Patience Quotes in Hindi | सब्र पर अनमोल विचार - MY THINKING

Patience Quotes in Hindi | सब्र पर अनमोल विचार

Patience Quotes- दोस्तों अगर आप जीवन में सफलता चाहते हो तो आपके अंदर सब्र का होना बहुत ज़रूरी है, जिस व्यक्ति में धैर्य नहीं होता वो व्यक्ति बहुत ही कमज़ोर होता है | एक बहादुर व्यक्ति वही होता है जिसमें सब्र होता है किसी भी काम में कामयाबी हासिल करने के लिए सबसे पहले आपको संयम बनाए रखना होगा, आज हम इस आर्टिकल में Patience Quotes in Hindi में कुछ अच्छे विचार लेकर आए है, जो आपके जीवन में काफ़ी ज़्यादा महत्व रखते हैं | दोस्तों सब्र करना सीखो जीवन में वक़्त के साथ सब कुछ ठीक हो जाता है बस आपके अंदर सब्र होना चाहिए, सब्र का फ़ल भले ही थोड़ी देर से मिले लेकिन इसके द्वारा मिला हुआ फ़ल निश्चित रूप से मीठा ही होता है ! यदि किसी ने आपका दिल दुखाया तो सब्र करो यकीन मानो उसका जवाब खुद वक़्त देगा जिस इंसान में कठिन से कठिन समय में भी सब्र करने की ताक़त होती है यकीन मानो वो दुनियां का सबसे ताक़तवर इंसान होता है, जल्दबाज़ी में लिया गया हर फैसला नुकसान ही देता है इसलिए ही तो कहा जाता है की सब्र करो आज इस पोस्ट में हम सब्र के ऊपर ही कुछ बेहतरीन विचार लेकर आए हैं हो आपको काफ़ी पसंद आएंगे अगर आपकी ये पोस्ट पसंद आए तो इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट और अपने दोस्तों में ज़रूर शेयर करें !

Patience Quotes in Hindi | सब्र पर अनमोल विचार 


1. सब्र कर ए इंसान ये परेशानियों के दिन भी गुज़र जाएंगे, 
आज जो तेरी परेशानियों पर हंस रहें हैं कल इन्हीं हंसी उड़ाने वालों के चेहरे उतर जाएंगे !!
Patience Quotes in Hindi
Patience Quotes in Hindi

2. दुश्मन का लोहा भले ही गरम हो, 
लेकिन हथोड़ा ठण्डा रह कर ही काम दे सकता है !!

3. बुलंदियों की उड़ान में हो तो थोड़ा सब्र रख कर उड़ो, 
परिंदो का कहना है कि आसमान में ठिकाना नहीं होता !!

4. जो चीज़ जल्दी मिल जाए वो ज़्यादा दिन तक नहीं टिकती, 
और जो चीज़े ज़्यादा दिन तक टिकती हैं वो जल्दी मिला नहीं करती !!

5. नासमझी और जल्दबाज़ी में उठाए गए 
क़दम, कसम और कलम हमेशा तकलीफ ही देते हैं !!

6. सब्र करना हमेशा कठिन कार्य रहा है 
लेकिन इससे मिलने फ़ल सदैव मीठा होता है !!

7. वो शख्स बहुत ही गरीब होता है 
जिसके पास सब्र नहीं होता है !!

8. सभी चीज़ो के साथ हमेशा धैर्यपूर्वक रहना चाहिए 
लेकिन सबसे पहले खुद के साथ !!

9. जो व्यक्ति सब्र का मालिक है 
वो दुनियां में सभी चीज़ो का मालिक है !!

10. हर असफलता में कुछ ना कुछ अच्छाई ज़रूर छिपी होती है, 
वह तुरंत दिखाई नहीं देती बल्कि समय उसे दिखाता है 

11. हर इंसान सब्र की सराहना तो करता है, 
लेकिन कोई भी इस पर अमल करने को तैयार नहीं होता है !!

12. सब्र रखिए, आसान बनने से पहले हर चीज़ कठिन होती है !!
Patience Quotes in Hindi
Patience Quotes in Hindi

13. जो व्यक्ति सब्र की सवारी करता है, तो सब्र उसे नहीं गिराता, 
ना किसी की नज़रों में और ना किसी के क़दमों में !!

14. जो व्यक्ति हर गुस्से वाली बात पर सब्र करता है, 
ऐसे व्यक्ति के गुस्से से सावधान रहना चाहिए !!

15. अगर दुनियां में सिर्फ ख़ुशी ही होती, 
तो हम कभी भी बहादुर बनना और सब्र करने वाले नहीं बन पाते !!

16. ऐसे लोगों को खोजना बहुत आसान है जो मरने के लिए तैयार हो, 
मगर ऐसे लोगों का मिलना बहुत मुश्किल है जो कठिन समय में सब्र के साथ दर्द सहने को तैयार हो !!

17. दुनियां में वो व्यक्ति बहुत अमीर होता है, 
जिसके पास सब्र होता है !!

18. जिसके अंदर सब्र करने की क्षमता है और जो मेहनत करने से नहीं घबराता है, 
निश्चित रूप से एक दिन सफलता उसके क़दम चूमती है !!

19. गुस्से के समय में सब्र का एक पल दुःख के हज़ारो पलों से बचे रहने में हमारी मदद करता है !!

20. ख़ुशी के पलों में कभी भी घमंड ना करें, 
और दुःख के समय में कभी भी सब्र का दामन ना छोड़े !!
Patience Quotes in Hindi
Patience Quotes in Hindi

21. सब्र की अपनी कुछ सीमाएं होती है, 
अगर सीमाएं पार हो जाएं तो कायरता कहलाता है !!

22. सब्र हर चीज़ की कुंजी है, अंडे को सेने से ही चूज़ा निकलता है, ना कि उसे तोड़ने से !!

23. दुनियां में सब्र और वक़्त ये दो सबसे शक्तिशाली योद्धा हैं !!

24. थोड़ा सा धैर्यवान होना बहुत ज़्यादा बुद्धिमान होने से अधिक मूल्यवान है !!

25. दुनियां में प्यार और सब्र के बिना कुछ भी असंभव नहीं !!



Note:- Patience Quotes in Hindi की पोस्ट कैसी लगी आपको प्लीज आप कमेंट करके ज़रूर बताए अगर हमारे दुआरा शेयर किये गए आर्टिकल में आपको कोई भी कमी नज़र आती है तो कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताए हम उसमे सुधार करके अपडेट करते रहेंगे | हमारी पोस्ट आपको अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों रिश्तेदारों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट Facebook, Whatsapp, Instagram और  Twitter पर ज़रूर शेयर करे !

Email Subscription ज़रूर करें और पाए New and more आर्टिकल आपकी मेल पर सबसे पहले !
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads