Gautam Buddha Quotes in Hindi | Gautam Buddha Thoughts in Hindi
Gautam Buddha- महात्मा गौतम बुद्ध बहुत ही महान समाज सुधारक और बौद्ध धर्म के संस्थापक थे, इन्होंने अपनी शिक्षाओं के आधार पर बौद्ध धर्म की स्थापना की, भगवान गौतम बुद्ध ने अपने महान विचारों से दुनिया को नया रास्ता दिखाया, इन्हें भारत के एक बहुत ही महान दार्शनिक, वैज्ञानिक, धर्मगुरु और महान समाज सुधारक के रूप में जाना जाता है, नेपाल में शाक्य गणराज्य की तत्कालीन राजधानी कपिलवस्तु के पास लुम्बिनी गाँव में इनका जन्म हुआ, इन्होंने सांसारिक मोह माया को त्याग कर अपना जीवन प्रभु की भक्ति में लगा दिया, हम आपके लिए इस आर्टिकल में Gautam Buddha Quotes in Hindi और Gautam Buddha Thoughts in Hindi में महात्मा गौतम बुद्ध के प्रेरणादायक अनमोल विचारों को लेकर आए हैं, भगवान गौतम बुद्ध ने सत्य और अहिंसा के पाठ के ज़रिये पूरी मानव जाती को जीने की नयी राह दिखाई !!
Gautam Buddha Quotes in Hindi | Gautam Buddha Thoughts in Hindi
1. आपके पास जो कुछ भी है उसे बढ़ा चढ़ा कर मत बताइये, और ना ही दूसरों से ईर्ष्या कीजिये, जो लोग दूसरों से ईर्ष्या करते हैं उन्हें मन की शान्ति कभी प्राप्त नहीं होती !!
Gautam Buddha Quotes |
2. अज्ञानी व्यक्ति एक बैल के सामान होता है,
वह आकार में बढ़ता है ज्ञान में नहीं !!
3. स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है, संतोष सबसे बड़ा धन है और वफ़ादारी सबसे बड़ा संबंध है !!
4. हज़ारों खोखले शब्दों से अच्छा, वह एक शब्द होता है जो शान्ति लाये !!
5. जीवन में हज़ारों लड़ाइयाँ जीतने से अच्छा है कि आप स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो,
फिर जीत हमेशा तुम्हारी ही होगी इसे तुमसे कोई नहीं छीन सकता !!
6. किसी भी हालात में तीन चीज़ो का छिपना असंभव है, और वो हैं सूर्य, चन्द्रमा और सत्य !!
7. जीवन में किसी उद्देश्य या लक्ष्य तक पहुँचने से ज़्यादा महत्वपूर्ण उस यात्रा को अच्छे से संपन्न करना होता है !!
8. सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति केवल दो ही गलतियाँ कर सकता है,
पहली या तो पूरा रास्ता ही तय नहीं करेगा, दूसरी या फिर शुरुआत ही नहीं करेगा !!
9. भविष्य के सपनों में मत खोओ और भूतकाल में ज़्यादा मत उलझो सिर्फ वर्तमान पर ध्यान दो,
जीवन में ख़ुश रहने का बस एक यही सही रास्ता है !!
10. जिस तरह एक जलते हुए दीये से बहुत सारे दीपक रोशन किये जा सकते हैं, फिर भी उस दीये की रौशनी कम नहीं होती,
उसी तरह से खुशियाँ बाँटने से कभी कम नहीं होती हमेशा बढ़ती हैं !!
11. आपको कभी भी आपके गुस्से के लिए दण्ड नहीं दिया जाएगा,
बल्कि आपको आपके गुस्से के द्वारा दण्ड दिया जाएगा !!
12. बुराई का रहना भी बहुत ज़रूरी होता है,
तभी तो अच्छाई इसके ऊपर अपनी पवित्रता साबित कर सकती है !!
Life Gautam Buddha Quotes in Hindi
13. जीवन में आप चाहे कितनी भी अच्छी-अच्छी किताबें पढ़ लो, चाहे जितने अच्छे शब्द सुन लो,
तब तक आप उन्हें अपने जीवन में नहीं अपनाते तब तक उसका कोई फ़ायदा नहीं है !!
14. मैं कभी भी यह नहीं देखता कि क्या किया जा चुका है,
मैं हमेशा यह देखता हूँ कि क्या-क्या किया जाना बाकी है !!
15. हमारा मन सभी मानसिक अवस्थाओं से बहुत ऊपर होता है !!
16. जीवन में एक दिन भी समझदारी से जीना कहीं अच्छा है,
बजाय एक हज़ार साल तक बिना ध्यान के साधना करने के !!
17. जिस तरह से तूफ़ान एक मज़बूत पत्थर को हिला नहीं पाता है,
उसी तरह से महान इंसान तारीफ़ या आलोचना से प्रभावित नहीं होते हैं !!
18. अपने शरीर को स्वस्थ रखना आपकी ज़िम्मेदारी है,
क्योंकि अच्छे शरीर में ही अच्छा दिमाग़ रहता है !!
19. जिस तरह से मोमबत्ती बिना आग के नहीं जल सकती,
उसी तरह से मनुष्य भी बिना आध्यात्मिक जीवन के नहीं जी सकता !!
20. किसी बात पर हम जैसे ही बहुत ज़्यादा क्रोधित होते हैं,
वैसे ही हम सच का मार्ग छोड़कर ख़ुद के लिए प्रयास करने लग जाते हैं !!
21. हर व्यक्ति अपने स्वास्थ्य और बीमारी का स्वयं लेखक होता है !!
22. हमारा दिमाग़ ही सब कुछ होता है, आप जैसा सोंचते हो वैसे ही आप बनते हो !!
23. जो कुछ भी गलत हो रहा है, दिमाग़ की वजह से ही हो रहा है,
यदि दिमाग़ में गलत विचार आते हैं तो करने के लिए बचा ही क्या है !!
24. अनुशासनहीन दिमाग़ जितना अनाज्ञाकारी कोई नहीं, अनुशासित दिमाग़ जितना आज्ञाकारी कोई नहीं !!
25. आपकी विचारहीन सोच जितनी हानि आपको कोई नहीं पहुँचा सकता !!
26. ख़ुद को परास्त करना दूसरों को परास्त करने से भी बड़ा काम है !!
Gautam Buddha Inspirational Quotes in Hindi
27. हमें छोड़कर कोई और हमें बचा नहीं सकता, कोई ऐसा कर भी नहीं सकता और ना ही करने के बारे में सोचेगा, हमें ख़ुद ही अपने रास्तों पर चलना होगा !!
28. शुद्धता और अशुद्धता किसी एक पर निर्भर करती है, कोई एक किसी दूसरे को शुद्ध नहीं कर सकता !!
29. निश्चित ही आपने बहुत सारे धार्मिक शब्दों को पढ़ा होगा, बहुत सारे धार्मिक शब्द सुने भी होंगे, लेकिन अगर आप उन पर कोई क्रिया नहीं करोगे तो फिर कैसे आप उन शब्दों को अच्छा कह सकते हो !!
30. शान्ति हमारे अंदर से ही आती है,
इसे बाहर ढूढ़ने की कोशिश ना करें !!
31. यदि हम अकेले फूल के चमत्कार को पूरी तरह देख पाए, तो निश्चित ही हमारा पूरा जीवन बदल जाएगा !!
32. चतुराई से जीवन जीने वाले लोगों को मौत से भी डरने की ज़रूरत नहीं !!
33. यदि आप किसी और को प्रकाशित करते हैं तो निश्चित ही आपका रास्ता भी प्रकाशित होता चला जाएगा !!
34. यदि आपको लगता है कि साहित्यिक मार्ग पर कोई आपके साथ नहीं है, तो आप अकेले ही चलते रहिये क्योंकि अविकसितता की कोई संगती नहीं होती !!
35. जल से सीखिये- छोटी नदी में ऊँची आवाज़ करना और समुन्द्र की गहराई में शांत रहना !!
36. पैर तभी पैर महसूस करता है जब वह ज़मीन को छू लेता है !!
Lord Gautam Buddha Quotes in Hindi
37. ये बेहतर होगा कि आप युद्ध जीतने से पहले ख़ुद को निर्मित कर लें, क्योंकि तब जो आपकी जीत होगी उसे आपसे कोई नहीं छीन सकता है !!
38. स्वयं के अंदर ही देखें, आपको एक हज़ार बुद्ध की कला दिखाई देगी !!
39. ज़िन्दगी का सबसे बड़ा रहस्य डर का ना होना ही है !!
40. यदि कोई मुश्किल सुलझ सकती है तो क्यों चिंता करते हो, अगर मुश्किल सुलझ नहीं सकती तो इसका मतलब आप कुछ अच्छा नहीं कर रहे हो !!
41. ख़ुशी को पाने का कोई रास्ता नहीं है बल्कि ख़ुश रहना ही ख़ुद एक रास्ता है !!
42. एक आदमी सिर्फ और सिर्फ ज़्यादा बोलने की वजह से ज्ञानी नहीं कहलाता है, बल्कि वह शांतिपूर्ण, प्यारा और निडर होने की वजह से ज्ञानी कहलाता है !!
43. आप अक्सर वही खोते चले जाते हो, जिससे आप बहुत ज़्यादा चिपके रहते हो !!
44. भूतकाल पहले से जा चुका है, भविष्य अभी तक आया नहीं है, यही एक समय है जिसमें आप अपनी ज़िन्दगी जी सकते हैं !!
45. अपने अहंकार को अपने ढ़ीले कपड़ो की तरह पहने !!
46. मुश्किलें तब आती हैं, जब आप ये सोचने लगते हैं कि आपके पास समय है !!
47. वह लोग जो केवल सलाह देते हैं, वे अपने आस पास के लोगों को परेशान करते हैं !!
48. एक पल आपका दिन बदल सकता है, एक दिन आपकी ज़िन्दगी बदल सकता है, और एक ज़िन्दगी आपकी पूरी दुनियां बदल सकती है !!
49. मान लीजिये दुनिया का हर एक इंसान बुद्धिमान है लेकिन आप नहीं हैं, तब वे सभी आपके गुरु होंगे, उनमें से एक एक आपकी सहायता के लिए उचित काम करेगा !!
50. हम अपने विचारों से ही अच्छी तरह ढ़लते हैं, हम वही बनते हैं जो हम सोंचते हैं, जब मन पवित्र होता है तो ख़ुशी परछाई की तरह हमेशा हमारे साथ चलती है !!
Gautam Buddha Quotes on Love in Hindi
51. सच्चा प्यार हमेशा समझदारी से ही जन्म लेता है !!
52. घृणा, घृणा करने से कम नहीं होती है, बल्कि प्रेम करने से कम होती है, यही शाश्वत नियम है !!
53. हर सुबह हमारा नया जन्म होता है, इसलिए हम जो आज करते हैं वही हमारे लिए मायने रखता है !!
54. यदि आप सही रास्ते पर देख रहे हो तो, आपको ज़रूरत है तो केवल चलने की !!
55. यह मनुष्य का अपना मन है ना कि उसका शत्रु जो उसे बुरे मार्ग पर ले जाता है !!
56. एक सुराही बूँद-बूँद से भरती है !!
57. अराजकता सभी कठिन बातों में निहित है, परिश्रम के साथ-साथ प्रयास करते रहो !!
58. क्रोधित रहना, जलते हुए कोयले को किसी दूसरे दूसरे व्यक्ति पर फेंकने की इच्छा से पकड़े रहने के सामान है, यह सबसे पहले आपको ही जलाता है !!
59. मंज़िल या लक्ष्य तक पहुँचने से ज़्यादा महत्वपूर्ण यात्रा अच्छे से करना होता है !!
60. संदेह या शक की आदत से ख़तरनाक कुछ भी नहीं, संदेह लोगों को अलग करता है और मित्रता तोड़ता है !!
Gautam Buddha Best Quotes in Hindi
61. यदि आप सच में स्वयं से प्रेम करते हैं, तो आप कभी भी दूसरों को दुःख नहीं पहुँचा सकते हैं !!
62. उसने मेरा अपमान किया, मुझे दुःख दिया, मेरा सब कुछ लूट लिया- जो व्यक्ति जीवन भर इन्हीं बातों को लेकर शिकायत करते रहते हैं, वे कभी भी चैन से नहीं रह पाते, सुकून से वही व्यक्ति रहते हैं जो ख़ुद को इन बातों से ऊपर उठा लेते हैं !!
63. ज्ञानी व्यक्ति कभी नहीं मरते और जो नासमझ हैं वह तो पहले से ही मरे हुए हैं !!
64. जिस तरह से एक तीर बेचने वाला व्यक्ति अपने तीर को सीधा करता है, उसी तरह से एक समझदार व्यक्ति ख़ुद को साध लेता है !!
65. मौत एक विचलित मन वाले व्यक्ति को उसी तरह से बहा कर ले जाती है, जिस तरह से बाढ़ में एक गाँव के ( नींद में डूबे हुए ) लोग बह जाते हैं !!
66. एक जागे हुए व्यक्ति को रात बड़ी लम्बी लगती है, एक थके हुए व्यक्ति को मंज़िल बहुत दूर नज़र आती है, सच्चे धर्म से बेखबर मूर्खों के लिए जीवन मृत्यु का सिलसिला भी उतना ही लम्बा होता है !!
67. अपने बराबर या अपने से समझदार व्यक्तियों के साथ सफ़र कीजिये, मूर्खों के साथ सफ़र करने से अच्छा है अकेले सफ़र करना !!
68. एक समझदार इंसान के साथ रहकर भी एक मुर्ख व्यक्ति, अपने पूरे जीवन में भी सच को उस तरह से नहीं देख पाता, जिस तरह से एक चम्मच सूप के स्वाद का आनंद नहीं ले पाता !!
69. जिस इंसान का मन शांत होता है, जो इंसान बोलते और अपना काम करते समय शांत रहता है, वह वही व्यक्ति होता है जो सच को हासिल कर चुका है और जो दुःख तकलीफों से मुक्त हो चुका है !!
70. अगर व्यक्ति से गलती हो जाती है तो कोशिश करें कि उसे दोहराएं नहीं, उसमें आनंद ढूढ़ने की कोशिश ना करें, क्योंकि बुराई में डूबे रहना दुःख को न्योता देता है !!
Gautam Buddha Updesh in Hindi
71. सभी व्यक्तियों को सज़ा से डर लगता है, सभी मौत से डरते हैं, बाकी को भी अपने जैसा ही समझिये, ख़ुद किसी जीव को ना मारें और दूसरों को भी ऐसा करने से मना करें !!
72. ईर्ष्या और नफ़रत की आग में जलते हुए इस संसार में ख़ुशी और हंसी कैसे स्थाई हो सकती है, यदि आप अँधेरे में डूबे हुए हैं तो आप रौशनी की तलाश क्यों नहीं करते हो !!
73. व्यक्ति ख़ुद ही अपना सबसे बड़ा रक्षक हो सकता है, और कौन उसकी रक्षा कर सकता है? अगर आपका ख़ुद पर पूरा नियंत्रण है तो आपको वह क्षमता हासिल होगी जिससे बहुत ही कम लोग हासिल कर पाते हैं !!
74. सभी तरह की बुराइयों से दूर रहने के लिए हमेशा अच्छाई का विकास कीजिये, और अपने मन में अच्छे विचार रखिये बुद्ध आपसे सिर्फ यही कहता है !!
75. शांतिप्रिय लोग आनंद से जीवन जीते हैं उन पर हार या जीत का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है !!
76. जो व्यक्ति क्रोधित होने पर अपने गुस्से को संभाल सकता है, वह उस कुशल ड्राइवर की तरह है जो एक तेज़ी से भागती हुई गाड़ी को संभाल लेता है, और जो ऐसा नहीं कर पाते हैं, वे केवल अपनी सीट पर बैठे हुए एक्सीडेंट का इंतेज़ार करते रहते हैं !!
77. एक समझदार व्यक्ति अपने अंदर की कमियों को उसी तरह से दूर कर लेता है, जिस तरह से एक सुनार चांदी की अशुद्धियों को चुन-चुन कर थोड़ा-थोड़ा करके और इस प्रक्रिया को बार-बार दोहरा कर दूर करता है !!
78. कोई भी व्यक्ति ज़्यादा बोलते रहने से कुछ नहीं सीख पाता, समझदार व्यक्ति वही कहलाता है जो धीरज रखने वाला, क्रोधित ना होने वाला और निडर होता है !!
79. अगर थोड़े से आराम को छोड़ने से व्यक्ति एक बड़ी ख़ुशी को देख पाता है, तो एक समझदार व्यक्ति को चाहिए कि वह थोड़े से आराम को छोड़कर बड़ी ख़ुशी को हासिल करें !!
80. जिस तरह से लापरवाह रहने पर, घास जैसी नर्म चीज़ की धार भी हाथ को ज़ख़्मी कर सकती है, उसी तरह से धर्म के असली स्वरूप को पहचानने में हुई गलती आपको नरक के दरवाज़े पर पहुँचा सकती है !!
Read more:-
- Rabindranath Tagore Quotes
- Chanakya Quotes
- Swami Vivekananda Quotes
- Steve Jobs Quotes
- Mahatma Gandhi Quotes
- Bill Gates Quotes
- Ratan Tata Quotes
- Apj Abdul Kalam Quotes
- Albert Einstein Quotes
- Martin Luther King Quotes
- Warren Buffett Quotes
Leave Comments
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.