Truth Quotes in Hindi | Truth of Life Quotes in Hindi | सत्य पर अनमोल विचार - MY THINKING

Truth Quotes in Hindi | Truth of Life Quotes in Hindi | सत्य पर अनमोल विचार

Truth Quotes- आज हम इस पोस्ट में सत्य पर आधारित अनमोल विचार लेकर आये है जो आपको बहुत पसंद आयेंगे | जीवन में सत्य ही है जो कभी भी हरता नहीं है भले ही इसे जीतने में थोड़ा वक़्त लग जाए लेकिन अंत में इसकी जीत निश्चित है | सत्य के मार्ग पर चलना आसान नहीं होता है यह वो मार्ग है जिस पर चलना सबसे कठिन काम है | क्योंकि जीवन में सच बोलना हर किसी के बस की बात नहीं है | लेकिन इस मार्ग पर चलने का एक फायदा भी है इस मार्ग पर आपको भीड़ कम मिलेगी | आज हम आपके सामने Truth Quotes in Hindi  में कुछ अनमोल विचार लेकर आये हैं और आशा करते हैं आपको यह पसंद आयेंगे | अगर आपको सत्य पर आधारित सर्वश्रेष्ट अनमोल विचार पसंद आये तो प्लीज इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ज़रूर शेयर करें !

Truth Quotes in Hindi | Truth of Life Quotes in Hindi | सत्य पर अनमोल विचार 


1.      कभी भी अपनी उम्र और पैसो पर घमंड नहीं करना

क्योंकि जो चीज़े गिनी जा सकती हैं वो एक दिन ज़रूर ख़त्म हो जाती हैं !!
Truth Quotes in Hindi, Truth of life Quotes in Hindi
Truth Quotes in Hindi

2.      चीज़े हमेशा अपने पैसो से खरीदनी चाहिए,
शौक खुद-बा-खुद कम हो जाएंगे !!

3.      इंसान के अच्छे बुरे होने की पहचान उसके कर्मो से होती है,
वरना अच्छे कपड़े तो पुतलो को भी पहनाएँ जाते हैं !!

4.      हर व्यक्ति हर किसी के लिए अच्छा नहीं होता,
और हर व्यक्ति हर किसी के लिए बुरा भी नहीं होता !!

5.      सच्चाई के रास्ते पर चलते हुए इंसान दो ही गलतियाँ कर सकता है,
या तो पूरा रास्ता तय ही नहीं करेगा या फिर इसकी शुरुआत ही नहीं करेगा !!

6.      अगर आप हमेशा सच बोलते हैं,
तो फिर आपको कभी भी कुछ भी याद रखने की ज़रूरत नहीं !!

7.      आज की दुनिया में आग लगाने के लिए माचिस की ज़रूरत नहीं,
आज का इंसान, इंसान से जलता है !!

8.      माता पिता का घर बिका, तब बेटी का घर बसा
कितनी बेरहम रस्म है ये दहेज़ की !!

9.      आज के दौर में बुराई इसलिए नहीं बढ़ रही कि बुरे लोग ज़्यादा हैं,
बल्कि इसलिए बढ़ रही है कि बुराई को सहन करने वाले लोग ज़्यादा हो गये हैं !!

10.  फुर्सत नहीं है इंसान को घर से मस्जिद तक जाने की,
और ख्वाहिश रखता है, कब्रिस्तान से सीधा जन्नत में जाने की !!
Truth Quotes in Hindi, Truth of life Quotes in Hindi
Truth Quotes in Hindi

11.  पैसे वाले लोग अपने आधे से ज़्यादा पैसे तो यही दिखाने में खर्च कर देते हैं
कि वह पैसे वाले हैं !!

12.  दिलों में छुपी नफरतों को जलाओगे तो मोहब्बत की रौशनी होगी,
इंसान तो जब भी जलेगा राख ही बनेगा !!
13.  तिजोरी में रखी लक्ष्मी सबको बहुत अच्छी लगती है,
फिर औरत के पेट में पल रही लक्ष्मी से नफरत क्यों !!

14.  टूटा हुआ विश्वास और छुटा हुआ बचपन कभी वापस नहीं आता !!

15.  जो इंसान छोटी बातों में छिपी सच्चाई को गंभीरता से नहीं लेता,

उस पर बड़ी बातों पर विश्वास करना मुश्किल होता है !!

16.  यह भी एक सच्चाई है कि जिनके पास सत्ता है,
उन पर कभी भी विश्वास नहीं करना चाहिए !!

17.  जो इंसान छोटी-छोटी में बातों में छिपी सच्चाई को गंभीरता से नहीं लेता,
उस पर बड़ी बातों में विश्वास करना मुश्किल होता है !!

18.  तीन ऐसी चीज़ें जो ज़्यादा देर तक छिपी नहीं रह सकती,
सूर्य, चन्द्रमा और सच !!

19.  सच बोलने वाला इंसान भी कभी-कभी झूठ बोल सकता है,
लेकिन झूठ बोलते समय उसका चेहरा सच बयां कर देता है !!

20.  सच बोलने के लिए दो इंसानों की आवश्यकता होती है,
एक सच बोलने वाला और दूसरा सच को सुनने वाला !!
Truth Quotes in Hindi, Truth of life Quotes in Hindi
Truth Quotes in Hindi

21.  यदि आप हर गलती के लिए अपना दरवाज़ा बंद कर देंगे,
तो सच बाहर ही रह जायेगा !!

22.  जो कुछ भी आपकी आत्मा को संतुष्ट करें,
यक़ीनन वो सच है !!

23.  दुःख के बीत जाने के बाद ही,
सुख की कीमत का पता चलता है !!

24.  सत्य का झूठ से ठीक उसी तरह का सम्बन्ध है,
जिस तरह का उजाले का अँधेरे से होता है !!

25.  सच बोलने के लिए कोई पहले से तैयारी नहीं करनी पड़ती,
यह तो केवल दिल से निकलता है !!

26.  कुछ समय के लिए सच परेशान ज़रूर हो सकता है,
लेकिन कभी भी पराजित नहीं होता हो सकता !!

27.  इंसान को तब तक कुछ सच नहीं लगता,
जब तक वह खुद उसका अनुभव नहीं कर लेता !!

28.  कौन कहता है कि मनुष्य रंग नहीं बदलता,
किसी के मुंह पर सच बोल कर देखो फिर देखिये किस तरह रंग बदलता है !!

29.  सच बोलने वाला व्यक्ति न तो आस्तिक होता है और न ही नास्तिक,
वह तो हर वक़्त वास्तविक होता है !!

30.  हर शख्स यही बोलता है मुझे झूठ से नफरत है,
लेकिन आखिर ये झूठ बोलता कौन है !!

31.  दुनिया का एक सच ये भी है कि लोग सब को सच बोलने की सलाह तो देते हैं, लेकिन खुद सच सुनने की हिम्मत भी नहीं रखते !!
Truth Quotes in Hindi, Truth of life Quotes in Hindi
Truth Quotes in Hindi

32.  सच के रास्ते पर चलने का एक फायदा ये भी है कि
इस रास्ते पर आपको भीड़ कम मिलेगी !!

33.  लोग कहते है कुछ बन कर दिखाओ,
लेकिन वास्तविक सच ये है कि वो कभी नहीं चाहते हैं कि आप कुछ बनो !!

34.  सच की भूख तो हर इंसान को है लेकिन
जब सच परोसा जाता है तो हर किसी को स्वाद पसंद नहीं आता है !!

35.  ईमानदारी से कमाने वालो के शौक भले ही पूरे न हो लेकिन,
उनकी नींद ज़रूर पूरी हो जाती है !!

36.  जब कोई आपका ख़ास आपसे दूर हो जाए,
तो समझ लो उसकी ज़रूरत पूरी हो गयी !!

37.  कचरे के डिब्बे में पड़ी रोटियां इस बात का सबूत है कि
पेट भर जाने के बाद इंसान अपनी औकात भूल जाता है !!

38.  इंसान से बड़ा खुदगर्ज़ इस दुनिया में कोई नहीं,
जब वो आपसे मोहब्बत करता है तो आपकी कमियां भूल जाता है और जब नफरत करता है तो आपकी अच्छाइयां भूल जाता है !!

39.  ज़िन्दगी में अकेलेपन का एक ये भी सबब होता है,
इंसान अपनों से ज़्यादा दूसरों पर विश्वास करता है !!

40.  झूट चाहे कितना ही बड़ा क्यों न हो,
सच के सामने बहुत छोटा होता है !!

41.  पैसो से हम सुख को नहीं खरीद सकते,
और दुःख का कभी कोई खरीदार नहीं मिलता !!
Truth Quotes in Hindi, Truth of life Quotes in Hindi
Truth Quotes in Hindi

42.  मीठे लोगों से मिलने के बाद पता चलता है कि,
कड़वे लोग अक्सर सच्चे हुआ करते हैं !!

43.  जीवन की ये भी एक सच्चाई है कि आप आज जो कर रहे हैं,
उस पर आपका कल निर्धारित है !!

44.  सच बोलने पर ज़्यादा कुछ तो नहीं मिलता है,
बस कुछ लोग आपके दुश्मन हो जाएंगे !!

45.  अच्छा वक़्त सिर्फ उन्हीं का आता है,
जो कभी किसी का बुरा नहीं सोचते !!

46.  ज़िन्दगी की बस इतनी सी हकीक़त है कि,
इंसान पल भर में याद बनकर रह जाता है !!

47.  सच को जीतने में हो सकता है थोड़ा समय लगे,
लेकिन झूठ कभी भी जीत नहीं सकता अंत में जीत सच की ही होती है !!

48.  सच बिना लोगों के समर्थन के भी खड़ा रह सकता है,
वह तो आत्मनिर्भर होता है !!

49.  कोई भी मूर्ख व्यक्ति सच बोल सकता है लेकिन,
एक बुध्दिमान व्यक्ति ही जानता है कि बढ़िया झूठ कैसा बोला जाता है !!

50.  जीवन में कुछ भी मुफ्त में नहीं मिलता है,
सांस लेने के लिए भी अपनी एक सांस छोड़नी पड़ती है !!
Truth Quotes in Hindi, Truth of life Quotes in Hindi
Truth Quotes in Hindi



Read more:-



Note:- Truth Quotes in Hindi की पोस्ट कैसी लगी आपको प्लीज आप कमेंट करके ज़रूर बताए अगर हमारे दुआरा शेयर किये गए आर्टिकल में आपको कोई भी कमी नज़र आती है तो कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताए हम उसमे सुधार करके अपडेट करते रहेंगे हमारी पोस्ट आपको अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों रिश्तेदारों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट Facebook, Whatsapp, Instagram और  Twitter पर ज़रूर शेयर करे !

Email Subscription ज़रूर करें और पाए New and more आर्टिकल आपकी मेल पर सबसे पहले !
Previous article
Next article

2 Comments to

Please do not enter any spam link in the comment box.

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads