Business Quotes in Hindi | Business Status in Hindi - MY THINKING

Business Quotes in Hindi | Business Status in Hindi

Business Quotes- अगर आप बिज़नेस करते हो या बिज़नेस करने की सोच रहे हो तो ये पोस्ट आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, दोस्तों अगर आपके सपने बड़े है और जीवन में कुछ बड़ा करना चाहते हो तो आपको बिज़नेस करना चाहिए इस दुनियां में आप जितने भी सक्सेसफुल लोगों को देखेंगे वो सब बिज़नेस करते है, कोई भी व्यक्ति आपको ऐसा नहीं मिलेगा जो जॉब कर रहा हो और बहुत ज़्यादा अमीर हो क्योंकि जॉब सिर्फ आपका परिवार चला सकती है आपके सपनो को पूरा नहीं कर सकती, सपनो को पूरा करने के लिए बिज़नेस की ज़रूरत पड़ती है, आज हम आपके लिए इस पोस्ट में बिज़नेस के ऊपर बेहतरीन विचार लेकर आये हैं जो दुनियां के महान बिजनेसमैन द्वारा कहें गए हैं, तो चलिये पढ़ते हैं Business Quotes in Hindi और Business Status in Hindi में व्यवसाय पर अनमोल विचार !


Business Quotes in Hindi | Business Status in Hindi 


1. सफल होने के लिए आपको अपने दिल को अपने व्यापार में लगाना होगा,
और अपने बिज़नेस को अपने दिल में रखना होगा !!
Business quotes in hindi
Business Quotes 

2. बिज़नेस में अपने competitor के आइडियाज को चोरी मत करो, 
बल्कि वो जिस जगह पर चूक रहा है उसे अपना प्रोडक्ट बनाओ !!

3. बिज़नेस में नुकसान का मतलब होता है, 
आप अपने कस्टमर को satisfy नहीं कर पा रहे हो !!

4. अगर बिज़नेस में सक्सेस होना है तो ज़्यादा सोचों नहीं, 
सोचने के बजाय अपनी सारी  ताक़त को परेशानी को हल करने में लगाओ !!

5. बिज़नेस में सफ़ल होने के लिए आपको दुनियां से झूठे वादे करने की कोई ज़रूरत नहीं है, 
सिर्फ अपने प्रोडक्ट की Quality में दम रखो, अगर आपके प्रोडक्ट में दम है तो दुनियां बिना आपसे कुछ सुने ही आपका प्रोडक्ट ख़रीदेगी !!

6.  बिज़नेस में सफ़ल होने के लिए अपने बिज़नेस आईडिया में दम रखो, 
ऑफिस के interior में नहीं !!

7. जब कभी बिज़नेस में give up करने का मन करें तो बस इतना सोचना कि कितनी मुश्किलों से आपने इस बिज़नेस को शुरू किया था, 
और अब जब यहाँ तक लेकर आ ही गये हैं तो थोड़ी दूर और सही !!

8. बिज़नेस में सफ़ल नहीं हो पा रहे हो, sales भी नहीं हो पा रही है तो, 
आज से ही आपने सेल्समेन को family member की तरह treat करों, फ़र्क दो हफ्तों में दिखने लगेगा !!

9. बिज़नेस में आपने प्रोडक्ट पर विश्वास करना profit की तरफ पहला क़दम है, 
और अगर आपको प्रोडक्ट पर विश्वास नहीं है तो प्रोडक्ट को बदल दीजिए !!

10. जब कभी आप कुछ नया करते हैं तो आप गलती करते हैं, यह सबसे सही है, 
उन्हें जल्दी से Accept कर लें और अपने अन्य तरीक़ो  के सुधार में लग जाएँ !!

11. जब भी आप ख़ुद को बहुमत के पक्ष में पाए तो, 
यह रुकने और प्रतिक्रिया देने का समय होता है !!

12. अगर आप 10 बार बिज़नेस में loss खाते हो तो, 
11वी बार आपका प्रॉफिट है, थोड़ा creative हटके सोचों !!

13. आपकी आय सीधे आपके दर्शन से सम्बंधित है, अर्थव्यवस्था से नहीं !!

14. एक संगठन, कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि किस प्रकार अच्छी तरह से बनाया गया है, 
सिर्फ उतना ही बेहतर होता है, जितना इसमें रहने और काम करने वाले लोग !!

15. यदि कोई इंसान यह नहीं जानता कि वह किस बंदरगाह की ओर जा रहा है तो, हवा अनुकूल नहीं होता !!

16. प्रॉफिट, Loss का opposite नहीं है, 
बल्कि उसी का next step है, Loss से दोस्ती करो तभी profit मिलेगा !!

17. व्यवसाय की दुनिया में हर चीज़ को सिक्कों में भुगतान किया जाता है, नकदी और अनुभव, 
अनुभव पहले लें नक़द बाद में आएगा !!

18. सक्सेस का कोई रहस्य नहीं है, 
यह तो तैयारी, कड़ी मेहनत और असफलता से सीखने का परिणाम है !!
Success quotes in hindi
Success Quotes 

19. बिज़नेस में असफल होने पर अफ़सोस मत करो, 
अफ़सोस उन chances और ideas के लिए करो जिन्हें तुमने कोशिश ना करने की वजह से खोया है !!

20. बिज़नेस में सफ़ल होने के लिए अपने customer की प्रॉब्लम को अपनी प्रॉब्लम समझो और उन्हें जल्दी दूर करने की कोशिश करो, 
यदि आप उनकी प्रॉब्लम को जल्दी दूर करते हैं तो आपको बिज़नेस में सफलता भी जल्दी मिलेगी !!

21. यदि बिज़नेस में Plan 'A' काम नहीं कर रहा है तो घबराओं नहीं, 
English भाषा में और भी 25 Alphabets हैं उन्हें Try करों !!

22. व्यापार सिर्फ वही व्यक्ति कर सकता है, 
जिसमें जोख़िम उठाने का साहस होता है !!

23. अगर आप हर बिज़नेस में fail हो रहे हैं तो विश्वास कीजिये उपरवाले ने आपको सिर्फ एक ही Field के लिए बनाया है, 
बस आपको उसको पहचानना है और उस Field में आपसे बेहतर और कोई नहीं है !!

24. यदि बिज़नेस में profit नहीं हो पा रहा है तो,
इसका मतलब है आपने अभी तक अपने Loss से कुछ नहीं सीखा है !!

25. व्यापार में महान चीज़े कभी भी एक व्यक्ति द्वारा नहीं की जाती, 
बल्कि लोगों की टीम द्वारा की जाती हैं !!

26. व्यापार में सफ़ल होने का एक रहस्य यह भी है, 
कि आप वो करो जो दूसरे लोग नहीं कर रहें हो !!

27. अगर लोग आपको पसंद करते हैं तो वो सिर्फ आपकी बात सुनेंगे, 
यदि लोग आप पर विश्वास करते हैं तो वो आपके साथ बिज़नेस करेंगे !!

28. जिन लोगों को अपने काम पर भरोसा होता है वो नौकरी करते हैं, 
और जिन्हें ख़ुद पर भरोसा होता है ऐसे लोग व्यापार करते हैं !!

29. अगर आपका व्यवसाय इंटरनेट पर मौजूद नहीं है, 
तो आपका व्यवसाय, बहुत जल्द व्यवसाय से बाहर हो जाएगा, आपको ज़रूरत है इसको इंटरनेट पर लाने की !!

30. जो लोग सिर्फ अपनी ख्वाहिशों को पूरा करना चाहते हैं वो नौकरी करते हैं, 
और जिन्हें दूसरों के भी सपने पूरे करने होते हैं वो व्यापार करते हैं !!

इसे भी पढ़े- Sad Quotes in Hindi 

31. छोटे रहने में कोई गलत बात नहीं है, 
आप छोटी टीम के साथ बड़े काम कर सकते हो !!

32. व्यवसाय में अवसर बसों की तरह होते हैं, 
हमेशा एक बाद एक आने वाला होता है !!

33. Customer हर कंपनी की सबसे बड़ी संपत्ति है, 
क्योंकि Customer के बिना कोई कंपनी होती ही नहीं है !!

34. कोई भी व्यवसाय तभी सफ़ल होता है, या तो उससे प्रेम हो या फिर उसकी ज़रूरत हो !!

35. व्यापार में सफ़ल होने का सबसे बड़ा रहस्य यह है कि, 
आपको कुछ ऐसा जानने की आवश्यकता है जो दूसरें लोगों को पता ना हो !!

36. आपके सबसे दुःखी ग्राहक ही आपके सीखने का सबसे बड़ा स्त्रोत होते हैं !!

37. जब आप एक आईडिया खोज लेते हैं, जिसके बारे में आप सोचना नहीं छोड़ सकते, 
तो शायद वो एक अच्छा आईडिया है जिस पर आप आगे बढ़ सकते हो !!

38. ग्राहक से कभी ये मत कहो जो उसे चाहिए आप उसे बनाकर देंगे, 
क्योंकि जब तक आप उसे बनाकर देंगे उसकी पसंद बदल जाएगी !!

39. आप उन लोगों को सहयोगी बनाओ जिनका व्यवसाय आप से अच्छा है, 
देखते ही देखते आप भी उसी दिशा में आगे बढ़ने लगेंगे !!

40. दुनियां का सबसे बड़ा दिवालिया इंसान वो है, 
जिसने अपना उत्साह खो दिया हो !!

Business Motivational Quotes in Hindi


41. इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि आपका दिमाग़ कितना तेज़ है या आपकी रणनीति कितनी अच्छी है, 
आप एक टीम से हमेशा हार जाओगे !!

42. ख़ुद में बदलाव लाने का सबसे अच्छा तरीक़ा है, उन लोगों के साथ रहना, जो पहले से ही उस रास्ते पर हैं, जिस पर आप जाना चाहते हो !!

Business quotes in hindi
Business Quotes 


43. किसी भी कंपनी की शुरुआत करने के लिए कोई भी समय एक अच्छा समय होता है !!

44. एक व्यवसाय में बॉस से ज़्यादा अधिक महत्व लीडर का होता है, इसलिए हमेशा लीडर बनने की भूमिका निभाएँ !!

45. एक बिजनेसमैन का दूसरा नाम होता है Risk Taker, इसलिए बिज़नेस में कभी भी Risk लेने से ना घबराएं !!

46. शुरुआत में कुछ भी बड़ा करने की ना सोचें, 
बल्कि छोटे से शुरुआत करें फिर धीरे-धीर उसको बड़ा करें !!

47. हर अमीर व्यक्ति बिजनेसमैन हो ये ज़रूरी नहीं, 
लेकिन ये भी सच है कि हर बिजनेसमैन अमीर होता है !!

48. अपने पैसे को कब, कैसे और कहाँ इन्वेस्ट करना है, यह जानने की कला एक सफ़ल बिजनेसमैन के अंदर होती है !!

49. कोई भी व्यापार आप तभी शुरू करें जब आपको उसकी पूरी जानकारी हो, 
क्योंकि अधूरी जानकारी घातक साबित हो सकती है !!

50. बिजनेस हमेशा दूसरों के भरोसे पर चलता है, 
इसलिए यदि आप किसी के साथ बिज़नेस शुरू कर रहें हैं तो पहले ये जान लें कि वो भरोसे के लायक है या नहीं !!

51. आप इस दुनियां में कुछ बदलाव नहीं ला सकते ऐसा सिर्फ दो ही तरह के लोग कहते हैं, 
एक वो जो ख़ुद कोशिश करने से डरते हैं, दूसरे वो जो आपको सफ़ल होता नहीं देखना चाहते !!

52. जब गरीब और अमीर आपस में व्यापार करते हैं, तो धीरे-धीरे उनके जीवन में समानता आती है !!

53. आज का व्यापार साइकिल चलाने जैसा है, या तो आप चलाते रहिये या फिर रूक गए तो गिर जाओगे !!

54. बिज़नेस में सही निर्णय भी गलत साबित हो सकता है, 
अगर वो देर से लिया गया हो तो !!

55. सफलता के नियम में सबसे महत्वपूर्ण बात यह जानना है कि, 
लोगों के साथ मिल झूल कर काम कैसे किया जाए !!

56. अगर आप अपने काम को अच्छे से समझा नहीं सकते हो तो, 
इसका मतलब है आपने ख़ुद अभी तक उसको अच्छे से समझा नहीं है !!

57. सक्सेसफुल लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के अवसर तलाश कर रहें होते हैं, 
और असफल लोग हमेशा ये पूछ रहे होते हैं कि इसमें मेरे लिए क्या है !!

58. व्यापार का एक साधारण सा नियम है, अगर आप उन चीज़ो को पहले करते हैं जो सरल है, 
तो आप वास्तव में बहुत अधिक प्रगति कर सकते हैं !!

59. किसी भी व्यवसाय को शुरू करने का सबसे सही तरीक़ा है कि, 
उस पर बात करना छोड़ो और उसे करना शुरू करो !!

60. अगर आप आपने पहले प्रोडक्ट से शर्मिंदा नहीं हैं, 
तो आपने उसे बहुत देर से लॉन्च किया है !!

इसे भी पढ़े- Love Quotes in Hindi 

61. सफलता का एक राज़ यह भी है कि उन लोगों को खोजो जो दुनियां बदलना चाहते हैं, और फिर उन्हें अपने काम में शामिल करो !!

Business quotes in hindi
Business Quotes 


62. असफलताओ से कभी मत घबराओं, आपको बस एक बार सही होना है !!

63. विज़न का पीछा कीजिये पैसा का नहीं, पैसा ख़ुद-बा-ख़ुद आपके पीछे आने लगेगा !!

64. एक व्यवसाय जो सिर्फ पैसे के लिए किया गया है,
व्यवसाय नहीं है या फिर यूँ कहें कि कमज़ोर व्यवसाय है !!

65. किसी भी बिज़नेस में Profit केवल उन ग्राहकों से आता है जो दोबारा आते हैं, 
और वो अपने दोस्तों को भी आपके प्रोडक्ट के बारे में बताते हैं !!

66. किसी भी व्यापार में लगा पैसा एक निश्चित समय के बाद ही आपको मुनाफ़ा देगा !!

67. किसी भी व्यापार का सबसे पहला उद्देश्य होना चाहिए ग्राहक बनाना !!

68. व्यक्ति को दो चीज़े कभी भी नज़रअंदाज़ नहीं करनी चाहिए, 
पहला अपना परिवार और दूसरा अपना व्यापार या पेशा !!

69. पैसा कमाने में सालों लगते हैं और गवाने में बस एक दिन ही काफ़ी है, 
अगर आप ऐसा सोचेंगे तो आप चीज़ो को अलग तरह से करेंगे !!

Best Business Quotes in Hindi 


70. सफ़ल लोग अपने फैसलों से दुनियां को बदल देते हैं, 
और असफल लोग दुनियां के डर से अपने फ़ैसले बदल लेते हैं !!

71. जब आप कोई बिज़नेस शुरू करते हैं तो आपको सबसे अधिक ज़िम्मेदारी का अहसास होता है, 
और यही आपको सफ़ल भी बनाता है !!

72. व्यापार करना है तो पानी की तरह बनो जो अपना रास्ता ख़ुद बनाता है, 
पत्थर ना बनो जो दूसरों का भी रास्ता रोक लेता है !!

73. यदि आप कोई व्यवसाय कर रहें हैं तो काम में निरंतरता ज़रूर रखें !!

74. किसी भी तरह के बिज़नेस में सब्र की सबसे ज़्यादा आवश्यकता होती है !!

75. बिज़नेस में दूसरों पर उतना ही भरोसा रखें जितने में आपको नुकसान ना हो !!

76. केवल वही बिज़नेस सही होता है जिसके बारे में आपको सही जानकारी हो, और आपको विश्वास हो कि इसे बेहतर ढंग से किया जा सकता है !!

77. कोई भी व्यक्ति जो गरीब है वो गरीब अपने विचारों से होता है, पैसे से नहीं !!

78. किसी भी तरह के बिज़नेस में जोख़िम ना लेना भी सबसे बड़ा जोख़िम होता है !!

79. नौकरी भी एक तरह का व्यवसाय ही होता है, जिसमें व्यक्ति अपनी सेवाओं को बेचता है !!

80. बिज़नेस केवल वही व्यक्ति कर सकता है, जिसमें जोख़िम उठाने का साहस हो !!

Business quotes in hindi
Business Quotes 


81. पहले आप उस काम का चयन करो जिसे आप पसंद करते हो, 
फिर आप पूरी ज़िन्दगी एक दिन भी काम नहीं करेंगे !!

82. कुछ ना करने की क़ीमत कुछ गलत करने की क़ीमत से कहीं अधिक है !!

83. बिज़नेस की दुनियां में कुछ लोग तो टूट जाते हैं, 
और कुछ लोग रिकॉर्ड तोड़ देते हैं, तय आपको करना है इनमें से आपको कौन सा बनना है !!

84. जब लोग आपके खिलाफ़ बोलने लगे तो समझ लेना की आप क़ामयाबी की राह पर जा रहे हो !!

85. जीवन में उस इंसान को हराना सबसे मुश्किल है, 
जो कभी हार नहीं मानता हो !!

86. कोई भी व्यक्ति नियमों का पालन करके चलना नहीं सीखता है, 
बल्कि करके और गिरकर चलना सीखता है !!

87. कोई भी कंपनी रातों रात सक्सेस नहीं होती, 
उसके लिए अधिक लम्बे समय की आवश्यकता होती है !!
Business quotes in hindi
Business Quotes 

88. बिज़नेस में ख़तरनाक चीज़ है, वो है विकसित ना होना !!

89. यदि आप अपने बिज़नेस की डिटेल्स नहीं समझते हैं तो आप जल्द ही फेल हो जाएँगे !!

90. किसी भी कंपनी को ज़्यादा चमकदार होने का आदी नहीं होना चाहिए, 
क्योंकि चमकदार चीज़े ज़्यादा दिन तक नहीं चलती !!

91. यदि आप आलोचनाओं से डर रहे हो तो, 
कुछ भी नया करने की कोशिश मत करो !!

92. सबसे ज़्यादा जोख़िम तब होता है जब आपको पता ही नहीं होता है कि आप क्या कर रहे हैं !!

93. समय हमेशा अच्छी कंपनियों का मित्र होता है, और औसत दर्जे की कंपनियों का दुश्मन !!

94. लोगों के असफल होने की सबसे बड़ी वजह ये भी है कि वो कुछ नया करने से हमेशा डरते हैं !!

95. अगर आज आप जोख़िम नहीं उठाते हैं तो,
आपको आने वाला कल जोखिमों से भरा होगा !!

96. आपके द्वारा लिए गए फ़ैसले ही आपको भविष्य में सफ़ल या असफल बनाते हैं !!

97. आपका लक्ष्य नौकरी पाने का नहीं, 
बल्कि दूसरों को नौकरी देना का होना चाहिए !!
Business quotes in hindi
Business Quotes 

98. अगर आप एक व्यवसाय चलाते हो तो, 
सबसे ऊपर अपने कर्मचारी, फिर अपने ग्राहक और फिर अपने शेयरधारकों को रखें !!

99. एक महान व्यवसाय हमेशा महान उत्पादों द्वारा निर्मित किया जाता है !!

100. जब भी कोई कंपनी या व्यक्ति ये निर्णय लेता है कि सफलता मिल चुकी है, प्रगति रूक जाती है !!

101. अच्छा होगा कि आप कोशिश करें और असफल हो जाएँ फिर उससे कुछ सीखे, 
बजाए इसके कि आप कुछ करें ही नहीं !!



Read more:-



Note:- Business Quotes in Hindi की पोस्ट कैसी लगी आपको प्लीज आप कमेंट करके ज़रूर बताए अगर आपको हमारे द्वारा शेयर किये गए आर्टिकल में कोई भी कमी नज़र आती है तो कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताए हम उसमे सुधार करके अपडेट करते रहेंगे | हमारी पोस्ट आपको अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों रिश्तेदारों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट Facebook, Whatsapp, Instagram और  Twitter पर ज़रूर शेयर करे !


Email Subscription ज़रूर करें और पाए New and more आर्टिकल आपकी मेल पर सबसे पहले !
Previous article
Next article

3 Comments to

Please do not enter any spam link in the comment box.

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads