Relation Quotes in Hindi | रिश्तें पर अनमोल विचार - MY THINKING

Relation Quotes in Hindi | रिश्तें पर अनमोल विचार

Relation Quotes- रिश्तें जीवन की एक डोर होते हैं, इन्हें विश्वास और प्यार के साथ पकड़े रहना होता है, तभी ये जीवन भर साथ निभाते हैं, अक्सर रिश्तों के अंदर दरारे आती रहती हैं नोक झोक चलती रहती है | कुछ रिश्तें हमें आसमान से ही मिलते हैं और कुछ रिश्तें हम नीचे ही रह कर बनाते हैं | सबसे अहम काम होता है रिश्तों को बनाए रखना | हर इंसान के जीवन में सुख दुःख तो आता ही रहता है जिसका असर हमारे रिश्तों पर भी पड़ता है | ज़रूरी नहीं जीवनभर सभी रिश्तें एक से रहें लेकिन रिश्तों को बनाए रखना ये हम सबकी ज़िम्मेदारी होती है | हम सभी के जीवन में रिश्तें बहुत महत्वपूर्ण होते हैं लेकिन कभी कभी आपसी मतभेद होने की वजह से हमारे रिश्तों में कड़वाहट आ जाती है ये हम सबकी ज़िम्मेदारी है कि मुश्किल घड़ी में भी रिश्तों को संभाल कर कैसे रखा जाए | आज हम इस आर्टिकल में आपको रिश्तों के ऊपर कुछ अच्छे रिश्तें कोट्स शेयर कर रहें हैं | अगर आपको हमारे द्वारा लिखें गए आर्टिकल Relation Quotes in Hindi पसंद आए तो इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ज़रूर शेयर करें !

Relation Quotes in Hindi | रिश्तें पर अनमोल विचार 

1. जीवन में अपनापन तो सब दिखाते हैं, 
लेकिन अपना कौन है ये सब वक़्त बताता है !!
Relation Quotes in Hindi
Relation Quotes in Hindi

2. रिश्ता चाहे कितने भी बुरे इंसान से क्यों न हो उसे कभी भी तोड़ना नहीं चाहिए, 
क्योंकि पानी चाहे जितना गन्दा क्यों ना हो प्यास नहीं तो आग तो बुझा ही देता है !!

3. रिश्तें कभी भी मौकों से नहीं बनते हैं, 
बल्कि अच्छे रिश्तें हमेशा भरोसे से बनते हैं !!

4. कभी-कभी अपनी गलती ना होकर भी गलती माननी पड़ती है, 
क्योंकि डर होता है, कहीं इस गलती के चक्कर हम किसी अपने को ना खो दें !!

5. ज़रूरी नहीं जीवन में बहुत ज़्यादा रिश्तें बनाए जाए, 
बल्कि ज़रूरी ये होता है, जीवन अच्छे से गुज़ारने के लिए जो रिश्तें हैं उन्हें अच्छे से निभाया जाए !!

6. आप अपने घर के आँगन में चाहे जितने गुलाब के पौधे लगा लो, 
लेकिन आपके जीवन में खुशबू बेटी के आने से ही आती है !!

7. अपने वो नहीं होते हैं जो आपके रोने पर आपके काम आए, 
अपने वो होते हैं जो आपको रोने ही नहीं दें !!

8. आप दुनियां से लड़ लेना लेकिन कभी अपनों से ना लड़ना, 
क्योंकि अपनों के साथ आपको जीतना नहीं है बल्कि उनके साथ जीना है !!

9. जीवन का एक कड़वा सच ये भी है कि आप किसी के लिए तब तक खास हो, 
जब तक उसको आपसे बेहतर कोई और नहीं मिल जाता है !!

10. जो माफ़ी मांगते हैं वो ये साबित नहीं करते कि वो गलत थे और आप सही, 
बल्कि उनको रिश्तों को निभाने की काबिलियत आपसे ज़्यादा है !!
Relation Quotes in Hindi
Relation Quotes in Hindi

11. ये बात भी सही है कि अपनों के साथ कभी भी वक़्त का पता नहीं चलता, 
लेकिन ये बात भी सच है कि वक़्त के साथ ही अपनों का पता चलता है !!

12. रोटी कमाना कोई ज़्यादा बड़ी बात नहीं है, 
बल्कि उस रोटी को अपनों के साथ सुकून से खाना ये बड़ी बात है !!

13. ज़रूरी नहीं हर रिश्ता खून का ही वफ़ादार निकले, 
कुछ दिल के बनाए हुए रिश्तें खून के रिश्तों से भी ज़्यादा वफ़ादार निकल जाते हैं !!

14. अगर मानो तो हम सब का एक रूह का रिश्ता होता है, 
और अगर ना मानो तो कौन किसी का क्या लगता है !!

15. जब कभी भी दो लोगों में कोई लड़ाई झगड़ा नहीं हो, 
तो समझ जाओ रिश्ता दिल से नहीं दिमाग़ से निभाया जा रहा है !!

16. खुल सकती हैं नफरतों की गांठे बस थोड़ी सी मेहनत से, 
मगर पता नहीं क्यों लोग कैंचियाँ चलाने से बाज़ नहीं आते !!

17. इतना भी आसान नहीं होता है जीवन के हर किरदार को निभा पाना, 
इंसान को खुद को बिखेरना पड़ता है रिश्तों को समेटने के लिए !!

18. आपकी खुशियों में बस वही लोग शामिल होंगे जिन्हें आप चाहते हो, 
लेकिन आपके दुःख में वही लोग शामिल होंगे जो आपको चाहते हैं !!

19. जीवन में एक बात हमेशा याद रखना अगर अपनों को करीब रखना है तो खामोश रहो, 
और अगर अपनों को दिल के करीब रखना है तो उनकी कोई बात दिल पर मत लो !!

20. जब कभी भी फुर्सत मिला करें अपने दिल की बात अपनों से कह दिया करो, 
बहुत दिनों तक खामोश रिश्तें ज़्यादा दिन तक ज़िंदा नहीं रहते हैं !!
Relation Quotes in Hindi
Relation Quotes in Hindi

21. अगर कोई आपसे  नाराज़ है तो कुछ देर चुप रहने के बाद सुलह कर लिया करो, 
ज़्यादा दिनों तक गलतफहमियों पर बात ना करने से रिश्तें उलझ जाते हैं !!

22. जिनके पास अपनों की कोई कमी नहीं वो अक्सर अपनों से लड़ा करते हैं, 
कोई उनके दिल से पूछे अपनों की अहमियत जो अपनों के लिए तरसते हैं !!

23. बेहतरीन रिश्तों को कभी भी शर्तों और वादों की ज़रूरत नहीं पड़ती, 
उनके लिए बस दो खूबसूरत दिल चाहिए, एक वो जो भरोसा कर सकें और दूसरा उसको समझ सकें !!

24. अगर रिश्तों में प्यार, विश्वास और समझदारी है, 
तो इन्हें निभाने के लिए वचन, कसम, और शर्तों की कोई ज़रूरत नहीं है !! 

25. रिश्तों को निभाने के दौर में एक रिश्ता नीम के पेड़ जैसा भी रखना, 
जिसकी बातें तो कड़वी हो लेकिन सीख अच्छी हो !!

26. जीवन में वही रिश्ता सफल होता है जो दुनियां की मजबूरियों से ज़्यादा, 
अपनों के दिल के जज़्बातों की परवाह करता हो !!

27. जब इंसान सफलता की ऊंचाइयों पर होता है तो अपने को भूल जाता है, 
और जब बर्बादी की कगार पर होता है तो अपने उसे भुला देते हैं !!

28. जिन्हें ये तीन चीज़े मिले वो दुनिया में बहुत किस्मत वाले लोग होते हैं, 
सच्ची मोहब्बत, सच्चा दोस्त और अपने काम से काम रखने वाले रिश्तेदार !!

29. जीवन में अगर रिश्तों को बचाना है तो मुलाकातें ज़रूरी हैं, 
लगाकर भूल जाने से अक्सर पौधे भी मुरझाया करते हैं !!

30. रिश्तें वो नहीं होते जिसमें साथ हो मुलाक़ात हो रोज़ बात हो, 
बल्कि रिश्तें वो होते है जिसमें चाहे जितनी दूरियां हो लेकिन दिल में उनका एक अलग मुकाम हो !!

31. ज़िन्दगी की सच्चाई उस वक़्त बदल जाती है, 
जब कोई अपना ही अपने सामने अपना ना रहता !!

32. रिश्तें बनाना कोई ज़्यादा मुश्किल काम नहीं, रिश्तें तो दो बातें बोल कर बन जाते है, 
लेकिन रिश्तें को बनाए रखने के लिए दो बातें भी बहुत सोच समझ कर बोलनी पड़ती हैं !!

33. ना रख किसी परिंदे से कोई उम्मीदें-वफ़ा, 
जब पर निकल आते हैं तो सब अक्सर अपने आशियाने भूल जाते हैं !!

34. हर परिंदे को आज़ाद फ़िज़ा में उड़ने दिया करो, 
जो आपके अपने होंगे वो ज़रूर लौट आएंगे !!

35. अच्छे लोगों में सबसे अच्छी खूबी ये होती है कि उन्हें याद करना नहीं पड़ता, 
बल्कि वो हमेशा लोगों के दिमाग़ में अच्छी याद बनकर रह जाते हैं !!

36. किसी का भी साथ कभी ये सोच कर मत छोड़ो कि उसके पास कुछ नहीं है आपको देने के लिए, 
बल्कि ये सोच कर उसका साथ निभाओ कि उसके पास कुछ और नहीं है आपको खोने के सिवा !!

37. इंसान को तकलीफ तब नहीं होती है जब कोई अपना दूर चला जाए, 
बल्कि इंसान को ज़्यादा तकलीफ उस वक़्त होती है जब कोई अपना पास रह कर दूरियां बना लेता है !!

38. खून से ज़्यादा रिश्तें अहसास के मायने रखते हैं, 
अगर रिश्तों में अहसास ना हो तो अपने भी पराये हो जाते हैं और अगर अहसास हो तो पराये भी अपने बन जाते हैं !!

39. घर के बाहर जब जाओ तो दिमाग़ बाहर लेकर जाओ क्योंकि दुनियां एक बाज़ार है, 
लेकिन घर के अंदर जब जाओ तो वहाँ बस दिल ही लेकर जाओ क्योंकि वहाँ एक परिवार है !!

40. किसी से भी अपना रिश्ता तोड़ो तो बहुत सोच समझकर तोड़ना, 
टूटकर शाख से पत्ते फिर से हरे नहीं हुआ करते हैं !! 
Relation Quotes in Hindi
Relation Quotes in Hindi

41. दूरियों का कोई ग़म नहीं होता अगर फासले दिल में ना हो तो, 
नज़दीकियां उस वक़्त बेकार लगती हैं, अगर पास होकर भी दिल में जगह ना हो !!

42. जब कोई आपके सवालों का जवाब देना बंद कर दे , 
तो समझ जाओ कि अब जीवन में एक मोड़ लेना है रास्ते और रिश्तें दोनों में !!

43. लोग रिश्तें भी सिर्फ अपने फायदे देखकर ही निभाते हैं, 
जिनकी ज़रूरत होती है उनका साथ निभाते हैं जिनकी ज़रूरत नहीं होती तोड़ दिए जाते हैं !!

44. जीवन में ख़ुशी देने वाले तो अपने ही होते है, 
लेकिन ये भी एक सच्चाई है कि ग़म देने वाले भी कोई गैर नहीं होते हैं !!

45. जो लोग छोटी-छोटी बातों को दिल में रखते हैं, 
उनके बड़े से बड़े रिश्तें भी कमज़ोर हो जाते हैं !!

46. रिश्तों और पैसों की क़दर हमेशा करनी चाहिए, 
क्योंकि दोनों को गवाना बहुत आसान है लेकिन कमाना बहुत मुश्किल !!

47. कुछ फासला ज़रूर रिश्तों के दरमियाँ रखना चाहिए, 
क्योंकि जीवन में दो चीज़े कभी भुलाई नहीं जाती पहले घाव और दूसरा लगाव !!

48. रिश्तें निभाने के इस दौर में बस वही लोग अकेले पाए जाते हैं, 
जो ज़बान के सच्चे और दिल के साफ होते हैं !!

49. अगर आपका थोड़ा सा झुक जाना किसी रिश्तें को हमेशा के लिए टूटने से बचाता है, 
तो आपका थोड़ा सा झुक जाना किसी रिश्तें का हमेशा के लिए टूटने से बेहतर है !!
Relation Quotes in Hindi
Relation Quotes in Hindi

50. कुछ पल लगते हैं किसी भी रिश्ते को खत्म करने के लिए, 
लेकिन रिश्तों को बनाए रखने के लिए पूरी उम्र भी कम पड़ जाती है !!

Read more:-


Note:- Relation Quotes in Hindi की पोस्ट कैसी लगी आपको प्लीज आप कमेंट करके ज़रूर बताए अगर हमारे दुआरा शेयर किये गए आर्टिकल में आपको कोई भी कमी नज़र आती है तो कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताए हम उसमे सुधार करके अपडेट करते रहेंगे | हमारी पोस्ट आपको अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों रिश्तेदारों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट Facebook, Whatsapp, Instagram और  Twitter पर ज़रूर शेयर करे !

Email Subscription ज़रूर करें और पाए New and more आर्टिकल आपकी मेल पर सबसे पहले !
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads