भगवन उन्हें किसी और रूप में नहीं दिख सकता सिवाय रोटी के रूप में.

21. ऐसे जियो कि तुम कल मरने वाले हो,
और ऐसे सीखो कि हमेशा के लिए जीने वाले हो !!  

22. एक महिला का सबसे बड़ा आभूषण,
उसका चरित्र और उसकी शुध्दता है !!

23. जब गलती करने का स्वतंत्र न हो,
तब उस स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं !!

24. मानवता की महानता मानव बनने में नहीं,
बल्कि मानवता के प्रति दयालु बनने में है !!

25. सत्य बिना जन समर्थन के भी खड़ा रहता है, वह आत्मनिर्भर है !

26. सत्य कभी ऐसे कारण को क्षति नहीं पहुंचाता जो उचित हो !

27. मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है,
सत्य मेरा भगवान है और अहिंसा उसे पाने का साधन !!

28. जहाँ प्रेम है वहां जीवन है !

29. जब मैं निराश होता हूँ, मैं याद कर लेता हूँ कि समस्त इतिहास के दौरान सत्य और प्रेम के मार्ग की हमेशा जीत होती है,
कितने ही तानाशाह और हत्यारे हुए हैं, और कुछ समय के लिए वो अजय लग सकते हैं, लेकिन अंत में उनका पतन होता है, इसके बारे में सोचो हमेशा !!

30. एक कृत्य दुआरा किसी एक दिल को ख़ुशी देना,
प्रार्थना में झुके हज़ार सिरों से बेहतर है !!

31. भगवान का कोई धर्म नहीं है !

32. मैं किसी को भी गंदे पाँव के साथ अपने मन से नहीं गुजरने दूंगा !

33. पाप से नफरत करो, पापी से प्रेम करो !

34. मेरी अनुमति के बिना कोई भी मुझे ठेस नहीं पहुंचा सकता !

35. हंसी मन की गांठे बड़ी आसानी से खोल देती है !

36. कुरीति के अधीन होना कायरता है,
उसका विरोध करना पुरुषार्थ है !!

37. आप आज जो करते हैं, उस पर आपका भविष्य निर्भर करता है !

38. आदमी अक्सर वो बन जाता है जो वो होने का यकीन करता है,
अगर मैं खुद से यह कहता हूँ कि मैं फलां चीज़ नहीं कर सकता, तो यह संभव है कि मैं शायद सचमुच वो करने में असमर्थ हो जाऊं |
इसके विपरीत अगर मैं यह यकीन करूँ कि मैं ये क्र सकता हूँ, तो मैं निश्चित रूप से उसे करने क्षमता पा लूँगा, भले ही शुरू में मेरे पास वो क्षमता ना रही हो !!

39. आप मानवता में विश्वास मत खोइए,
मानवता सागर की तरह है, अगर सागर की कुछ बूंदे गन्दी हैं, तो सारा सागर गन्दा नहीं हो जाता !!

40. एक देश की महानता और प्रगति को इस बात से आँका जा सकता है,
कि वहां जानवरों से कैसे व्यवहार किया जाता है !!

41. स्वयं को जानने का सर्वश्रेष्ट तरीका है,
स्वयं को औरों की सेवा में डुबो देना !!

42. आप तब तक यह नहीं समझ पाते कि आपके लिए कौन महत्वपूर्ण है,
जब तक आप उन्हें वास्तव में खो नहीं देते !!

43. किसी चीज़ में यकीन करना और उसे ना जीना बेईमानी है !

44. पृथ्वी सभी मनुष्यों की ज़रूरत पूरी करने के लिए प्रयाप्त संसाधन प्रदान करती है, लेकिन लालच पूरी करने के लिए नहीं !!

45. राष्ट्रीय व्यवहार में हिंदी को काम में लाना,
देश की उन्नति के लिए आवश्यक है !!

46. हर रात जब मैं सोने जाता हूँ तो मैं मर जाता हूँ,
और अगली सुबह जब मैं उठता हूँ तो पुनर्जन्म होता है !!

47. मैं हिंसा का विरोध करता हूँ क्योंकि जब ऐसा लगता है कि वो अच्छा कर रही है तब वो अस्थाई होती है,
और वो जो बुराई करती है वो स्थाई होती है !!

48. आप मुझे जंजीरों में जकड़ सकते हैं यातना दे सकते हैं, यहाँ तक की आप इस शरीर को नष्ट कर सकते हैं,
लेकिन आप कभी मेरे विचारों को कैद नहीं कर सकते !!

49. हो सकता है आप कभी जान सकें कि आपके काम का क्या परिणाम हुआ,
लेकिन यदि आप कुछ करेंगे नहीं तो कोई परिणाम नहीं होगा !!

50. अकल्मन्द काम करने से पहले सोचता है,
और मूर्ख काम करने के बाद !!

51. तुम जो भी करोगे वो नगण्य होगा,
लेकिन यह ज़रूरी है कि तुम वो करो !!

52. चिंता से अधिक कुछ और शरीर को इतना बर्बाद नहीं करता,
और वह जिसे ईश्वर में थोड़ा भी यकीन है उसे किसी भी चीज़ के बारे में चिंता करने पर शर्मिंदा होना चाहिए !!

53. हम जो दुनिया में जंगलो के साथ कर रहे हैं वो कुछ और नहीं बस,
उस चीज़ का प्रतिबिम्ब है जो हम अपने साथ और एक दूसरे के साथ कर रहें हैं !!

54. सत्य एक है, मार्ग अनेक !

55. कुछ करें तो उसे प्रेम से करें !
 या फिर करें ही नहीं !!

56. जो लोग कहते हैं धर्म का राजनीती से कोई लेना देना नहीं,
शायद उन्होंने अभी तक धर्म को जाना नहीं !!

57. जिस दिन प्रेम की शक्ति, शक्ति के प्रति प्रेम हावी हो जायेगा,
उस दिन दुनिया में अमन आ जायेगा !!

58. क्रोध को जीतने में मौन सबसे अधिक सहायक है !

59. गरीबी देवी अभिशाप नहीं बल्कि,
मानवरचित षड्यंत्र है !!

60. थोड़ा सा अभ्यास बहुत सारे उपदेशों से बेहतर है !

61. जो लोग अपनी प्रशंसा के भूखे होते हैं,
वे साबित करते हैं कि उनमे योग्यता नहीं है !!

62. कायरता से कहीं ज़्यादा अच्छा है,
लड़ते-लड़ते मर जाना !!

63. अहिंसा ही धर्म है, वही ज़िन्दगी का एक रास्ता है !

64. प्रेम की शक्ति दण्ड की शक्ति से हज़ार गुनी प्रभावशाली और स्थायी होती है !

65. मैं अपने विचारो को स्वतंत्र बनाने के लिए आज़ादी चाहता हूँ !

66. डर शरीर की बीमारी नहीं है,
यह आत्मा को मारता है !!

67. भूल करने में पाप तो है ही,
लेकिन उसे छुपाने में और भी बड़ा पाप है !!

68. व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित के प्राणी है,
वह जो सोचता है वही बन जाता है !!

69. कुछ लोग सफलता के केवल सपने देखते हैं,
जबकि अन्य व्यक्ति जागते हैं और कड़ी मेहनत करते हैं !!

70. खुद में वो बदलाव लाइए,
जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं !!

71. जहाँ प्रेम हैं, वहां जीवन है !

72. एक विनम्र तरीक़े से आप पूरी दुनिया को हिला सकते हो !

73. मैं उसे धार्मिक कहता हूँ जो दूसरों को दर्द समझता है !

74. मैं दुनिया के सभी महान धर्मों की मूलभूत सच्चाई पर विश्वास करता हूँ !

75. गरीबी हिंसा का सबसे बुरा रूप है !

76. हाँ मैं एक मुस्लिम, एक ईसाई, एक बौध्द और एक यहूदी हूँ !

77. अगर हम दुनिया में वास्तविक शांति चाहते हैं,
तो हमे इसकी शुरुआत बच्चों से करनी होगी !!

78. कमज़ोर कभी क्षमा नहीं कर सकता,
क्षमाशीलता बलवानो का गुण है !!

79. किसी भी देश की संस्कृति उसके लोगों के ह्रदय और आत्मा में बस्ती है

80. जिज्ञासा के बिना ज्ञान नहीं होता,
दुःख के बिना सुख नहीं होता !!

81. यदि मनुष्य सीखना चाहे, तो उसकी हर भूल उसे कुछ शिक्षा दे सकती है !

82. जब भी आपका सामना किसी विरोधी से हो,
तो उसे प्रेम से जीते !!

83. वास्तविक में सौन्दर्य ह्रदय की पवित्रता में है !

84. भविष्य में क्या होगा, मैं यह नहीं सोचना चाहता,
मुझे वर्तमान की चिंता है, ईश्वर ने मुझे आने वाले क्षणों पर कोई नियंत्रण नहीं दिया है !!

85. लम्बे-लम्बे भाषणों से कही अधिक मूल्यवान है, इंच भर कदम बढ़ाना !

86. गुलाब को उपदेश देने की आवश्यकता नहीं होती है,
वह तो केवल अपनी ख़ुशी बिखेरता है, उसकी खुशबू ही उसका सन्देश है.

87. श्रध्दा का अर्थ है आत्मविश्वास और आत्मविश्वास का अर्थ है ईश्वर में  विश्वास !

88. सोने और चाँदी के टुकड़े असली धन नहीं है,
बल्कि स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है !!

89. जब ढ़लते हुए सूरज की सुन्दरता और उगते हुए चाँद की चमक देखता हूँ, तो मेरी आत्मा में उस ईश्वर के लिए भक्ति और बढ़ जाती है !!
90. मैं सिर्फ लोगों के अच्छे गुणों को देखता हूँ,
ना की उनकी गलतियों को गिनता हूँ !!

91. अपने लक्ष्य को प्राप्त करने से जो मिलता है वह इतना महत्वपूर्ण नहीं है, जितना कि आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के दुआरा बनते हैं !!

92. क्रोध अहिंसा का परम दुश्मन है और घमंड एक राक्षस है जो इसे निगलता है !

93. कोई भी हमारे आत्मसम्मान के साथ नहीं खेल सकता, जब तक हम इसकी इजाज़त नहीं देते !!

94. प्रार्थना करने के लिए शब्दों से ज़्यादा दिल का होना ज़रूरी है,
बिना दिल के शब्दों से की गयी प्रार्थना निरार्थक है !!

95. एक सभ्य और आदर्श परिवार के समान कोई विधालय नहीं है,
और एक भले अभिभावक जैसा कोई अन्य शिक्षक नहीं है !!

96. प्रार्थना सुबह की कुंजी है और शाम की चटकनी !

97. सोने से पहले व्यक्ति को अपना गुस्सा भूल जाना चाहिए !

98. मनुष्य उस हद तक महान बन जाता है,
जिसमें वह लोगों के कल्याण के लिए काम करता है !!

99. सभी धर्म एक ही शिक्षा देते हैं,
केवल उनके द्रष्टिकोण अलग-अलग हैं !!

100.   अच्छा व्यक्ति सभी जीवित चीजों का दोस्त है !

   Read more-
Note:- Mahatma Gandhi Quotes in Hindi की पोस्ट कैसी लगी आपको प्लीज आप कमेंट करके ज़रूर बताए अगर हमारे दुआरा शेयर किये गए आर्टिकल में आपको कोई भी कमी नज़र आती है तो कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताए हम उसमे सुधार करके अपडेट करते रहेंगे हमारी पोस्ट आपको अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों रिश्तेदारों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट Facebook, Whatsapp, Instagram और  Twitter पर ज़रूर शेयर करे !

Email Subscription ज़रूर करें और पाए New and more आर्टिकल आपकी मेल पर सबसे पहले !


Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads