Martin Luther King Quotes in Hindi | मार्टिन लूथर किंग जूनियर के अनमोल विचार
Martin Luther King- मार्टिन लूथर किंग जूनियर एक पादरी और अमेरिका में अफ़्रीकी मूल के लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले प्रमुख नेता थे, अमेरिका में गोरे काले को लेकर बहुत ज़्यादा भेदभाव होता था, मार्टिन लूथर किंग जूनियर का जन्म 1929 में अमेरिका के अटलांटा में हुआ था, और इनका विवाह 1955 में कोरोटा नाम की महिला से हुआ, अमेरिका में अश्वेतों के साथ हो रहे भेदभाव को ख़त्म करने के लिए मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने अहिंसात्मक आंदोलन शुरू किया, मार्टिन लूथर किंग जूनियर महात्मा गाँधी से बहुत ज़्यादा प्रभावित थे, उस समय अमेरिका में अश्वेतों के साथ सार्वजनिक बसों में भी भेदभाव होता था, अश्वेतों को पीछे की सीट पर ही बैठना पड़ता था, फिर इन्होने सबसे पहले बस आंदोलन शुरू किया, और इनकी मेहनत और संघर्ष के बल पर इस आंदोलन के बाद ही सार्वजानिक बसों में श्वेत और अश्वेतों के लिए अलग-अलग सीट रखने का नियम ख़त्म हो गया, यह अपने महान विचारों की वजह से काफ़ी ज़्यादा प्रसिद्ध हैं, आज हम इस पोस्ट में Martin Luther King Jr. Quotes in Hindi में इस महान इंसान के अनमोल विचारों को पढ़ते हैं, इन्हें विश्व शान्ति के लिए नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है, इनके बहुत सारे ऐसे बेहतरीन विचार हैं जिन्हें हम अपने जीवन में उतार कर अपनी ज़िन्दगी और सोच में काफ़ी बदलाव ला सकते हैं, इस महान इंसान की मृत्यु 1968 में हुई !
Martin Luther King Quotes in Hindi | मार्टिन लूथर किंग जूनियर के अनमोल विचार
1. आपको जीवन में सफ़ल होने के लिए उड़ना चाहिए यदि उड़ नहीं सकते तो दौड़ो, दौड़ भी नहीं सकते तो चलो और यदि चल भी नहीं सकते हो तो रेंगते हुए चलो मगर जीवन में हमेशा आगे बढ़ते रहो, यहीं सफलता का सूत्र है !!
2. प्रेम ही एक ऐसा बल है, जो शत्रु को भी आपका दोस्त बना सकता है !!
![]() |
Martin Luther King Jr. |
3. अँधेरा कभी भी अँधेरे को दूर नहीं कर सकता, केवल प्रकाश ही अँधेरे को दूर कर सकता है,
इसी प्रकार नफ़रत से नफ़रत दूर नहीं होती है, नफ़रत को केवल प्रेम से दूर किया जा सकता है !!
4. शांति कोई लक्ष्य नहीं है जिसको हमें प्राप्त करना है,
लेकिन वो साधन है, जिसके द्वारा हम लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं !!
5. मेरा ये सपना है कि मेरे चार बच्चें इस राष्ट्र में रह रहे हैं, और उनके बीच अंतर उनके रंग के कारण नहीं बल्कि उनके चरित्र के गुणों के कारण है !!
6. कोई भी व्यक्ति आपको इस पतन पर नहीं लें जा सकता है कि आप उससे नफ़रत करने लगो !!
7. कोई अच्छा काम करने के लिए हर वक़्त अच्छा वक़्त होता है !!
8. मैंने प्यार के साथ जुड़ने का फ़ैसला किया है,
नफ़रत को भार बहुत ज़्यादा होता है, जिसे उठाया नहीं जा सकता है !!
9. ज़िन्दगी का निरंतर सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न यह है कि,
आप दूसरों के लिए क्या कर रहे हो !!
10. किसी विवाद के ख़त्म हो जाने के बाद हम अपने दुश्मन के कहे शब्दों को याद नहीं रखते हैं बल्कि उस दौरान अपने दोस्तों की ख़ामोशी को याद रखते हैं !!
11. यदि बुरा व्यक्ति कोई आधार लाता है तो उस पर अच्छे व्यक्ति को योजना बनानी चाहिए, यदि बुरा व्यक्ति विध्वंस करता है तो अच्छे व्यक्ति को निर्माण करना चाहिए, यदि बुरा व्यक्ति बुरे शब्दों के साथ कोई बात कहता है, तो अच्छे व्यक्ति में उसमें प्यार चमक देनी होगी !!
12. विश्वास किसी भी काम की पहली सीढ़ी है,
जब तक कि आपने सम्पूर्ण सीढ़ियाँ नहीं देखी हो !!
13. हमारा जीवन उस वक़्त समाप्ति की ओर चला जाता है,
जब हम उन बातों पर ख़ामोश रहते हैं जो महत्व रखती हो !!
14. किसी भी व्यक्ति को जानने का पैमाना यह नहीं है कि वो आराम और सुविधा के पलों कहाँ रहता है,
बल्कि यह है कि वो चुनौती और विवादों के पलों में कहाँ रहता है !!
15. कहीं भी अन्याय का होना प्रत्येक स्थान पर न्याय के लिए ख़तरा है !!
16. आप केवल अंधकार में ही सितारों को देख सकते हो !!
17. हमें आपस में भाइयों की तरह रहना होगा, वरना हम सभी का मूर्खों की तरह विनाश हो जाएगा !!
18. प्रत्येक वो चीज़ जिसे हम देख सकते हैं,
वो उसकी परछाई है जिसे हम देख नहीं सकते हैं !!
19. भगवान के प्रति निरंतर और सम्पूर्ण समर्पण से ही प्रेम के प्रति वास्तविक अभिव्यक्ति उत्पन्न होती है !!
20. एक अन्यायपूर्ण कानून को ना मानना एक व्यक्ति का मौलिक अधिकार है !!
21. सच्ची अज्ञानता और जानबूझ कर दिखाई गई अज्ञानता से ज़्यादा ख़तरनाक इस विश्व में कुछ भी नहीं है !!
22. यदि कोई व्यक्ति ऐसा लक्ष्य नहीं ढूँढ़ पाया है जिसके लिए वह मर सकता है,
तो ऐसा व्यक्ति जीवित रहने के लायक नहीं है !!
23. हमने चिड़ियों से हवा में उड़ना सीखा,
हमने मछलियों से समुद्र में तैरना सीखा,
लेकिन हम पृथ्वी पर भाई बहनों की तरह रहना नहीं सीख सकें !!
24. शान्ति ! सोना, चांदी और हीरे से ज़्यादा क़ीमती होती है !!
25. हर व्यक्ति महान है क्योंकि हर व्यक्ति सेवा कर सकता है, आपको सेवा करने के लिए किसी महाविद्यालय की डिग्री की ज़रूरत नहीं है, सेवा करने के लिए बस आपके हृदय में दया होनी चाहिए और आत्मा जो प्रेम से उत्पन्न हो !!
26. हमें सिमित असफलताओं को स्वीकार करना चाहिए लेकिन असीमित आशाओं को नहीं खोना चाहिए !!
27. मैं कभी भी उन अर्थव्यवस्थाओं में अनुकूलता नहीं बिठा सकता जो अनेक लोगों से आवश्यकताएं लेकर कुछ लोगों को ही अच्छी सेवाएं प्रदान करती है !!
28. शिक्षा का काम है किसी व्यक्ति को इस तरह से शिक्षित करना, कि वो सूक्ष्म रूप से सोचे और अधिक सोचे !!
29. अंत में दुश्मनों के कहे शब्द नहीं बल्कि दोस्तों की चुप्पी याद रहती है !!
30. वास्तविक नेता सर्वसम्मति की तलाश नहीं करता बल्कि उसे निर्मित करता है, सबसे बड़े दुःख की बात बुरे व्यक्तियों का अत्याचार और दमन नहीं है, बल्कि इस पर अच्छे लोगों का ख़ामोश रहना है !!
31. सच्ची शिक्षा का लक्ष्य चरित्र के साथ बुद्धिमत्ता का विकास करना है,
पूरी एकाग्रता से विचार करने की क्षमता देना ही शिक्षा का कार्य है !!
32. आपके ऊपर तब तक कोई सवार नहीं हो सकता जब तक कि आपकी कमर झुकी हुई न हो,
इसलिए अपनी कमर सीधी करें और लक्ष्य प्राप्ति के लिए काम जुट जाएं !!
33. हमारी वैज्ञानिक शक्ति ने हमारी आध्यात्मिक को कुचल दिया है,
हमारे पास गाइडेड मिसाइल तो है, लेकिन लोग मिस गाइडेड हैं !!
34. प्रत्येक व्यक्ति को यह फैसला कर लेना चाहिए कि वो रचनात्मक परोपकारी के आलोक में चलेगा या विनाशकारी खुदगर्ज़ी के अँधेरे में !!
35. मानव की प्रगति कभी अपने आप नहीं होती, न्याय के लक्ष्य की ओर बढ़ाएं गये हर क़दम पर बलिदान, संघर्ष और तकलीफें होती हैं, लक्ष्य के लिए समर्पित व्यक्तिओं का अथक परिश्रम और जूनून होता है !!
36. दमनकर्ता और अत्याचारी कभी अपनी ख़ुशी से स्वतंत्रता नहीं देंगे,
अत्याचार व दमन भुगतने वालों को इसकी माँग करनी होगी तभी यह मिलेगी !!
37. व्यक्ति जब तक व्यक्तिगत चिन्ताओ के दायरे से ऊपर ऊठकर पूरी मानवता की वृहद चिन्ताओ के बारे में नहीं सोचता तब तक उसने ज़िन्दगी को जीना शुरू ही नहीं किया !!
38. कानून व्यवस्था न्याय की स्थापना के लिए होते है, और जब वे इसमें नाकाम रहते हैं, तो वे ख़तरनाक ढंग से बने बांध की तरह हो जाते हैं, जो सामाजिक प्रगति के प्रवाह को थाम लेते हैं,
39. कोई भी व्यक्ति अपने अहंकार को त्याग कर ऊपर उठ सकता है, क्योंकि अहंकार में सिर्फ सोच ऊँची रहती है, लेकिन शरीर का पतन हो जाता है !!
40. पत्नी को चाहिए कि पति के घर लौटने पर ख़ुश हो, और पति को चाहिए कि पत्नी के घर से निकलने पर उसे दुःख हो !!
41. सत्य से डराना अच्छी बात है, सत्य से डरना नहीं,
अतः इसका सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए !!
42. सौ सफ़ल विचार बनाने से बेहतर है,
एक सफ़ल विचार को गति देना, ये सफलता का मूलमंत्र है !!
43. समय बहुत तेज़ी से चल रहा है, इसके साथ चलने वाले ही यहाँ सफ़ल होते है,
इसके विपरीत दिशा में चलने वाले अपने विनाश को ही आमंत्रित करते हैं !!
44. बुरे विचार इस तरह से आते हैं, जैसे पंछी हमारे सिरों के ऊपर मंडरा रहे हों !!
45. एक सच्चा लीडर कभी भी लोगों के विचारों के पीछे नहीं चलता है, बल्कि वो लोगों के विचारों को बदल देता है !!
46. आँख के बदले आँख के प्राचीन सिद्धांत से तो एक दिन सभी लोग अंधे हो जाएँगे !!
47. आशा करना अच्छी बात है, लेकिन उस पर निर्भर रहना नहीं, क्योंकि आशा ख़ुद परिश्रम पर निर्भर होती है !!
48. जिसमें क्षमा करने की शक्ति नहीं होती है,
उसमें प्रेम करने की भी शक्ति नहीं होती है !!
49. जहाँ पर गहरा प्रेम नहीं होता है,
वहाँ पर गहरी निराशा भी नहीं हो सकती !!
50. यह कहना पर्याप्त नहीं है कि हमें युद्ध नहीं करना चाहिए,
इसके लिए शान्ति और बलिदान को प्यार करना आवश्यक हो !!
Read more:-
- Bill Gates Quotes
- Apj Abdul Kalam Quotes
- Warren Buffett Quotes
- Albert Einstein Quotes
- Steve Jobs Quotes
- Chanakya Quotes
- Success Quotes
Leave Comments
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.