Albert Einstein Quotes in Hindi | Albert Einstein Thoughts in Hindi - MY THINKING

Albert Einstein Quotes in Hindi | Albert Einstein Thoughts in Hindi

Albert Einstein Quotes in Hindi- अल्बर्ट आइंस्टीन का पहनावा बहुत ही साधारण था बस काम असाधारण थे, सिर पर बड़े बड़े बाल बदन पर घिसे हुए चमड़े की जैकेट, पांवो में बिना मोज़ो के जूते इस तरह से रहा करते थे अल्बर्ट आइंस्टीन जिन्हें देखकर कभी नहीं लगता था की यह वही वैज्ञानिक है जिसने विश्व को क्रन्तिकारी सिद्धांत दिए है जिसको पूरा विश्व सम्मान देता है, नोबेल पुरस्कार भी महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन के कामों के आगे बहुत छोटा नज़र आता है, आइंस्टीन को मॉडर्न फिजिक्स का जन्मदाता भी कहा जाता है, वह सापेक्षता के सिद्धांत और द्रव्यमान-ऊर्ज़ा समीकरण E=mc2 के लिए जाने जाते हैं, जीनियस अल्बर्ट आइंस्टीन को प्रकाश विद्युत उत्सर्जन की खोज के लिए 1921 में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया, आज हम विज्ञान के जिन चमत्कारों का उपयोग अपने दैनिक जीवन में कर रहें हैं, उन सभी में महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का बहुत बड़ा हाथ है आज हम इस पोस्ट में Albert Einstein Quotes in Hindi और Albert Einstein Thoughts in Hindi में जीनियस आइंस्टीन द्वारा कहे गए ज़िन्दगी बदलने वाले अनमोल विचारों को पढ़ेंगे !

Albert Einstein Quotes in Hindi | Albert Einstein Thoughts in Hindi 


1. हर वो चीज़ जो गिनी जा सकें मायने नहीं रखती, 
और हर वो चीज़ जो गिनी नहीं जा सकती मायने रखती है !!
Albert Einstein Quotes in Hindi, Albert Einstein Thoughts in Hindi
Albert Einstein Quotes in Hindi Image

2. सफल व्यक्ति बनने का प्रयास मत करो, 
बल्कि सिद्धांतो पर चलने वाला व्यक्ति बनने का प्रयत्न करो !!

3. महान आत्माओं को हमेशा छोटी सोच वाले लोगों के हिंसक विरोध का सामना करना पड़ा है !!

4. प्रकृति में बहुत ही गहराई से देखो, 
फिर आप हर एक चीज़ को बेहतर ढंग से समझ पाओगे !!

5. सभी मज़हब, कला और विज्ञान एक ही वृक्ष की शाखाएँ हैं !!

6. एक जहाज़ हमेशा सिर्फ किनारों पर ही सुरक्षित रह सकता है, 
लेकिन वो किनारों के लिए बना नहीं होता है !!

7. कठिनाइयों से कभी भी घबराना नहीं चाहिए, 
क्योंकि कठिनाइयों के बीच ही अवसर छुपे होते हैं !!

8. शिक्षा वो है जो स्कूल में सिखाई गयी चीज़ो के भूल जाने के बाद बचती है !!

9. ज़रूरी बात यह है कि हम कभी भी प्रश्न करना ना छोड़े, 
जिज्ञासा के मौजूद होने के अपने ख़ुद के कारण हैं !!

10. एक प्रश्न जो मुझे कभी-कभी उलझा देता है, 
क्या मैं पागल हूँ या फिर बाकि लोग पागल हैं !!

11. ज़िन्दगी एक साइकिल चलाने की तरह हैं, 
अपना बैलेंस बनाए रखने के लिए आपको बराबर चलते रहना होगा !!

12. जिस दिन से आप सीखना छोड़ देते हैं, 
उसी दिन से समझलो आप मरना शुरू कर देते हैं !!

13. ऐसी बात नहीं है कि मैं बहुत ज़्यादा स्मार्ट हूँ, 
बस में समस्याओं के साथ ज़्यादा देर तक रहना पसंद करता हूँ !!

14. केवल वो जो पूरे जी जान से किसी कारण के ख़ुद को समर्पित कर देता है, 
वही एक सच्चा माहिर बन सकता है इसलिए महारत व्यक्ति से उसका सब कुछ मांगती है !!

15. आप कभी भी फेल नहीं हो सकते, 
जब तक आप कोशिश करना नहीं छोड़ देते हैं  !!

16. मेरे पास कोई अलग से स्पेशल टेलेंट नहीं है, 
मैं बस बहुत ज़्यादा जिज्ञासु हूँ !!

17. नज़रिये की कमज़ोरी ही चरित्र की कमज़ोरी बन जाती है !!

18. वो सत्य है जो अनुभव के परिक्षण पर खरा उतरता है !!

19. ज्ञान का सबसे अच्छा स्त्रोत सिर्फ अनुभव ही है !!

20. जो भी व्यक्ति जो बहुत ज़्यादा पढ़ता है, लेकिन अपने ख़ुद के दिमाग़ का इस्तेमाल बहुत कम करता है, 
ऐसा व्यक्ति सोचने की आलसी आदत में फंस जाते हैं !!

21. एक ऐसा भी समय आता है जब दिमाग़ ज्ञान के उच्च स्तर पर पहुँच जाता है, 
लेकिन कभी साबित नहीं कर पाता है कि वहाँ वह कैसे पहुँचा !!

22. हम कभी भी समस्याओं को उस तरह की सोच इस्तेमाल करके नहीं सुलझा सकते, 
जिस सोच का इस्तेमाल करके हमने समस्या को पैदा किया था !!

23. मैं भविष्य के बारे में ज़्यादा नहीं सोचता हूँ, 
क्योंकि यह तो बहुत ही जल्दी आ जाता है !!

24. किसी भी इंसान का मूल्य इससे देखा जा सकता है कि वो क्या दे सकता है, इससे नहीं कि वो क्या ले सकता है !!

25. जीनियस 1% टैलेंट है और 99% हार्ड वर्क है !!

26. ज़्यादातर शिक्षक अपना समय ऐसे सवाल को पूछने में बर्बाद कर देते हैं, जिनका मक़सद ये जानना होता है कि छात्र क्या नहीं जानता है, 
जबकि सवाल पूछने का सही मतलब ये पता लगाना है कि छात्र क्या जानता है या क्या जानने में सक्षम है !!

27. जब हम अपनी सीमाओं को स्वीकार कर लेते हैं, 
तो हम उनके पार चले जाते हैं !!

28. यदि आप चाहते हैं कि आपके बच्चें बुद्धिमान हो तो उन्हें परियों की कहानी सुनाए, 
और अगर आप चाहते हैं कि वो और भी ज़्यादा बुद्धिमान हो तो उन्हें और परियों की कहानी सुनाए !!

29. तर्क आपको A से Z तक ले जाएगा, 
लेकिन कल्पना आपको कही भी ले जा सकती है !!

30. कभी भी उस चीज़ को याद मत करना जिसे आप देख सकते हो !!

31. एक चतुर व्यक्ति समस्या को हल कर देता है, 
और एक बुद्धिमान व्यक्ति हमेशा उससे बच जाता है !!

32. ये दुनियां जैसा हमने इसे बनाया है हमारी सोच का परिणाम है, 
हम बिना अपनी सोच बदले इसे बदल नहीं सकते हैं !!

33. मुझे नहीं पता किन हथियारों से तृतीय विश्व युद्ध लड़ा जाएगा, 
मुझे बस इतना पता है चौथा विश्व युद्ध लाठियों और पत्थरों से लड़ा जाएगा !!

34. दुनियां जीने के लिए बहुत ख़तरनाक जगह है, उन लोगों की वजह से नहीं जो बुरे हैं, 
बल्कि उनकी वजह से जो इसके लिए कुछ करते नहीं हैं !!

35. हर एक चीज़ जितना संभव हो उतनी ही सरल बनायीं जानी चाहिए, लेकिन उससे सरल नहीं !!

36. एक कुर्सी, एक मेज़, एक कटोरा फ़ल और एक वायलन भला ख़ुश रहने के लिए और क्या चाहिए !!

37. अगर हमको मानव जाति को जीवित रखना है तो, 
हमें बिलकुल नयी सोच की आवश्यकता होगी !!

38. जो छोटी-छोटी बातों में सच को गंभीरता से नहीं लेता, 
उस पर बड़े मसलों पर भी विश्वास नहीं किया जा सकता !!

39. ईश्वर के सामने हम सब एक बराबर हैं, 
एक बराबर ही बुद्धिमान और एक बराबर ही मुर्ख !!

40. कोई भी समस्या चेतना के उस स्तर पर रह कर कभी हल नहीं की जा सकती, जिस पर वह उत्पन्न हुई है !!

41. जब आप एक खूबसूरत लड़की के साथ बैठे हो तो एक घंटा भी एक सेकंड के बराबर लगता है, 
लेकिन जब आप धधकते हुए अंगारों पर बैठे हो तो एक सेकंड भी एक घंटे के बराबर लगता है, यही सापेक्षता है !!

42. कल्पना ज्ञान से ज़्यादा महत्वपूर्ण है !!

43. कल से सीखो,  आज के जियो, और कल की आशा रखो ज़रूरी बात ये है कि प्रश्न करना ना छोड़ो !!

44. जो जीवन दूसरों के लिए जिया जाता है, केवल वही जीवन ही सार्थक जीवन है !!

45. दुनियां के बारे में सबसे ज़्यादा जो बात समझ से बाहर है, वो ये कि इसे समझा जा सकता है !!

46. शांति ताक़त से क़ायम नहीं रखी जा सकती, 
ये तो केवल समझ से प्राप्त की जा सकती है !!

47. जीनियस और स्टुपिड के बीच में ये अंतर है कि जीनियस की अपनी सीमाएं हैं !!

48. छात्र में रचनात्मक अभिव्यक्ति और ज्ञान में आनंद जगाना ही शिक्षक की सबसे बड़ी कला है !!

49. अगर तुम आसानी से इसे समझा नहीं सकते, 
इसका मतलब तुमने इसे अच्छी तरह से समझा नहीं है !!

50. बुद्धिमत्ता का सही संकेत ज्ञान नहीं होता,  बल्कि बुद्धि का सही संकेत कल्पनाशीलता है !!

51. पागलपन एक ही चीज़ बार बार करना और हमेशा अलग रिजल्ट की उम्मीद करना है !!

52. प्रशंसा के भ्रष्ट प्रभाव से बचने का एकमात्र तरीक़ा काम करते रहना है !!

53.  कभी-कभी लोग उन चीज़ो के लिए भी बहुत अधिक मूल्य चुकाते हैं जो मुफ्त में मिल जाती हैं !!

54. भेड़ के किसी झुण्ड का बेदाग़ सदस्य बनने के लिए सबसे पहले आपको एक भेड़ होना चाहिए !!

55. अगर मेरे पास किसी समस्या को हल करने के लिए एक घंटा हो तो, 
मैं पहले 55 मिनट समस्या के बारे में सोचूँगा और बाकि 5 मिनट उसका हल सोचने के बारे लगाऊंगा !!

56. आने वाली पीढ़ियां मुश्किल से यकीन कर पाएंगी कि मांस और रक्त से पूर्ण कभी कोई ऐसा था जो इस धरती पर चला था !!

57. एक निराशावादी और सही होने के बजाय, 
मैं एक आशावादी और मुर्ख होना चाहूँगा !!

58. हम सभी जानते है कि लाइट साउंड से अधिक तेज़ ट्रेवल करती है, 
इसलिए कुछ लोग बड़े ब्राइट लगते हैं जब तक आप उन्हें बोलते हुए नहीं देख लेते हैं !!

59. जो सही होता है वो हमेशा प्रसिद्ध नहीं हो सकता, 
और जो प्रसिद्ध होता है वो हमेशा सही नहीं हो सकता !!

60. अपने आप को ख़ुश करने का सबसे अच्छा तरीक़ा दूसरों को ख़ुश करना है !!

61. ज़िन्दगी जीने के दो तरीक़े हैं, पहला ये कि कोई चमत्कार नहीं है और दूसरा ये है कि दुनियां की हर एक चीज़ चमत्कार है !!

62. जिस व्यक्ति ने कभी गलती ही नहीं की, 
उस व्यक्ति ने कभी भी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की !!

63. अगर आप प्रसन्नतापूर्वक जीना चाहते हैं तो, 
तो अपने जीवन को एक व्यक्ति या वस्तु के बजाय किसी एक लक्ष्य से बाँधो !! 

64. क्रोध सिर्फ और सिर्फ मुर्ख लोगों की छाती में बसता है !!

65. किसी भी इंसान को हमेशा सिर्फ यह देखना चाहिए कि क्या है, 
यह नहीं कि उसके अनुसार क्या होना चाहिए !!

66. असली जोख़िम से ही विश्वास की पहचान होती है !!

67. बिना सवाल किसी अधिकृत व्यक्ति का सम्मान करना सत्य के खिलाफ़ जाना है !!

68. मैं जन्नत और जहन्नुम में से किसी को भी अच्छा या बुरा नहीं कह सकता हूँ, क्योंकि मेरे दोस्त दोनों जगह हो सकते हैं !!

69. जो इंसान हमेशा सत्य और ज्ञान की खोज में लगा रहता है, तो यह उस इंसान की सभी विशेषताओं में से सबसे बड़ी विशेषता हो सकती है !!

70. वक़्त बहुत ही कम है अगर हमें कुछ करना है तो अभी से शुरू कर देना चाहिए !!

71. व्यक्तित्व कभी भी सुनने या देखने से नहीं बनता है, 
बल्कि कड़ी मेहनत और लगातार काम करने से बनता है !!

72. पहले आपको गेम के नियम सीखने चाहिए, 
तभी आप किसी भी खिलाड़ी से अच्छा खेलेंगे !!

73. ज़्यादातर लोग कहते हैं कि वो बुद्धि है जो एक महान वैज्ञानिक बनाती है, 
दरअसल वो गलत है चरित्र ही एक महान वैज्ञानिक बनाता है !!

74. अगर आप धर्म को हटाकर विज्ञान को देखोगे तो,  वो एक अपाहिज है और विज्ञान के बिना धर्म देखोगे तो वो अंधा है !!

75. यदि तथ्य से सिद्धांत नहीं मिलते है तो, 
तथ्य को ही बदल डालिये !!


Read more:-
Apj Abdul Kalam Quotes 
Bill Gates Quotes 
Mahatma Gandhi Quotes
Warren Buffett Quotes
Success Quotes 
Motivational Quotes
Life Quotes 


Note:- Albert Einstein Quotes in Hindi की पोस्ट कैसी लगी आपको प्लीज आप कमेंट करके ज़रूर बताए अगर आपको हमारे द्वारा शेयर किये गए आर्टिकल में कोई भी कमी नज़र आती है तो कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताए हम उसमे सुधार करके अपडेट करते रहेंगे | हमारी पोस्ट आपको अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों रिश्तेदारों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट Facebook, Whatsapp, Instagram और  Twitter पर ज़रूर शेयर करे !

Email Subscription ज़रूर करें और पाए New and more आर्टिकल आपकी मेल पर सबसे पहले !
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads