Rabindranath Tagore Quotes in Hindi | Rabindranath Tagore Thoughts in Hindi - MY THINKING

Rabindranath Tagore Quotes in Hindi | Rabindranath Tagore Thoughts in Hindi

Rabindranath Tagore- रबीन्द्रनाथ टैगोर एक बहुत ही महान प्रसिद्ध कवि, संगीतकार, नाटककार, चित्रकार, कहानीकार, गीतकार, निबंधकार और साहित्यकार थे, रबीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म 7 मई 1861 को कोलकाता में हुआ था, बहुत छोटी उम्र में ही इन्होंने कविताएँ लिखनी शुरू कर दी थी, इन्हें साहित्य के क्षेत्र में गीतांजलि के लिए सन 1913 में नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है, नोबेल पुरस्कार को प्राप्त करने वाले यह एशिया के पहले व्यक्ति थे, यह अपने जीवन काल में महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन से तीन बार मिले, आइंस्टीन इन्हें रब्बी टैगोर के नाम से पुकारा करते थे, वैसे इन्हें 'गुरुदेव' भी कहा जाता है, गुरुदेव नाम की उपाधि इन्हें महात्मा गाँधी जी ने दी, भारत का राष्ट्रगान जन गण मन और बांग्लादेश का राष्ट्रगान आमार सोनार बांग्ला इन्हीं की रचनाओं की देन है, आज हम Rabindranath Tagore Quotes in Hindi और Rabindranath Tagore Thoughts in Hindi में इस महान व्यक्ति के अनमोल विचारों को पढ़ेंगे, यदि कोई भी इन विचारों को अपने जीवन में उतारता है तो वह अपने जीवन में काफ़ी परिवर्तन ला सकता है !!


Rabindranath Tagore Quotes in Hindi | Rabindranath Tagore Thoughts in Hindi


1. जो व्यक्ति मन की पीड़ा को स्पष्ट रूप में नहीं कह सकता है, 

उसी को अधिक क्रोध आता है !!

Rabindranath Tagore Quotes in Hindi
Rabindranath Tagore 


2. अकेले फूल को, कई काँटों से ईर्ष्या करने की ज़रूरत नहीं पड़ती है !!


3. आपकी मूर्ति का टूटकर पूरी तरह से धूल में मिल जाना, 

इस बात को साबित करता है कि ईश्वर की धूल आपकी मूर्ति से महान है !!


4. आयु सिर्फ सोचती है जबकि जवानी करती है !!


5. आस्था वो पक्षी है, जो भोर के अँधेरे में भी रौशनी को महसूस करती है !!


6. बेहतरीन शिक्षा वो होती है, जो हमें सिर्फ जानकारी ही नहीं देती,

बल्कि हमारे जीवन को समस्त अस्तित्व के साथ सद्भाव भी लाती है !!


7. उपदेश देना तो सरल है जबकि उपाय बताना कठिन !!


8. कट्टरता सच को उन हाथों में रखने की कोशिश करती है, जो उसे मारना चाहते हैं !!


9. कला के माध्यम से व्यक्ति ख़ुद को उजागर करता है, अपनी वस्तुओं को नहीं !!


10. कला क्या है? यह व्यक्ति की रचनात्मक आत्मा की यथार्थ के पुकार के प्रति प्रतिक्रिया है !!


11. कलाकार प्रकृति का प्रेमी होता है, अतः वह उसका दास भी है और स्वामी भी !!


12. किसी बच्चे की शिक्षा को अपने ज्ञान तक सिमित मत रखिए, 

क्योंकि वह किसी और समय में पैदा हुआ है !!


13. केवल प्रेम ही वास्तविकता है, ये महज़ एक भावना नहीं है, यह एक परम सत्य है जो सृजन के हृदय में वास करता है !!


14. चन्द्रमा अपना प्रकाश संपूर्ण आकाश में फैलाता है, परन्तु अपना कलंक अपने ही पास रखता है !!


15. जब मैं अपने आप पर हँसता हूँ तो मेरे ऊपर से मेरा बोझ कम हो जाता है !!


16. जिनके स्वामित्व बहुत ज़्यादा होता है उनके पास डरने को भी बहुत कुछ होता है !!


17. जिस तरह घोंसला सोती हुई चिड़ियाँ को आश्रय देता है, उसी तरह तुम्हारा मौन तुम्हारी वाणी को आश्रय देता है !!


18. जीवन तो हमें दिया गया है, हम इसे देकर कमाते हैं !!


19. जो आत्मा शरीर में रहती है वही ईश्वर है और चेतना रूप से विवेक के द्वारा शरीर के सभी अंगो से काम करवाती है, 

लोग उस अन्तर्देव को भूल जाते है और दौड़ दौड़ कर तीर्थों में जाते हैं !!


Rabindranath Tagore Inspirational Quotes in Hindi 


20. जो कुछ हमारा है, वो हम तक तभी पहुँच पाता है जब हम उसे ग्रहण करने की क्षमता को विकसित करते हैं !!


21. तथ्य तो कई होते हैं, लेकिन सच एक ही होता है !!


22. तर्कों की झड़ी, तर्कों की धूलि और अन्धबुद्धि, 

ये आकुल व्याकुल होकर लौट जाती है लेकिन विश्वास तो अपने अन्दर ही निवास करता है और इसे किसी प्रकार का भय नहीं है !!


23. तितली कभी भी महीने नहीं बल्कि क्षण गिनती है, और उसके पास पर्याप्त समय होता है !!


24. देश का जो आत्माभिमान हमारी शक्ति को आगे बढ़ाता है, वह प्रशंसनीय है, 

लेकिन जो आत्माभिमान हमें पीछे की ओर खींचता है, वह सिर्फ खूंटे से बांधता है, यह धिक्कारनीय है !!


25. धूल स्वयं अपमान सह लेती है, और बदले में फूलों का उपहार देती है !!


26. पृथ्वी द्वारा स्वर्ग से बोलने का अथक प्रयास है, ये पेड़ !!


27. प्रत्येक शिशु ये संदेश लेकर आता है कि ईश्वर अभी मनुष्यों से निराश नहीं हुआ है !!


28. प्रसन्न रहना तो बहुत सरल होता है, परन्तु सरल होना बहुत कठिन है !!


29. प्रेम अधिकार का दावा नहीं करता है, बल्कि स्वतंत्रता प्रदान करता है !!


30. फूल की पंखुड़ियों को तोड़ कर आप उसकी सुंदरता को इकठ्ठा नहीं कर सकते हैं !!


31. बर्तन में रखा पानी हमेशा चमकता है, और समुद्र का पानी हमेशा गहरे रंग (अस्पष्ट ) का होता है, 

लघु सत्य के शब्द हमेशा स्पष्ट होते हैं और महान सत्य मौन रहता है !!


32. बीज के हृदय में इंतजार करता हुआ विश्वास जीवन में एक महान आश्चर्य का वादा करता है, जिसे वह उसी समय सिद्ध नहीं कर सकता है !!


33. मंदिर की गंभीर उदासी से बाहर भाग कर बच्चे धूल में बैठते हैं, 

भगवान उन्हें खेलता देखते हैं और पुजारी को भूल जाते हैं !!


34. मत बोलो "यह सुबह है" और इसे कल के नाम के साथ ख़ारिज मत करो, 

इसे अभी पैदा हुए बच्चे की तरह देखो जिसका अभी कोई नाम नहीं है !!


35. मनुष्य का जीवन महानदी की भांति है, जो अपने बहाव द्वारा नवीन दिशाओं में राह बना लेती है !!


36. मिट्टी के बंधन से मुक्ति पेड़ के लिए आज़ादी नहीं है !!


37. मित्रता की गहराई परिचय की लम्बाई पर निर्भर नहीं करती है !!


38. मुर्ख होना आसान है, जब आप पूर्ण सत्य बोलने की प्रतीक्षा नहीं करते !!


39. मैं एक आशावादी होने का अपना ही संस्करण बन गया हूँ, यदि में एक दरवाज़े से नहीं जा पाता तो दूसरे दरवाज़े जाऊँगा या एक नया दरवाज़ा बनाऊंगा, 

वर्तमान चाहे  जितना भी अंधकारमय हो कुछ शानदार सामने आएगा ही !!


40. मैं तुझसे आकाश, प्रकाश, मन, प्राण किसी की भी भिक्षा नहीं मांगता, 

मैं बस इतना ही चाहता हूँ कि मुझे प्रतिदिन लालसाओं से बचने योग्य बना दे यही मेरे लिए तेरा महादान होगा !!


41. मैंने सपना देखा कि जीवन आनंद है, मैं जागा और पाया कि जीवन सेवा है, 

मैंने सेवा की और पाया कि सेवा में ही आनंद है !!


42. मौत प्रकाश को ख़तम करना नहीं है, ये सिर्फ भोर होने पर दीपक को बुझाना है !!


43. यदि आप इसलिए रोते हो क्योंकि सूरज आपके जीवन से बाहर चला गया है, और आपके आँसू आपको सितारों को देखने के लिए रोकेंगे !!


44. यदि आप सभी गलतियों के लिए दरवाज़े बंद कर देंगे, तो सच अपने आप बाहर रह जाएगा !!


45. विश्वास वह पक्षी होता है, जो प्रभात के पूर्व अंधकार में ही उजाले का अनुभव करता है और गाने लगता है !!


46. वे लोग जो अच्छाई करने में बहुत ज़्यादा व्यस्त होते हैं, स्वयं अच्छा होने के लिए समय ही नहीं निकाल पाते हैं !!


47. संगीत दो आत्माओं के बीच के अंतर को भरता है !!


48. सच्ची आध्यात्मिकता, जिसकी शिक्षा हमारे पवित्र ग्रंथो में मौजूद है, वह शक्ति है, जो अन्दर और बाहर के पारस्परिक शांतिपूर्ण संतुलन से निर्मित होती है !!


49. समय परिवर्तन का धन होता है, लेकिन घड़ी उसे केवल परिवर्तन के रूप में दिखाती है, धन के रूप में नहीं !!


50. सिर्फ खड़े होकर पानी को ताकतें रहने से आप समुद्र को पार नहीं कर सकते हैं !!


51. स्वर्ण कहता है मुझे न तो आग में तपाने से दुःख होता है न काटने पीटने से और न ही कसौटी पर कसने से, मेरे लिए तो जो महान दुःख का कारण है, वह है घुंघची के साथ मुझे तोलना !!


52. हम दुनियां में तब जीते हैं, जब हम उसे प्रेम करते हैं !!


53. हम महानता के सबसे क़रीब तब आते हैं, जब हम विनम्रता में महान होते हैं !!


54. हम स्वतंत्रता तब हासिल करते हैं, जब हम उसकी पूरी क़ीमत चुका देते हैं !!


55. हमेशा तर्क करने वाला दिमाग़, धार वाला वह चाकू है, जो प्रयोग करने वाले के हाथ से ही खून निकाल देता है !!


56. हर एक कठिनाई जिससे आप मुँह मोड़ लेते हैं, 

एक भूत बनकर आपकी नींद में बाधा डालेगी !!


57. विश्वविद्यालय महापुरुषों के निर्माण के कारखाने होते हैं, और अध्यापक उन्हें बनाने वाले कारीगर है !!


58. हम कभी भी ये प्रार्थना न करें कि हमारे ऊपर ख़तरे न आए, 

बल्कि ये प्रार्थना करें कि हम उनका सामना करने में निडर रहें !!


59. साधारण दिखने वाले लोग ही दुनियां के सबसे लोग होते हैं, 

यही कारण है कि भगवान ऐसे बहुत सारे लोगों का निर्माण करते हैं !!


60. कर्म करते हुए आगे बढ़ते रहिये और फ़ल के लिए बेकार की चिंता न करें, 

क्योंकि परिश्रम कभी भी व्यर्थ नहीं जाता है !!


Read more :-




Note:- Rabindranath Tagore Quotes in Hindi की पोस्ट कैसी लगी आपको प्लीज आप कमेंट करके ज़रूर बताए अगर आपको हमारे द्वारा शेयर किये गए आर्टिकल में कोई भी कमी नज़र आती है तो कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताए हम उसमे सुधार करके अपडेट करते रहेंगे | हमारी पोस्ट आपको अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों रिश्तेदारों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट Facebook, Whatsapp, Instagram और  Twitter पर ज़रूर शेयर करे !

Email Subscription ज़रूर करें और पाए New and more आर्टिकल आपकी मेल पर सबसे पहले !

Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads