APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi | APJ Abdul Kalam Thoughts in Hindi - MY THINKING

APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi | APJ Abdul Kalam Thoughts in Hindi

APJ Abdul Kalam- भारत के पूर्व राष्ट्रपति, एपीजे अब्दुल कलाम एक महान वैज्ञानिक और शिक्षक भी थे, ये आज भी युवा पीढ़ी के दिल की धड़कन हैं, इनके द्वारा कही गयी बातों को अपने जीवन में अपनाकर कोई भी व्यक्ति क़ामयाबी के शिखर तक पहुँच सकता हैं आज हम आपके लिए इनके द्वारा कहे गए अनमोल विचारों को लेकर आए हैं, अख़बार बेचने से लेकर भारत के राष्ट्रपति बनने के बाद भी एक साधारण जीवन बिताना ये सब बताता है कि ये कितने महान इंसान थे आज  इस पोस्ट में Apj Abdul Kalam Quotes in Hindi और Apj Abdul Kalam Thoughts in Hindi में कलाम जी द्वारा कहे गए ऐसे विचारों को पढ़ेंगे जो आपकी ज़िन्दगी को बदल देंगे !!

APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi | APJ Abdul Kalam Thoughts in Hindi 


1. सपने वो नहीं होते जो आप नींद में देखते हो, 
बल्कि सपने तो वो होते हैं जो आपको नींद ही नहीं आने देते !!
Apj abdul kalam quotes in hindi, Apj abdul kalam thoughts in hindi
Apj Abdul Kalam Quotes in Hindi 

2. हमें कभी भी हार नहीं माननी चाहिए, 
और ना ही समस्याओं को ख़ुद को हराने देना चाहिए !!

3. ऊंचाई पर पहुंचने के लिए ताक़त की ज़रूरत होती है, 
चाहे वो ऊंचाई माउंट एवरेस्ट की हो या फिर कोई दूसरा लक्ष्य !!

4. अपने बनाए गए मिशन में सफल होने के लिए, 
तुम्हें अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा !!

5. ये बात सच है कि हम सभी के पास एक जैसी प्रतिभा नहीं होती, 
लेकिन हम सभी के पास अपनी प्रतिभा को विकसित करने के लिए एक जैसे अवसर ज़रूर होते हैं !!

6. हर इंसान को कठिनाइयों की ज़रूरत होती है, 
क्योंकि कामयाबी का आनंद उठाने के लिए ये ज़रूरी है !!

7. मैंने हमेशा से ही इस बात को स्वीकारा है कि, 
मैं सभी चीज़ो को नहीं बदल सकता !!

8. एक अच्छी पुस्तक हज़ार दोस्तों के बराबर होती है, 
लेकिन एक अच्छा दोस्त पुस्तकालय (लाइब्रेरी) के बराबर होता है !!

9. इंतेज़ार करने वालों को केवल उतना ही मिलता है, 
जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं !!

10. महान लोगों के लिए धर्म दोस्ती करने का एक तरीक़ा है, 
जबकि छोटे लोग धर्म को लड़ने का उपकरण बनाते हैं !!


11. जिस दिन आपके सिग्नेचर ऑटोग्राफ में बदल जाएंगे, 
उस दिन समझ लेना आप कामयाब हो गए !!

12. आप अपना आने वाला कल नहीं बदल सकते हो लेकिन अपनी आदतें तो ज़रूर बदल सकते हो, 
और निश्चित रूप से आपकी आदतें आपका आने वाला कल बदल देंगी !!

13. मुझे पूरा यकीन है जब तक किसी ने असफलता की कड़वी गोली ना चखी हो, 
वो सफलता के लिए पर्याप्त महत्वाकांक्षा नहीं रख सकता !!

14. किसी विद्यार्थी की सबसे ज़रूरी विशेषताओं में से एक है प्रश्न पूछना, 
इसलिए विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने दीजिये !!

15. हमें स्वतंत्र होने की आवश्यकता है यदि हम स्वतंत्र नहीं हैं, 
तो कोई भी व्यक्ति हमारा सम्मान नहीं करेगा !!

16. देश का सबसे अच्छा दिमाग़, 
क्लास रूम की आख़िरी बेंचो पर मिल सकता है !!

17. यदि आप सूरज की तरह चमकना है तो, 
 पहले आपको सूरज की तरह जलना भी होगा !!

18. महान सपने देखने वाले लोगों के, 
महान सपने ज़रूर पूरे होते हैं !!

19. इससे पहले की तुम्हारे सपने सच हो जाए, 
तुम्हें सपने देखने शुरू करने होंगे !!

20. जीवन में कठिनाइयां हमें बर्बाद करने के लिए नहीं आती हैं, 
बल्कि यह तो हमारे अंदर छिपी हुई सामर्थ्य और शक्तियों को बाहर लाने के लिए हमारी मदद करती हैं, कठिनाइयों को यह जान लेने दो कि आप उससे भी ज़्यादा कठिन हो !!

21. आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम, 
असफलता नामक बीमारी को मारने के लिए सबसे बढ़िया दवाई है, यह आपको एक सफल व्यक्ति बनाती है !!

22. अपनी जॉब से प्यार करो लेकिन अपनी कंपनी से कभी प्यार मत करो,
क्योंकि आप नहीं जानते हैं कि कब आपकी कंपनी आपको प्यार करना बंद कर दे !!

23. अपनी पहली सफलता के बाद आराम मत करो, 
क्योंकि अगर आप दूसरी बार में असफल हो गए तो बहुत सारे होंठ ये कहने के इंतेज़ार में होंगे कि आपको मिली पहली सफलता महज़ एक तुक्का था !!

24. किसी को हराना बहुत ज़्यादा कठिन काम नहीं है, 
लेकिन किसी को जितना बहुत ज़्यादा कठिन है !!

25. सफलता की कहानियाँ मत पड़ो उससे आपको केवल एक सन्देश मिलेगा, 
पढ़नी ही हैं तो असफलता की कहानियाँ पढ़ो उससे आपको सफल होने के विचार मिलेंगे !!

26. काला कलर भावनात्मक रूप से बुरा होता है, 
परन्तु हर ब्लैक बोर्ड विद्यार्थियों के जीवन को ब्राइट बनाता है !!

27. मैं एक हैंडसम इंसान नहीं हूँ, 
लेकिन मैं अपना हैंड हर उस व्यक्ति को दें सकता हूँ जिसको मदद की ज़रूरत हो, सुंदरता दिल में होती है चेहरे में नहीं !!

28. नकली सुख के पीछे ना भागो बल्कि कठिन  उपलब्धियों के पीछे हमेशा समर्पित रहिये !!

29. एक मुर्ख जीनियस बन सकता है यदि वो समझता है कि वो मुर्ख है, 
लेकिन एक बुद्धिमान मुर्ख बन सकता है यदि वो समझता है कि वो बहुत ज़्यादा बुद्धिमान है !!

30. बारिश के दौरान सारे पक्षी आश्रय की तलाश करते हैं, 
परन्तु बाज़ बादलों से भी ऊपर उड़कर बारिश को ही नज़र अंदाज़ कर देता है, समस्याएं कॉमन है, लेकिन आपका एटीट्यूड इनमें डिफरेंस पैदा करता है !!

31. कभी कभी कक्षा से बँक मारकर दोस्तों के साथ मस्ती करना भी अच्छा होता है, 
क्योंकि आज जब मैं पीछे मुड़ कर देखता हूँ तो केवल हँसाता ही नहीं बल्कि अच्छी यादें भी देता है !!

32. ज़िन्दगी और समय विश्व के दो सबसे बड़े अध्यापक हैं, 
क्योंकि ज़िन्दगी हमें समय का सही उपयोग करना सिखाती है जबकि समय हमें ज़िन्दगी की उपयोगिता बताता है !!

33. जब हम दैनिक समस्याओं में घिरे रहते हैं, 
तो हम उन अच्छी चीज़ो को भूल जाते हैं जो हम में हैं !!

34. जो लोग जीवन में आधा अधूरा मन लगाकर काम करते हैं, 
ऐसे लोगों को आधी अधूरी सफलता ही मिलती है जो जीवन में चारो ओर कड़वाहट भर देती है !!

Inspiring Thoughts Apj Abdul Kalam


35. मेरा ये सन्देश विशेष रूप से युवाओं के लिए है, 
उनमें अलग सोच रखने का साहस, नये रास्तो पर चलने का साहस, अविष्कार करने का साहस होना चाहिए, उन्हें समस्याओं से लड़ने और उनसे जीतना आना चाहिए, ये सभी महान गुण है इन गुणों को युवाओं को अपनाना चाहिए !!

36. रोज़ सुबह पांच बातें अपने आप से ज़रूर बोलनी चाहिए कि  
a. मैं सबसे अच्छा हूँ 
b. मैं यह कर सकता हूँ 
c. भगवान हमेशा मेरे साथ है 
d. मैं एक विजेता हूँ 
e. आज का दिन मेरा दिन है 

37. युवाओं के लिए संदेश 
ज़िन्दगी में लक्ष्य तय करना 
ज्ञान को प्राप्त करना 
कठिन मेहनत करना 
अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहना 

38. यदि आप अपने आज का बलिदान करते हैं, 
तो आपके बच्चों का आने वाला कल ज़रूर बेहतर होगा  !!

39. जीवन एक कठिन खेल है, 
आप इस जन्मसिद्ध अधिकार को केवल व्यक्ति बनकर ही जीत सकते हैं !!

40. भारत में हम बस मौत, बीमारी, अपराध और आतंकवाद के बारे में पढ़ते हैं !!

इसे भी पढ़े-APJ Abdul Kalam Biography in Hindi 

41. जो लोग उच्च और ज़िम्मेदार पदों पर हैं, 
अगर वे धर्म के खिलाफ़ जाते हैं तो धर्म ही एक विध्वंसक रूप में तब्दील हो जाएगा !!

42. दुनियां की आबादी के लगभग आधे लोग ग्रामीण क्षेत्रों में और ज़्यादातर गरीबी के हालात में रहते हैं, 
मानव विकास में इस तरह की असमानता ही दुनियां में अशांति और हिंसा के प्राथमिक कारणों में से एक है !!

43. किसी भी मज़हब में किसी मज़हब को बनाए रखने और या उसे आगे बढ़ाने के लिए दूसरों व्यक्ति को मारने को नहीं कहा गया है !!

44. जब तक भारत दुनियां में अपने क़दमों पर खड़ा नहीं है,  तब तक हमें कोई आदर नहीं करेगा, 
इस दुनियां में डर के लिए कोई जगह नहीं है, केवल ताक़त ही ताक़त का सम्मान करती है !!

45. हमारे देश को अपनी ही छाया चाहिए, 
और हमारे पास ख़ुद के विकास का प्रतिरूप होना चाहिए !!

46. हम सभी को करोड़ों लोगों के देश की तरह ही सोचना और काम करना होगा, 
ना कि लाखों लोगों के देश की तरह, केवल सपना,  सपना,  सपना !!

47. हमें युवा पीढ़ी को नौकरी चाहने वालों की तुलना में नौकरी देने वाला बनाना होगा !!

48. हर राष्ट्र चीन से यह सीख सकता है, 
कि हमें ग्रामीण इलाकों में अच्छे उद्यमों, अच्छी गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा की सुविधाओं के निर्माण पर अधिक ध्यान देना चाहिए !!

49. मेरा नज़रिया यह है कि हम जवानी में अधिक आशावादी और कल्पनाशील होते हैं और हम दूसरों से कम प्रभावित होते हैं !!

50. कितने सही रूप से कानून अपराध को ख़त्म कर सकता है, 
बहुत तेज़ी से कार्यवाही करने के लिए एक तंत्र होना चाहिए, नियम कुछ ऐसे हो कि उन्हें पकड़ो और तुरंत सज़ा दो !!

51. अब भारत को मूल्य प्रधान राष्ट्र के साथ, 
एक विकसित राष्ट्र, एक समृद्ध राष्ट्र और एक स्वस्थ राष्ट्र के रूप में तब्दील होना होगा !!

52. हम केवल तभी याद किये जाएंगे यदि हम हमारी युवा पीढ़ी को एक समृद्ध और सुरक्षित भारत दें सकें,
जो कि सांस्कृतिक विरासत के साथ साथ  आर्थिक समृद्धि के परिणाम स्वरूप प्राप्त हो !!

53. हमने किसी भी देश पर कभी भी आक्रमण नहीं किया हमने उनके देश की ज़मीन नहीं हड़पी और ना ही अपनी संस्कृति अपने इतिहास और अपने जीवन जीने के तरीक़े को उन पर लागू करने की कोशिश नहीं की !!

54. जब कोई देश चारो ओर हथियार युक्त देशो से घिरा हो, 
तो उस देश को भी हथियार युक्त देश होना ही पड़ेगा !!

55. अगर किसी देश को भ्रष्टाचार मुक्त और सुन्दर मन वाले लोगों का देश बनाना हैं, 
तो मेरा दृढ़तापूर्वक मानना है कि समाज के तीन प्रमुख सदस्य यह कर सकते हैं पिता,  माता और गुरु !!

56. युद्ध कभी भी किसी भी समस्या का कोई स्थाई हल नहीं है !!

57. आकाश की तरह देखिये हम अकेले नहीं हैं, 
सारा ब्रह्माण्ड हमारे लिए अनुकूल है और जो सपने देखते हैं और मेहनत करते हैं उन्हें प्रतिफल देने की साज़िश करता है !!

58. भ्रष्टाचार जैसी बुराइयाँ कहाँ से पनपती हैं, 
ये कभी ना ख़त्म होने वाले लालच से आती हैं, भ्रष्टाचार मुक्त नैतिक समाज के लिए लड़ाई इस लालच के खिलाफ़ लड़ी जानी चाहिए और इसे मैं क्या दें सकता हूँ इस भावना में बदलना होगा !!

59. राष्ट्रपति के तौर पर एक कठिन काम जो मेरे पास था, 
वो था अदालतों द्वारा दिए गए मृत्यु दंड की पुष्टि करना !!

60. बहुत सारी ऐसी महिलाऐं हैं जो समाज में भारी परिवर्तन लेकर आई हैं !!

61. एक महान शिक्षक वही होता है जो ज्ञान, जूनून और करुणा से निर्मित हो !!

62. लिखना मेरा प्यार है, अगर आप किसी चीज़ से प्यार करते हैं तो आप उसके लिए बहुत सारा वक़्त निकाल लेते हैं, 
मैं रोज़ दो घंटे लिखता हूँ, आमतौर पर मध्यरात्रि से शुरू करता हूँ, कभी कभी 11 बजे से लिखना शुरू कर देता हूँ !!

63. अर्थव्यवस्था ने ही मुझे शाकाहारी बनने के लिए मजबूर किया था, 
लेकिन धीरे-धीरे अंत में मैं इसको पसंद करने ही लगा !!

64. शिक्षा का मक़सद कौशल और विशेषज्ञता के साथ अच्छे इंसान बनाना है, 
शिक्षकों द्वारा प्रबुद्ध मनुष्य बनाये जा सकते हैं !!

65. जहाँ हृदय में सच्चाई होती है, वहाँ घर में सामंजस्य होता है, जब घर में सामंजस्य होता है, तभी  देश में भी एक व्यवस्था होती है, जब देश में व्यवस्था होती है तब दुनियां में शांति ही होती है !!

66. अब ऊँगली की एक क्लिक पर उपलब्ध जानकारी मुझे आश्चर्यचकित कर देती हैं !!

67. विज्ञान मानवता के लिए एक खूबसूरत तोहफा है, हमें इसे बिगाड़ना नहीं चाहिए !!

68. भगवान केवल उन्हीं की मदद करता है जो कड़ी मेहनत करते हैं यह सिद्धांत बिलकुल स्पष्ट है !!

69. चलिये में एक लीडर को डिफाइन करता हूँ, उसमें एक विज़न और पैशन होना चाहिए और उसे किसी भी समस्या से डरना नहीं चाहिए, 
बल्कि उसे पता होना चाहिए कि इसे हराना कैसे है, और सबसे ज़रूरी उसे ईमानदारी के साथ काम करना चाहिए !!

70. जब तक शिक्षा का बुनियादी मक़सद नौकरी पाना होगा, 
तब तक समाज में नौकर ही पैदा होंगे मालिक नहीं !!


Read more:-
Bill Gates Quotes
Success Quotes 
Life Quotes 
Motivational Quotes 
Hope Quotes 
Family Quotes 
Mahatma Gandhi Quotes



Note:- APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi की पोस्ट कैसी लगी आपको प्लीज आप कमेंट करके ज़रूर बताए अगर हमारे दुआरा शेयर किये गए आर्टिकल में आपको कोई भी कमी नज़र आती है तो कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताए हम उसमे सुधार करके अपडेट करते रहेंगे | हमारी पोस्ट आपको अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों रिश्तेदारों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट Facebook, Whatsapp, Instagram और  Twitter पर ज़रूर शेयर करे !


Email Subscription ज़रूर करें और पाए New and more आर्टिकल आपकी मेल पर सबसे पहले !

Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads